Latest News उड़ीसा करियर राष्ट्रीय

BSE Odisha 10th Result 2022: 6 जुलाई को जारी होंगे ओडिशा 10वीं के परिणाम,


 

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। BSE Odisha 10th Result 2022: ओडिशा 10वीं के परिणाम तिथि का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। ओडिशा दसवीं के नतीजे आज से एक दिन बाद यानी कि 06 जुलाई को घोषित किया जाएगा। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में ओडिशा के राज्य के शिक्षा मंत्री समीर रंजन (state education minister Samir Ranjan Dash) ने दी है। उन्होंने कहा है कि 06 जुलाई को दोपहर 1 जारी होंगे। वहीं यह परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट्स  bseodisha.ac.in और orissaresults.nic.in पर देखे जा सकेंगे। वहीं इसके पहले राज्य शिक्षा मंत्री ने कहा था, “ओडिशा कक्षा 10 का परिणाम अगले सप्ताह घोषित किया जाएगा, जिसकी सूचना सोमवार, 4 जुलाई को दी जाएगी।

BSE Odisha 10th result 2022: ओडिशा 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

ओडिशा 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को किसी भी आधिकारिक वेबसाइट – orissaresults.nic.in, bseodisha.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद,होम पेज पर, कक्षा 10 के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। अब ओडिशा 10वीं परिणाम 2022 परिणाम पृष्ठ स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।