News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली पंजाब महाराष्ट्र राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News Today : असम दौरे पर अमित शाह, बोले- आठ साल में राज्य के 13 जिलों से हटाया गया अफस्पा


  1. समयानुसार किसी न किसी चीज का रेट बढ़ता रहता है, लेकिन मैं ये नहीं कहूंगी कि महंगाई बढ़ी है क्योंकि महंगाई यदि बढ़ी है तो उत्पादन भी बढ़ा है। महंगाई बढ़ी है तो लोगों की आय भी बढ़ी है: केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह
  2. श्रीलंका की स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है। हम सभी श्रीलंकाई लोगों से देश की आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों के दीर्घकालिक समाधान खोजने और सक्षम करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह कर रहे हैं: अमेरिकी राज्य विभाग
  3. कैंडी में पूर्व मंत्री केहेलिया रामबुक्वेला के घर में आग लगा दी गई। एसएलपीपी सांसद बंदुला गुणवर्धने, प्रसन्ना रणतुंगा, चन्ना जयसुमना, कोकिला गुणवर्धने, अरुंडिका फर्नांडो, थिसा कुट्टियाराची, कनका हेराथ, पवित्रा वन्नियाराची के घरों पर भी हमला किया गया है: श्रीलंका मीडिया
  4. पंजाब के मोहाली में इंटेलिजेंस दफ्तर की इमारत पर सोमवार शाम जोरदार धमाका हुआ है। धमाके के बाद पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मोहाली के एसपी रविंदर पाल सिंह ने बताया कि ये राकेट जैसा हमला है। उन्होंने हमले के पीछे आतंकी साजिश से इन्कार किया है। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को असम में हिमंता बिस्वा शर्मा सरकार की पहली वर्षगांठ के मौके पर एक रैली को संबोधित करेंगे।
  • अतिक्रमण पर कार्रवाई को लेकर नकवी का बयान

    एक कहावत है कि बुलडोजर बदनाम हुआ इनक्रोचमेंट तेरे लिए। अतिक्रमण हो रहा है और बदनाम बुलडोजर हो रहा है। इस तरह की गैरकानूनी चीजों पर किसी भी तरह का सांप्रदायिक रंग चढ़ाने की जरूरत नहीं है: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

  • असम दौरे पर अमित शाह

     

    आजादी के समय असम पुलिस बल की संख्या 8 हजार थी और आज असम पुलिस की संख्या 70 हजार से भी ऊपर उठी है और अनेक राष्ट्रीय एकता की महत्वपूर्ण लड़ाई अमस पुलिस ने बहुत अच्छे ढंग से लड़ी है: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

  • कांग्रेस की मांग, केंद्रीय जांच एजेंसी करें मोहाली धमाके की जांच

     

    एक युवा, एक पंजाबी होने के नाते मैं केंद्रीय गृह मंत्री से अनुरोध करूंगा कि वे केंद्रीय जांच एजेंसियों को इस मामले की जांच की ज़िम्मेदारी दें क्योंकि AAP की पंजाब सरकार न इस मामले की तह तक जाने के लिए काबिल हैं, न नियत है, न कोई नीति है: कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल

  • अमन चोपड़ा के खिलाफ मामले की सुनवाई स्थगित

     

    राजस्थान उच्च न्यायालय ने टीवी पत्रकार अमन चोपड़ा के खिलाफ मामले की सुनवाई कल के लिए स्थगित कर दी है। इससे पहले अदालत ने अलवर मंदिर विध्वंस मामले में कथित रूप से धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने को लेकर उनके खिलाफ दर्ज दो FIR के संबंध में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

  • दिल्ली में अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर

     

    दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने न्यू फ्रेडंस कालोनी में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी की है, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पुख्ता किए गए हैं। एसडीएमसी दक्षिण दिल्ली के कई हिस्सों में 4 मई से 13 मई तक अतिक्रमण अभियान का पहला चरण चला रही है।

  • चक्रवात असानी के उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना

     

    विशाखापट्टनम चक्रवात चेतावनी केंद्र के ड्यूटी आफिसर ने बताया कि चक्रवात असानी विशाखापट्टनम से लगभग 330 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है। आज रात तक इसके उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद इसके उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के उत्तर-पश्चिम में बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के रूप में कमजोर होने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

  • चक्रवात असानी के कारण कई उड़ानें रद

     

    चेन्नई एयरपोर्ट अथारिटी ने बताया कि हैदराबाद, विशाखापट्टनम, जयपुर और मुंबई सहित 10 उड़ानें चेन्नई हवाई अड्डे पर चक्रवात असानी के कारण रद्द कर दी गईं। यात्रियों को इसकी सूचना कल दी गई थी।

  • ट्रेन में बेबी बर्थ की शुरुआत जल्द

     

    उत्तर रेलवे ने चुनिंदा ट्रेनों में परीक्षण के आधार पर बेबी बर्थ की शुरुआत की ताकि माताओं को अपने शिशुओं के साथ आराम से सोने की सुविधा मिल सके।

  • कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट

     

    देश में कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,288 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 10 लोगों की मौत भी हुई है। देश में कोरोना के एक्टिव केस अब 19,637 हो गए हैं।

  • मोहाली ब्लास्ट कायराना हरकत- अरविंद केजरीवाल

     

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोहाली ब्लास्ट उन लोगों की कायराना हरकत है जो पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार उन लोगों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। पंजाब के सब लोगों के साथ मिलके हर हालत में शांति कायम रखी जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

  • मोहाली धमाके पर पंजाब के सीएम का ट्वीट

     

    मोहाली धमाके के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि मोहाली में हुए ब्लास्ट की जांच पुलिस कर रही है। जिसने भी हमारे पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की उसे बख्शा नहीं जाएगा।

  • 12-14 साल के तीन करोड़ से ज्यादा युवाओं को लगी वैक्सीन

     

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि देश में 12-14 आयु वर्ग के 3 करोड़ से अधिक युवाओं को COVID 19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।

  • केदारनाथ के दर्शन के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन

     

    पिछले 2 वर्ष कोरोना के कारण यात्रा न होने के चलते इस बार भारी भीड़ आ रही है। इस बार हम पहली बार हमने केदारनाथ में फोर्स को सेक्टर जोन में बांटकर कोशिश कर रहे हैं कि व्यवस्था बनी रहे। उत्तराखंड सरकार ने चारधाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का सिस्टम बनाया है। जो लोग रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे उन्हें हमें रोकना पड़ सकता है इसलिए लोगों से अनुरोध है कि रजिस्ट्रेशन कराएं: उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार

  • यून बने दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति

     

    यून सुक योल ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। मून जेई इन ने अपने पांच साल के कार्यकाल के बाद राष्ट्रपति का पद छोड़ा। मून ने 2017 में राष्ट्रपति का पदभार संभाला था।