News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली पंजाब बंगाल राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News Today : राहुल गांधी का हमला, बोले- पीएम मोदी ने उड़ाया मनरेगा का मजाक


पंजाब के मोहाली में इंटेलिजेंस दफ्तर की इमारत पर सोमवार शाम जोरदार धमाका हुआ है। धमाके के बाद पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मोहाली के एसपी रविंदर पाल सिंह ने बताया कि ये राकेट जैसा हमला है। उन्होंने हमले के पीछे आतंकी साजिश से इन्कार किया है। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय असम दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में असम में अफस्पा लागू किया गया था और इसे 7 बार बढ़ाया गया था। पीएम मोदी के 8 साल के शासन में राज्य के 13 जिलों को अफस्पा मुक्त कर दिया गया है, जबकि इसे असम के 60% से अधिक क्षेत्र से हटा दिया गया है।

  • Permission has to be taken for protest in Gujarat:गुजरात में लेनी पड़ती है विरोध के लिए इजाजत – राहुल गांधी

     

    गुजरात इकलौता ऐसा राज्य है जहां हमें विरोध करने की इजाजत लेनी पड़ती है। जिग्नेश मेवाणी को इसके लिए 3 महीने की जेल हुई थी। मैं कहना चाहता हूं कि अगर उन्हें 10 साल की जेल भी हुई, तो भी उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

  • जो कहा था वो करके दिखाया: राहुल गांधी

     

    हमने छत्तीसगढ़ में कहा कि किसानों का कर्ज़ा माफ होगा और धान 2050 प्रति क्विंटल सरकार खरीदेगी। हमने जो कहा था वो करके दिखाया। हम आपसे मिलकर समझना चाहते हैं कि आदिवासियों के लिए क्या करना है: राहुल गांधी

  • राहुल गांधी का हमला- पीएम ने मनरेगा का मजाक उड़ाया

     

    भाजपा सत्ता में आई। प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में मनरेगा का मजाक उड़ाया, कहते हैं कि मैं इसे रद करना चाहता हूं परन्तु नहीं करूंगा ताकि जनता को याद रहे कि कांग्रेस ने क्या किया था। कोविड के समय अगर मनरेगा नहीं होता तो देश की हालत आपको मालूम है: दाहोद, गुजरात में राहुल गांधी

  • अतिक्रमण पर कार्रवाई को लेकर नकवी का बयान

     

    एक कहावत है कि बुलडोजर बदनाम हुआ इनक्रोचमेंट तेरे लिए। अतिक्रमण हो रहा है और बदनाम बुलडोजर हो रहा है। इस तरह की गैरकानूनी चीजों पर किसी भी तरह का सांप्रदायिक रंग चढ़ाने की जरूरत नहीं है: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

  • असम दौरे पर अमित शाह

     

    आजादी के समय असम पुलिस बल की संख्या 8 हजार थी और आज असम पुलिस की संख्या 70 हजार से भी ऊपर उठी है और अनेक राष्ट्रीय एकता की महत्वपूर्ण लड़ाई अमस पुलिस ने बहुत अच्छे ढंग से लड़ी है: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

  • कांग्रेस की मांग, केंद्रीय जांच एजेंसी करें मोहाली धमाके की जांच

     

    एक युवा, एक पंजाबी होने के नाते मैं केंद्रीय गृह मंत्री से अनुरोध करूंगा कि वे केंद्रीय जांच एजेंसियों को इस मामले की जांच की ज़िम्मेदारी दें क्योंकि AAP की पंजाब सरकार न इस मामले की तह तक जाने के लिए काबिल हैं, न नियत है, न कोई नीति है: कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल

  • अमन चोपड़ा के खिलाफ मामले की सुनवाई स्थगित

     

    राजस्थान उच्च न्यायालय ने टीवी पत्रकार अमन चोपड़ा के खिलाफ मामले की सुनवाई कल के लिए स्थगित कर दी है। इससे पहले अदालत ने अलवर मंदिर विध्वंस मामले में कथित रूप से धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने को लेकर उनके खिलाफ दर्ज दो FIR के संबंध में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

     

  • 10:51 AM, 10 May 2022

    दिल्ली में अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर

     

    दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने न्यू फ्रेडंस कालोनी में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी की है, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पुख्ता किए गए हैं। एसडीएमसी दक्षिण दिल्ली के कई हिस्सों में 4 मई से 13 मई तक अतिक्रमण अभियान का पहला चरण चला रही है।

     

  • 10:34 AM, 10 May 2022

    चक्रवात असानी के उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना

     

    विशाखापट्टनम चक्रवात चेतावनी केंद्र के ड्यूटी आफिसर ने बताया कि चक्रवात असानी विशाखापट्टनम से लगभग 330 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है। आज रात तक इसके उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद इसके उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के उत्तर-पश्चिम में बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के रूप में कमजोर होने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

     

  • 10:27 AM, 10 May 2022

    चक्रवात असानी के कारण कई उड़ानें रद

     

    चेन्नई एयरपोर्ट अथारिटी ने बताया कि हैदराबाद, विशाखापट्टनम, जयपुर और मुंबई सहित 10 उड़ानें चेन्नई हवाई अड्डे पर चक्रवात असानी के कारण रद्द कर दी गईं। यात्रियों को इसकी सूचना कल दी गई थी।

     

  • 10:06 AM, 10 May 2022

    ट्रेन में बेबी बर्थ की शुरुआत जल्द

     

    उत्तर रेलवे ने चुनिंदा ट्रेनों में परीक्षण के आधार पर बेबी बर्थ की शुरुआत की ताकि माताओं को अपने शिशुओं के साथ आराम से सोने की सुविधा मिल सके।

     


  • कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट

     

    देश में कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,288 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 10 लोगों की मौत भी हुई है। देश में कोरोना के एक्टिव केस अब 19,637 हो गए हैं।

     

  • 09:09 AM, 10 May 2022

    मोहाली ब्लास्ट कायराना हरकत- अरविंद केजरीवाल

     

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोहाली ब्लास्ट उन लोगों की कायराना हरकत है जो पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार उन लोगों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। पंजाब के सब लोगों के साथ मिलके हर हालत में शांति कायम रखी जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।