News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय

Breaking News : विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा बोले- फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती से बड़ा कोई देशभक्त नहीं


नई दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई को झारखंड के देवघर और बिहार के पटना जाएंगे। इस दौरे पर प्रधानमंत्री झारखंड के देवघर में 16,000 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ मंदिर का दौरा करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम बादल फटने से आई बाढ़ में तीन महिलाओं समेत 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हालांकि अभी भी कई श्रद्धालु लापता हैं। इसके चलते जम्मू-कश्मीर प्रशासन और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने अगले आदेश तक यात्रा रोक दी है। साथ ही बचाव कार्य में जुटी हुई है। 

  • 02:09 PM, 09 Jul 2022

    अमरनाथ की घटना पर बोले फारूक अब्दुल्ला

    अमरनाथ में बादल फटने की घटना पर नेशनल कान्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार बताएगी कि क्या हुआ और कैसे हुआ। इतनी जोखिम भरी जगह पर जिस आधार पर टेंट लगाए गए थे, उसकी जांच होनी चाहिए। यह पहली बार है जब वहां टेंट लगाए गए हैं। यह एक मानवीय भूल हो सकती है।

  • 02:07 PM, 09 Jul 2022

    विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा बोले

    विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला, महबूबा सहित यहां हमारे सभी लोग मौजूद हैं। देश में उनसे बड़ा कोई देशभक्त नहीं है। अगर ये देशभक्त नहीं हैं, तो हममें से किसी को भी अपने देश के प्रति देशभक्ति का दावा करने का अधिकार नहीं है।

  • हिंगोली में आई बाढ़

    महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण हिंगोली में बाढ़ आ गई है। जिसके चलते स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • 01:51 PM, 09 Jul 2022

    मनोज सिन्हा ने जाना घायलों का हाल

    जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने अमरनाथ गुफा के निचले इलाकों में कल बादल फटने की घटना में घायल हुए तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करने के लिए SKIMS श्रीनगर का दौरा किया।

  • 01:45 PM, 09 Jul 2022

    अमरनाथ के प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान जारी

    जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ गुफा में बादल फटने से प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान जारी है। घायल मरीजों को इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।

    01:44 PM, 09 Jul 2022

    हरियाणा के अतिरिक्त विधानसभा भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी

    हरियाणा सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के अनुरोध पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में हरियाणा के अतिरिक्त विधानसभा भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

  • 01:10 PM, 09 Jul 2022

    घर छोड़कर भागे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे

    समाचार एजेंसी ने एएफपी रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अपना आवास छोड़कर भाग गए हैं। क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने उनके निवास को घेर लिया है।

  • 12:50 PM, 09 Jul 2022

    नाइक जसवीर सिंह हुए शहीद

    जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए नाइक जसवीर सिंह शहीद हो गए हैं। बता दें कि पीओके से सीमा में घुसपैठ रोकने के लिए उनकी आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी। इस दौरा उन्हें कई गोलियां लगी। जिसके बाद उन्हें एक सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।