News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना प्रयागराज बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : रांची के छात्रों की बस हुई गंगटोक में हादसे का शिकार, सीएम हेमंत ने की सिक्किम के मुख्यमंत्री से बात


नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना नेता संजय राउत को दूसरा समन भेजा है। जिसमें उन्होंने भूमि घोटाला मामले में 1 जुलाई को उनके सामने पेश होने का निर्देश दिया है। वहीं, जर्मनी में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूएई के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे। वहीं, मुंबई के बिल्डिंग हादसे में अब तक कुल तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को आज सिद्धू मुसेवाला की हत्या के मामले में अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को 6 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 

  • 03:17 PM, 28 Jun 2022

    कैंसर अस्पताल में घुसा बाढ़ का पानी

    असम के कछार जिले के सिलचर कस्बे में एक कैंसर अस्पताल बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है।

  • 03:00 PM, 28 Jun 2022

    ओएनजीसी के हेलीकाप्टर ने अरब सागर में की इमरजेंसी लैंडिंग

    अरब सागर में ओएनजीसी रिग सागर किरण के पास 7 यात्रियों और 2 पायलटों को लेकर जा रहे एक हेलीकाप्टर ने आपातकालीन लैंडिंग की। तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। भारतीय तटरक्षकों का कहना है कि रेस्क्यू आपरेशन खत्म हो गया है। हेलीकाप्टर में सवार सभी लोगों को बचा लिया गया है।

  • 02:57 PM, 28 Jun 2022

    सीएम हेमंत सोरेन ने सिक्किम बस हादसे पर किया ट्वीट

    झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सिक्किम बस हादसे पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि मैंने सिक्किम के मुख्यमंत्री से बात की है। बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जा रही है। मैंने RC को बच्चों को एयरलिफ्ट करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। खराब मौसम की वजह से हम अभी एयरलिफ्ट नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए वहां व्यवस्था की गई है।

  • 02:49 PM, 28 Jun 2022

    ED ने शिवसेना नेता संजय राउत को भेजा दूसरा समन

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना नेता संजय राउत को दूसरा समन भेजा है। जिसमें उन्होंने भूमि घोटाला मामले में 1 जुलाई को उनके सामने पेश होने का निर्देश दिया है।

  • 02:42 PM, 28 Jun 2022

    सीएम शिवराज ने किया रोड शो

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुरहानपुर में रोड शो किया।

  • 02:32 PM, 28 Jun 2022

    सिक्किम में हादसे का शिकार हुई बस

    सिक्किम में रांची से 22 छात्रों को लेकर जा रही एक बस गंगटोक में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। छात्र एक भ्रमण यात्रा पर थे और सिलीगुड़ी के रास्ते में थे।

  • 01:36 PM, 28 Jun 2022

    आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने किया अमरनाथ गुफा का दौरा

    आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने एसएसपी अनंतनाग के साथ अमरनाथ पवित्र गुफा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा बलों की तैनाती की समीक्षा की। उन्होंने सभी तैनाती का भौतिक निरीक्षण किया और बेहतर समन्वय व संयुक्त प्रयास के निर्देश दिए।

  • 01:35 PM, 28 Jun 2022

    IMD ने जारी किया अलर्ट

    IMD के अनुसार, 30 जून से 1 जुलाई के बीच अरब सागर और गुजरात के शेष हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, पूरे यूपी और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों, पूरी दिल्ली में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।

  • 01:23 PM, 28 Jun 2022

    उज्जवल भुइयां ने ली तेलंगाना HC के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ

    तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हैदराबाद के राजभवन में तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उज्जवल भुइयां के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।

  • 01:17 PM, 28 Jun 2022

    IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

    IMD के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।

  • 01:05 PM, 28 Jun 2022

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव करेंगे कोरोना की स्थिति को लेकर बैठक

    सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण आज वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से कोरोना की स्थिति और टीकाकरण पर राज्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

  • 01:04 PM, 28 Jun 2022

    अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन

    कांग्रेस विधायकों ने पटना में विधानसभा के बाहर अग्निपथ योजना के ख़िलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा ठेके पर नौकरी नहीं चाहिए।

  • 12:44 PM, 28 Jun 2022

    सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सरकार के 100 दिन पूर्व होने के संदर्भ में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

  • 12:42 PM, 28 Jun 2022

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पटेल विश्वविद्यालय परिसर में पूजा की

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में सरदार पटेल विश्वविद्यालय परिसर में पूजा की। जहां वह विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।

  • 12:39 PM, 28 Jun 2022

    बाढ़ में डूबी दो मंजिला इमारत

    असम के नलबाड़ी जिले में बाढ़ के कारण भंगनामारी पुलिस थाने की दो मंजिला इमारत का एक हिस्सा डूब गया है।

  • 12:04 PM, 28 Jun 2022

    PM मोदी ने कनाडा के पीएम को दिया उपहार

    PM मोदी ने कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो को कश्मीर से भारतीय हाथ से बुना हुआ रेशमी कालीन उपहार में दिया।

  • 11:39 AM, 28 Jun 2022

    चंडीगढ़ में जीएसटी परिषद की 47वीं बैठक

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चंडीगढ़ में जीएसटी परिषद की 47वीं बैठक की अध्यक्षता की। 2 दिवसीय बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री और केंद्र सरकार और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

  • 11:38 AM, 28 Jun 2022

    जालौर में दर्दनाक सड़क हादसा

    राजस्थान के जालौर में एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। जालौर SHO निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि हमें कल रात एक कार और ट्रेलर के बीच सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी जिसमें 5 लोगों की मृत्यु हुई। हमने ट्रेलर को बरामद किया है और उसके चालक को हिरासत में लिया है।

  • 11:21 AM, 28 Jun 2022

    मुंबई के कुर्ला में बचाव अभियान जारी

    मुंबई के कुर्ला में कल रात एक चार मंजिला इमारत गिरने से कई लोगों के फंसे होने के कारण बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों के अनुसार, 12 लोगों को बचा लिया गया है और एक को मृत घोषित किया गया है।

  • 11:08 AM, 28 Jun 2022

    पीएम मोदी ने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भेंट किए गिफ्ट

    प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को छत्तीसगढ़ से रामायण थीम वाली डोकरा कला भेंट की। इसके अलावा पीएम ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज को छत्तीसगढ़ से नंदी-थीम वाली डोकरा कला भेंट की। साथ ही जापान के PM फुमियो किशिदा को उत्तर प्रदेश के निजामाबाद से ब्लैक पॉटरी पीस गिफ्ट किए।

  • 10:59 AM, 28 Jun 2022

    UAE दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी

    जर्मनी में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूएई के लिए रवाना हुए। संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर पीएम मोदी शोक व्यक्त करेंगे।

  • 10:54 AM, 28 Jun 2022

    पालोनजी मिस्त्री के निधन पर स्मृति ईरानी ने जताया दुख

    शापूरजी पालोनजी ग्रुप के अध्यक्ष पालोनजी मिस्त्री का 93 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि पालोनजी मिस्त्री, एक युग का अंत है। जीवन की सबसे बड़ी खुशियों में से एक उनकी प्रतिभा को देखना था। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं है।

  • 10:51 AM, 28 Jun 2022

    केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बयान

    केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राष्ट्रपति चुनाव पर बयान दिया। उन्होंने कहा उनके पास एक बड़ा मौका था, जब एक आदिवासी समाज से आने वाली उम्मीदवार द्रौपदी जी सामने थी और उनका समर्थन करके जो इतिहास बनने जा रहा है कि पहली आदिवासी महिला देश की प्रथम नागरिक बनने जा रही हैं, उसमें वो हिस्सेदार बन सकते थे लेकिन वे चूक गए।

  • 10:32 AM, 28 Jun 2022

    पीएम मोदी बोले- भारत-जर्मनी की दोस्ती नई ऊंचाइयों को छुएगी

    पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “मैं जर्मनी के चांसलर और वहां की सरकार और लोगों को पूरी यात्रा के दौरान उनके आदर-सत्कार के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में भारत-जर्मनी की दोस्ती नई ऊंचाइयों को छुएगी।

  • 10:30 AM, 28 Jun 2022

    जर्मनी से UAE दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी

    G7 समिट में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जर्मनी से UAE दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी ने जर्मनी से रवाना होने से पहले एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि जर्मनी में विश्व के कई नेताओं के साथ बातचीत की और म्यूनिख में एक यादगार सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया। हम वैश्विक भलाई और समृद्धि को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर चर्चा करने में सक्षम थे।

  • 10:09 AM, 28 Jun 2022

    न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने ली शपथ

    न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहें।

  • 09:57 AM, 28 Jun 2022

    यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस के सामने पेश हुए अभिनेता विजय बाबू

    अभिनेता विजय बाबू अपने खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में पूछताछ के लिए एर्नाकुलम टाउन साउथ पुलिस स्टेशन में लगातार दूसरे दिन जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए। हाल ही में केरल उच्च न्यायालय ने उन्हें मामले में अग्रिम जमानत दी थी।

  • 09:28 AM, 28 Jun 2022

    मुंबई बिल्डिंग हादसे में एक की मौत

    BMC की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े ने बताया कि नाइक नगर सोसायटी की D विंग बीती रात गिर गई। 12 लोगों को बचा लिया गया है और 1 को मृत घोषित कर दिया गया है। कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

  • 09:27 AM, 28 Jun 2022

    6 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया लारेंस बिश्नोई

    अमृतसर एसीपी पलविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को 6 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

  • 09:19 AM, 28 Jun 2022

    24 घंटे में COVID-19 के 11,793 केस मिले

    भारत में बीते 24 घंटे में COVID-19 के 11,793 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 27 लोगों की मौतें हुई है। देश में सक्रिय मामले 96,700 हो गए हैं।

  • 09:11 AM, 28 Jun 2022

    यूपी, बिहार, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

    देश के कई हिस्सों में दस्तक दे चुके मानसून का इंतजार दिल्ली और आसपास के इलाकों में बड़ी बेसब्री से हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 6 जुलाई तक पूरे देश में पहुंचने की संभावना है, जबकि सामान्य तिथि 8 जुलाई है। आईएमडी ने आगामी दिनों को लेकर मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें यूपी, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान आदि जैसे राज्यों में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

     

    08:55 AM, 28 Jun 2022

    लारेंस बिश्नोई को अमृतसर कोर्ट में किया गया पेश

    पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया है।

  • 08:22 AM, 28 Jun 2022

    असम के नगांव जिले में बाढ़ से हाहाकार

    असम के नगांव जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

  • 08:21 AM, 28 Jun 2022

    अमृतसर कोर्ट में पेश किया जाएगा लारेंस बिश्नोई

    गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को आज सिद्धू मुसेवाला की हत्या के मामले में अमृतसर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • 08:18 AM, 28 Jun 2022

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज होंगे ECI के समक्ष पेश

    खनन पट्टा आवंटन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज (व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से) ECI के समक्ष पेश होंगे।

  • 08:16 AM, 28 Jun 2022

    मिजोरम में गई कोरोना से एक शख्स की जान

    मिजोरम में COVID-19 के 41 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई।
    कुल मामले: 2,28,945
    सक्रिय मामले: 188
    कुल डिस्चार्ज: 2,28,054
    कुल मृत्यु: 703

  • 08:15 AM, 28 Jun 2022

    मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा

    मुंबई के कुर्ला में चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 1 और व्यक्ति को जिंदा बचा लिया गया है। रेस्क्यू आपरेशन जारी है। एनडीआरएफ डिप्टी कमांडेंट आशीष कुमार ने बताया कि कितने लोग फंसे हैं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बीएमसी के अनुसार अब तक कुल 12 लोगों को बचाया गया है।