News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News Today : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का गुजरात दौरा, द्वारकाधीश मंदिर में की पूजा-अर्चना


नई दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजकोट के एटकोट में नवनिर्मित माटुश्री के.डी.पी. मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहें। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विनायक दामोदर सावरकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा मां भारती के कर्मठ सपूत वीर सावरकर को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। इसके अलावा, भारत में पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 2,685 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2,158 ठीक हुए और 33 लोगों की मौत हुई। देश में कुल सक्रिय मामले 16,308 हैं। दैनिक सकारात्मकता दर 0.60% है।

 

  • यहां के छात्रों और खिलाड़ियों सीखने को बहुत कुछ मिलेगा- अनुराग ठाकुर

     

    केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 27 एकड़ के इस कैंपस में फुटबाल, एथलेटिक्स, शूटिंग और अन्य खेलों के लिए शानदार सुविधाएं हैं। खुशी की बात है कि इस यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट काम्प्लेक्स का उद्घाटन हुआ। मुझे विश्वास है कि यहां के छात्रों और खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा।

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा दावा

     

    टनकपुर में जनसभा के दौरान उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा दावा किया। उन्होंनेकहा कि 31 मई का दिन हमारे विधानसभा क्षेत्र के लिए उत्सव का दिन होना चाहिए। सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक मतदान होगा तो आपको कमल का बटन इतना दबाना है कि शाम तक वो बटन अंदर चला जाए और 3 तारीख को जब EVM खुले तो उसमें से कमल की लडियां लग जाए।

  • ल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खेल गतिविधियों में लिया भाग

     

    महाराष्ट्र के सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में पहलवान केडी जाधव के नाम पर एक खेल परिसर के नामकरण समारोह के बाद केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर कई खेल गतिविधियों में भाग लिया।

  • पीएम मोदी के हिमाचल दौरे को लेकर तैयारियां तेज

     

    31 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिमला में रिज मैदान में एक रैली में शामिल होंगे, जिसके लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज मैदान का निरीक्षण किया।

     


  • रकाधीश मंदिर में की पूजा-अर्चना

     

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात दौरे पर पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह ने द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर में पूजा अर्चना और प्रार्थना की।

     


  • खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया खेल परिसर का उद्घाटन

     

    केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सावित्री बाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में खाशाबा जाधव खेल परिसर का उद्घाटन किया।

     


  • रका पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारका स्थित द्वारकाधीश हेलीपैड पहुंचे।

  • केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बयान

     

    केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि लोग अपने संवैधानिक अधिकारों की बात करते हैं लेकिन अपने संवैधानिक कर्तव्यों को भूल जाते हैं। संविधान में जहां हमारे संवैधानिक अधिकार हैं तो वहीं ड्यूटी भी हैं। संविधान ने सरकार को निर्देष दिया है कि वो समान नागरिक संहिता की दिशा में आगे बढ़े। उन्होंने आगे कहा कि आज 75 साल आज़ादी के हो गए हैं मगर लोग संविधान के निर्देषों को भूल गए थे। ये अच्छी बात है कि समान नागरिक संहिता की दिशा में हमारी जो संवैधानिक ज़िम्मेदारी है उसमें कुछ राज्य बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और इसपर राष्ट्रीय बहस होनी चाहिए।

  • सीएम योगी ने किया चंपावत में रोड शो

     

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत के टनकपुर में रोड शो किया। बता दें कि 31 मई को चंपावत विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान होगा।

  • महामारी के दौर में हमने गरीबों के लिए देश के अन्न भंडार खोले- पीएम

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों की सरकार होती है तो कैसे उसकी सेवा करती है, उन्हें सशक्त करने के लिए काम करती है, ये आज पूरा देश देख रहा है। 100 साल के सबसे बड़े संकट काल में भी देश ने ये लगातार अनुभव किया है। महामारी शुरु हुई तो, गरीब के सामने खाने-पीने की समस्या हुई, तो हमने देश के अन्न भंडार खोल दिए। पीएम ने आगे कहा कि हमारी सरकार सुविधाओं को शत प्रतिशत नागरिकों तक पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है। जब हर नागरिक तक सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य होता है तो भेदभाव भी खत्म होता है, भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी नहीं होती।

  • माता-बहनों के जनधन बैंक खाते में सीधे पैसे जमा किए- पीएम मोदी

     

    पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने माता-बहनों के जनधन बैंक खाते में सीधे पैसे जमा किए। किसानों और मज़दूरों के बैंक खाते में पैसा जमा किया। साथ ही हमने मुफ्त गैस सिलेंडरों की भी व्यवस्था की ताकि गरीब की रसोई चलती रहे।

  • ‘हमारी सरकार ने किया सबका साथ-सबका विकास’

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार राष्ट्रसेवा के 8 साल पूरे कर रही है। इन वर्षों में हमने गरीब की सेवा, सुशासन और गरीब के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हमने देश के विकास को नई गति दी है।

     

  • 11:39 AM, 28 May 2022

    राजकोट में PM मोदी की जनसभा शुरू

     

    गुजरात के राजकोट में PM मोदी की जनसभा शुरू हो गई है। पीएम मोदी ने कहा कि जब लोगों के प्रयास सरकार के प्रयासों से जुड़ते हैं, तो हमारी सेवा करने की ताकत बढ़ जाती है। राजकोट का यह आधुनिक अस्पताल (केडीपी मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल) इसका एक प्रमुख उदाहरण है।

  • गुवाहाटी में बोले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

     

    गुवाहाटी में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पूर्वोत्तर एशिया के लिए भारत का प्रवेश द्वार है। हमारी सरकार न केवल इस क्षेत्र के लिए बल्कि आसियान देशों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी असम को एक औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए काम कर रही है।

  • थोड़ी देर में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम

    थोड़ी देर में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम

     

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी थोड़ी देर में ही गुजरात के राजकोट के अटकोट में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने यहां नवनिर्मित माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया।

     

  • 11:06 AM, 28 May 2022

    गुवाहाटी में ‘एशियन कान्फ्लुएंस रिवर कान्क्लेव-2022’ का आयोजन

    गुवाहाटी में 'एशियन कान्फ्लुएंस रिवर कान्क्लेव-2022' का आयोजन

     

    विदेश मंत्री एस जयशंकर और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में एशियन कान्फ्लुएंस रिवर कान्क्लेव-2022 के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लिया।

     

  • 11:04 AM, 28 May 2022

    पीएम मोदी ने किया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन

    पीएम मोदी ने किया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन

     

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजकोट के एटकोट में नवनिर्मित माटुश्री के.डी.पी. मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहें।

     

  • 10:16 AM, 28 May 2022

    गाजियाबाद में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश

     

    दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक लाख के इनामी कुख्यात बदमाश बिल्लू दुजाना और उसके साथी 50 हजार के इनामी राकेश को गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

     

  • 09:52 AM, 28 May 2022

    आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में बड़ा हादसा

    आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में बड़ा हादसा

     

    आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के मुलकालेदु गांव में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक पड़ोसी के घर में गैस सिलेंडर फटने से एक घर की दीवार गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो घायल हो गए। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।

     

  • 09:41 AM, 28 May 2022

    राजनाथ सिंह ने दी वीर सावरकर को श्रद्धांजलि

     

    वीर सावरकर की जयंती के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा वीर सावरकर साहस, संकल्प और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। भारत के स्वाधीनता संग्राम में उन्होंने जो प्रभावी भूमिका निभाई है, वह प्रेरणास्पद है। उनका पूरा जीवन देश और समाज की सेवा में समर्पित रहा। ऐसे वीर सावरकर को उनकी जयंती पर मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हू।

     

  • 09:35 AM, 28 May 2022

    पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में बोले एडमिरल आर हरि कुमार

    पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में बोले एडमिरल आर हरि कुमार

     

    केरल के एझिमाला में स्थित भारतीय नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि हर गुजरते साल के साथ चीजें जटिल होती जा रही हैं, संघर्ष आज गुमनाम से स्वायत्त तक, वास्तविक दुनिया से आभासी दुनिया तक और पारंपरिक से संकर तक शामिल हैं। हमें चुनौतियों की व्यापक समझ के साथ खुद को शिक्षित करने की जरूरत है।

     

  • 09:31 AM, 28 May 2022

    पीएम मोदी ने दी वीर सावरकर को श्रद्धांजलि

     

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विनायक दामोदर सावरकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा मां भारती के कर्मठ सपूत वीर सावरकर को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।

     

  • 09:27 AM, 28 May 2022

    पंजाब में 424 लोगों की सुरक्षा तत्काल प्रभाव से हटाई गई

     

    पंजाब में 424 लोगों की सुरक्षा तत्काल प्रभाव से हटा ली गई है। साथ ही संबंधित पुलिस कर्मियों को आज जालंधर कैंट में विशेष पुलिस महानिदेशक राज्य सशस्त्र पुलिस, जेआरसी को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। जिनकी सुरक्षा हटाई गई है, उनमें 424 लोगों में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, धर्मगुरु और राजनीतिक नेता शामिल हैं।

     

  • 09:25 AM, 28 May 2022

    जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पलटी बस

     

    जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के रास्ते से आ रही एक बस उधमपुर के बट्टल बलियां इलाके में पलट गई। इस हादसे में 25 यात्री घायल हो गए। कुछ घायलों को उधमपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और 6 घायलों को जम्मू के एक सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है।

     

  • 09:17 AM, 28 May 2022

    देश में 24 घंटे में मिले 2,685 नए केस

     

    भारत में पिछले 24 घंटों में 2,685 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2,158 ठीक हुए और 33 लोगों की मौत हुई। देश में कुल सक्रिय मामले 16,308 हैं। दैनिक सकारात्मकता दर 0.60% है।

     

  • 09:14 AM, 28 May 2022

    जम्मू-कश्मीर के पुंछ में जंगल में लगी आग

     

    जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मेंढर सेक्टर के नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे जंगल में भीषण आग लग गई।

     

  • 09:06 AM, 28 May 2022

    उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के खिलाफ अमेरिका का एक्शन

     

    अमेरिका ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण कार्यक्रम के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया है। बाइडन सरकार ने दो रूसी बैंकों, एक उत्तर कोरियाई कंपनी और एक व्यक्ति पर उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण का समर्थन करने पर बैन लगा दिया है। अमेरिका का यह कदम चीन और रूस द्वारा उत्तर कोरिया का साथ देने के एक दिन बाद आया है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

     

  • 08:45 AM, 28 May 2022

    कतर में बिजनेस गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करेंगे उपराष्ट्रपति

     

    अपनी कतर यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भारत-कतर बिजनेस गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करेंगे। नायडू चार से सात जून तक मध्य पूर्व के इस देश में होंगे। तीन देशों की उनकी यात्रा 30 मई से शुरू होगी। कतर से पहले वह गेबान और सेनेगल भी जाएंगे। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

     

  • 08:22 AM, 28 May 2022

    भारतीय नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड का आयोजन

     

    केरल के एझिमाला में स्थित भारतीय नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।

     

  • 08:11 AM, 28 May 2022

    भारत ने लगाई इस्लामिक सहयोग संगठन को फटकार

     

    भारत ने कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक मामले में इस्लामी सहयोग संगठन (ओआइसी) को फटकार लगाई। ओआइसी के स्वतंत्र स्थायी मानवाधिकार आयोग (आइपीएचआरसी) ने टेरर फंडिंग मामले में विशेष एनआइए कोर्ट द्वारा मलिक को उम्र कैद की सजा सुनाए जाने पर भारत की आलोचना की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि विश्व आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस चाहता है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

     

  • 07:54 AM, 28 May 2022

    अयोध्‍या में भव्‍य कार्यक्रम का आयोजन

     

    राम मंदिर के गर्भगृह का निर्माण एक जून से शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे। इसके पूर्व 28 मई से पांच दिवसीय विशेष सर्वदेव अनुष्ठान की शुरुआत होगी। इस अनुष्ठान में सभी देवी- देवताओं को प्रसन्न करने के लिए विधिपूर्वक पूजन अर्चन किया जाएगा। इस विशेष अनुष्ठान के तहत रुद्री, दुर्गा सप्तशती, विष्णु सहस्रनाम, चतुर्वेद का नियमित दो सत्रों में सुबह आठ से 11 व दोपहर तीन से 6.15 बजे तक पाठ होगा। पू

  • यूपी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जारी की एडवाइजरी

     

    उत्तर प्रदेश के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने राज्य के उच्च स्वास्थ्य अधिकारियों और जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में निर्देश दिया गया है कि बुखार और शरीर पर चकत्तों से संबंधित मरीजों की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय से साझा की जाए।

  • निर्विरोध चुने गए सातों सदस्य

     

    कर्नाटक द्विवार्षिक विधान परिषद चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। सभी सात उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया है। इनमें भाजपा को चार सीटों पर विजय घोषित किया गया है। जबकि कांग्रेस को दो और जेडीएस को एक सीट पर जीत मिली है। भाजपा के लक्ष्मण सावदी, हेमलता नायक, एस केशवप्रसाद और सी नारायणस्वामी, कांग्रेस के एम नागराजू यादव और के अब्दुल जब्बार और जेडीएस के टीए सरवाना निर्वाचित चुने गए हैं।

     

  • 07:36 AM, 28 May 2022

    अर्जेंटीना में मिले मंकीपाक्स दो नए केस

     

    समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जेंटीना में मंकीपाक्स के दो मामले सामने आए हैं।

     

  • 07:34 AM, 28 May 2022

    जम्मू के तवी ब्रिज से गिरा वाहन, दो की मौत

     

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आधी रात के करीब एक मैटाडोर वाहन तवी ब्रिज से नीचे जा गिरा। पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान चलाया गया है, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

     

  • 07:24 AM, 28 May 2022

    यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी बारिश

     

    पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश में मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा है। कई राज्यों में मध्यम से लेकर भारी बारिश हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां लगातार चार दिनों से मौसम सुहाना है। वहीं यहां आज भी आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बिहार के कई इलाकों में अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना है। वहीं, झारखंड में भी मौसम का मिजाज अच्छा रहेगा

     

  • 07:17 AM, 28 May 2022

    जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से किया अनुरोध

     

    यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से अनुरोध किया है कि वे रूस से आंख-मिचौली खेलना बंद करें और उस पर कड़े प्रतिबंध लगाएं, जिससे बेमतलब का युद्ध खत्म हो सके। उन्होंने कहा यूक्रेन स्वतंत्र रहेगा, लेकिन सवाल यह है कि बदले में वह इसके लिए कितना मूल्य चुकाएगा। जेलेंस्की ने यह बात रूसी तेल और गैस की खरीद बंद करने पर यूरोपीय देशों की एकराय न होने पर कही है।

     

  • 07:01 AM, 28 May 2022

    दिल्ली के खजूरी खास में लड़के की गोली मारकर हत्या

     

    उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शुक्रवार बीती रात एक 19 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 10.40 बजे लड़के के सीने में गोली मारी गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम सोहेल है, वह पिछले छह साल से श्रीराम कालोनी में अपने चाचा के साथ रह रहा था।

     

  •  

    भड़काऊ नारे लगाने पर 18 और लोग गिरफ्तार

     

    केरल के अलापुझा में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) की रैली में भड़ाकाऊ नारे लगाने के मामले में पुलिस ने 18 और लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि ये वे लोग थे, जो बच्चे द्वारा लगाए गए नारे को दोहरा रहे थे। इस मामले में दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

    पीएम मोदी का गुजरात दौरा

     

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी वहां एक नवनिर्मित अस्पताल जाएंगे और सहकारी संस्थानों के नेताओं के सेमिनार को संबोधित करेंगे। साथ ही पीएम नैनो यूरिया संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के मुताबिक शनिवार सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री मोदी राजकोट के अटकोट में नवनिर्मित मातुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री यहां एक जनसभा को संबोधित कगे।