News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिजनेस बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Budget 2023 : बजट से मध्यम वर्ग को साधने की कोशिश, कृषि-स्टार्टअप और महिलाओं के लिए भी बड़े एलान


  1. नई दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने (Nirmala Sitharaman) आज देश का आम बजट (Aam Budget 2023) पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था चमकता सितारा है। उन्होंने बताया कि गरीब खाद्यान्न योजना 1 साल के लिए बढ़ाई गई है। वित्त मंत्री ने इस बीच बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 7 लाख की आय तक अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। उन्होंने नए टैक्स स्लैब की भी घोषणा की।

बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि पैन अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा। बजट में घोषणा की गई कि इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, खिलौने और देसी मोबाइल सस्ते होंगे। वहीं, चिमनी, कुछ मोबाइल फोन और कैमरे के लेंस, सिगरेट सोना, चांदी, प्लैटिनम महंगा होगा।

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि 2014 से सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाया है। प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। इन 9 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था आकार में 10वें से 5वें स्थान पर पहुंच गई है। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि कोष बनाया जाएगा। वहीं, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड पर काम किया जाएगा।

अगले साल लोक सभा चुनाव होने के चलते मोदी सरकार के लिए यह बजट काफी अहम माना जा रहा था। आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होने के चलते लोगों और कॉरपोरेट सेक्टर को भी इससे बड़ी उम्मीदें थीं।

Union Budget 2023 India Live Updates In Hindi:

  • 03:42 PM, 01 Feb 2023

    Budget 2023 आगामी विधानसभा चुनावों पर केंद्रित है बजटः मल्लिकार्जुन खरगे

    Budget 2023 बजट को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि ये बजट केवल राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। बजट में गरीब लोगों के लिए और महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कुछ भी नहीं है।

  • 03:39 PM, 01 Feb 2023

    Budget 2023 शिवराज बोले- आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करेगा बजट

    Budget 2023 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये बजट प्रधानमंत्री के संकल्प और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को पूरा करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट से समाज के हर वर्ग को फायदा होगा।

  • 03:09 PM, 01 Feb 2023

    सबको साथ लेकर चलने वाला बजट- सीएम धामी

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह देश की जनता के साथ विश्व की उम्मीदों को भी पूरा करने वाला बजट है। ये गरीबों का बजट है, नए भारत का संकल्प इस बजट में दिखाई देता है। भारत की अर्थव्यवस्था आज 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बनी है। इस बजट में मध्यम वर्ग, जनजातीय वर्ग, रोजगार सृजन आदि की चिंता की गई है। यह बजट भारत के गरीब लोगों को समर्पित है। ये सबका साथ, सबका प्रयास, सबका विश्वास, सबको साथ लेकर चलने वाला बजट है।

  • 03:04 PM, 01 Feb 2023

    लोगों को सक्षम बनाने वाला बजट है- जेपी नड्डा

    BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अमृत काल का पहला बजट लोक कल्याणकारी है, यह गरीब किसानों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों, आर्थिक रूप से पिछड़े तथा मध्यम वर्ग को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट है। यह बजट बच्चों की पढ़ाई, मध्यम वर्ग की कमाई और बुजुर्गों की भलाई पर बल देने वाला है।

  • 03:03 PM, 01 Feb 2023

    Budget पर केसी वेणुगोपाल ने सरकार को घेरा

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह बजट देश की वास्तविक भावना को संबोधित नहीं कर रहा है जो कि महंगाई और बेरोजगारी है। इसमें केवल फैंसी घोषणाएं थीं। जो पहले भी की गई थीं, लेकिन कार्यान्वयन के बारे में क्या? पीएम किसान योजना से सिर्फ बीमा कंपनियों को फायदा हुआ किसानों को नहीं।

  • 03:01 PM, 01 Feb 2023

    Budget 2023 पर बोले गजेंद्र सिंह शेखावत

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जिस तरह से मध्यम वर्ग की प्रतिक्रिया आ रही है, उससे पता चल रहा है कि उनमें कितना उत्साह है। वर्षों से मध्यम वर्ग का जो लंबित विषय था, उसे लेकर मध्यम वर्ग प्रधानमंत्री का धन्यवाद कर रहा है।

  • 02:43 PM, 01 Feb 2023

    तेजस्वी यादव बोले- बजट निल बट्टे सन्नाटा

    बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ये बजट निल बट्टे सन्नाटा है। तेजस्वी ने कहा कि बजट में बिहार के लोगों के लिए कुछ नहीं है। राजद नेता ने कहा कि केंद्र में जितने बिहार के सांसद हैं उन्हें शर्म से डूब जाना चाहिए क्योंकि किसानों और रेलवे के लिए बजट में कुछ नहीं है।

  • 02:38 PM, 01 Feb 2023

    केजरीवाल बोले- बजट में दिल्ली के लोगों के साथ घोर अन्याय

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बजट में दिल्ली के लोगों के साथ घोर अन्याय होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों ने पिछले साल 1.75 लाख करोड़ से ज़्यादा इनकम टैक्स दिया, लेकिन केंद्र ने मात्र 325 करोड़ रुपये दिल्ली के विकास के लिए दिये।

  • 02:16 PM, 01 Feb 2023

    Budget 2023 पीएम मोदी बोलेः सभी वर्गों के सपनों को पूरा करेगा ये बजट

    Budget 2023 पीएम मोदी ने बजट को सभी वर्गों के लिए लाभदारी बताया। उन्होंने इसी के साथ निर्मला सीतारमण की पूरी टीम को बजट के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को इस बजट से फायदा होगा।

  • 02:00 PM, 01 Feb 2023

    महबूबा मुफ्ती ने बजट को बताया खराब

    पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बजट में आम लोगों को लाभ पहुंचाने के बजाय कल्याणकारी योजनाओं और सब्सिडी को खत्म करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग गरीबी के स्तर से ऊपर उठ गए थे, वे फिर से गरीबी के स्तर से नीचे आ गए हैं।

  • 01:52 PM, 01 Feb 2023

    BUDGET 2023 बजट में अडानी के सारे हित पूरे करने की कोशिश की गईः कांग्रेस

    Budget 2023 कांग्रेस नेता के सुरेश ने बजट को कॉरपोरेट समर्थक बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में अडानी के सारे हित पूरे करने की कोशिश की गई है, लेकिन आम आदमी की उपेक्षा की गई है।

  • 01:47 PM, 01 Feb 2023

    मनोहर लाल खट्टर बोलेः बजट से समाज के हर वर्ग को राहत

    हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बजट को क्रांतिकारी बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में समाज के हर वर्ग को राहत मिली है। खट्टर ने कहा कि इनकम टैक्स की नई दरें आम लोगों को बड़ी राहत देने का काम करेगा।

  • 01:39 PM, 01 Feb 2023

    Live BUDGET स्मृति ईरानी बोलीं, बजट से महिलाओं का सम्मान बढ़ा

    Live BUDGET  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने Budget 2023 को लेकर पीएम मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आज की घोषणाओं के अनुसार बजट से महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। मंत्री ने बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा को भी बढ़िया कदम बताया।

  • 01:32 PM, 01 Feb 2023

    बजट ने भारत के अगले 25 सालों की नींव रखी: वीके सिंह

    बजट ने भारत के अगले 25 सालों की नींव रखी: वीके सिंह

    केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि इस बजट में पिछले बजट को आधार बनाकर काम किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट ने देश के अगले 25 सालों की नींव रखने का काम किया है।

  • 01:28 PM, 01 Feb 2023

    BUDGET 2023 बजट अमृतकाल का रोडमैप: प्रह्लाद पटेल

    BUDGET 2023 केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि सरकार का यह बजट अमृतकाल का रोडमैप है। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में भारत और तेजी से विकास करेगा।

  • 01:20 PM, 01 Feb 2023

    शशि थरूर बोले- मनरेगा, महंगाई का कोई जिक्र नहीं

    शशि थरूर बोले- मनरेगा, महंगाई का कोई जिक्र नहीं

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि बजट में कुछ अच्छी चीजें हैं लेकिन मनरेगा, गरीब ग्रामीण श्रम, रोजगार और महंगाई का कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ बुनियादी सवालों के जवाब बजट में नहीं दिए गए।

  • 01:17 PM, 01 Feb 2023

    BUDGET 2023 डिफेंस बजट को 5.94 लाख करोड़ आवंटित

    BUDGET 2023  डिफेंस बजट को सरकार ने बढ़ाया है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए रक्षा मंत्रालय को 5.94 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

  • 01:11 PM, 01 Feb 2023

    लोगों के हाथ में पैसा देना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतरः कार्ति चिदंबरम

    कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि बजट का एक बड़ा हिस्सा राष्ट्रपति के अभिभाषण और आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की पुनरावृत्ति है। उन्होंने कहा कि टैक्स में किसी भी तरह की कटौती अच्छा कदम है। कार्ति ने कहा कि लोगों के हाथ में पैसा देना अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का सबसे अच्छा तरीका है।

  • 01:08 PM, 01 Feb 2023

    BUDGET 2023 फारूक अब्दुल्ला ने बजट की तारीफ की

    BUDGET 2023 जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बजट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग को मदद दी गई है, सबको कुछ न कुछ दिया गया है।

  • 01:04 PM, 01 Feb 2023

    BUDGET 2023 LED टीवी सस्ते होंगे

    BUDGET 2023 बजट में लीथियम आयन बैटरी बनाने वाली मशीनरी के आयात पर ड्यूटी कम की गई। वहीं, टीवी पैनल के ओपन सेल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटकर 2.5 प्रतिशत हुई, जिससे एलईडी टीवी सस्ते होंगे।

  • 12:52 PM, 01 Feb 2023

    BUDGET 2023 LIVE Updates बजट से शेयर बाजार खुश, सेंसेक्स में 1100 अंक से ज्यादा की तेजी

    BUDGET 2023 LIVE Updates बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 1,133 अंक की तेजी के साथ 60,682 अंक पर चल रहा है।

  • 12:32 PM, 01 Feb 2023

    New TAX Slab BUDGET 2023, नया टैक्स स्लैब जारी

    New TAX Slab BUDGET 2023 बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने नए टैक्स स्लैब की घोषणा की है।

    0- 3 लाख – कोई टैक्स नहीं

    3-6 लाख – 5 फीसद टैक्स

    6-9 लाख – 10 फीसद टैक्स

    9-12 लाख – 15 फीसद टैक्स

    12-15 लाख – 20 फीसद टैक्स

    15 लाख से ज्यादा की इनकम पर 30 फीसद टैक्स

  • 12:17 PM, 01 Feb 2023

    बजट में जानें क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ

    सीतारमण ने बजट में घोषणा करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन, खिलौने, साइकिल और ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे। इसी के साथ देसी मोबाइल सस्ते होंगे। वहीं, चिमनी , कुछ मोबाइल फोन और कैमरे के लेंस, सिगरेट सोना, चांदी, प्लैटिनम महंगा होगा।

  • 12:12 PM, 01 Feb 2023

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी खुला पिटारा

    सीतारमण ने घोषणा की कि वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा अब 4.5 लाख से बढ़कर 9 लाख की जाएगी।

  • 12:09 PM, 01 Feb 2023

    BUDGET 2023 For Womens महिलाओं के लिए नई बचत योजना की घोषणा

    वित्त मंत्री ने महिलाओं के लिए नई बचत योजना की घोषणा की। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा।

  • 12:07 PM, 01 Feb 2023

    युवाओं के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षुता योजना की घोषणा

    सीतारमण ने 3 वर्षों में 47 लाख युवाओं को सहायता प्रदान करने के लिए एक अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षुता योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण शुरू करने की घोषणा की है।

  • 12:03 PM, 01 Feb 2023

    पहचान पत्र को अपडेट करने में अब नहीं आएगी मुश्किलें

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विभिन्न सरकारी एजेंसियों, नियामकों और विनियमित संस्थाओं द्वारा बनाए गए व्यक्तियों की पहचान पत्र के समाधान और अद्यतन के लिए एक-स्टॉप समाधान डिजीलॉकर सेवा की स्थापना की जाएगी।

  • 11:58 AM, 01 Feb 2023

    LIVE BUDGET 2023 किसानों के लिए बजट में- 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती में सहायता दी जाएगी

    LIVE BUDGET 2023 किसानों के लिए बजट में- 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती में सहायता दी जाएगी

    LIVE BUDGET 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले 3 वर्षों में 1 करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए सहायता मिलेगी। सीतारमण ने कहा कि 10,000 जैव इनपुट संसाधन केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

  • 11:55 AM, 01 Feb 2023

    नगरपालिका बांडों को लेकर घोषणा

    नगरपालिका बांडों के लिए साख बढ़ाने के लिए शहरों को प्रोत्साहित किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि अमृत काल के लिए उपयुक्त बुनियादी ढांचे के वर्गीकरण और वित्तपोषण ढांचे को बनाने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की जाएगी।

  • 11:53 AM, 01 Feb 2023

    BUDGET 2023 50 अतिरिक्त हवाई अड्डे नवीनीकृत किए जाएंगे- सीतारमण

    BUDGET 2023  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार के लिए 50 अतिरिक्त हवाई अड्डे, हेलीपॉड, वाटर एयरो ड्रोन, उन्नत लैंडिंग ग्राउंड को नवीनीकृत किया जाएगा।

  • 11:48 AM, 01 Feb 2023

    राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज

    वित्त मंत्री ने राज्य सरकारों के लिए भी बड़ी घोषणा की। केंद्र सरकार ने राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज एक और साल के लिए बढ़ाया।

  • 11:48 AM, 01 Feb 2023

    राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज

    वित्त मंत्री ने राज्य सरकारों के लिए भी बड़ी घोषणा की। केंद्र सरकार ने राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज एक और साल के लिए बढ़ाया।

  • 11:44 AM, 01 Feb 2023

    PAN होगा पहचान पत्र

    PAN होगा पहचान पत्र

    PAN को लेकर भी वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पैन कार्ड अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा। इससे पहले पैन टैक्स फाइलिंग के लिए था।

  • 11:43 AM, 01 Feb 2023

    रेलवे का कायापलट होगा

    वित्त मंत्री ने कहा कि रेलवे का कायापलट करने के लिए 2.4 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा। कई नई ट्रेनें चलाई जाएंगी।

  • 11:37 AM, 01 Feb 2023

    BUDGET 2023 PM आवास योजना का आवंटन 66 फीसद बढ़ेगा

    BUDGET 2023 बजट में सरकार ने PM आवास योजना का आवंटन 66 फीसद बढ़ाकर 79,000 करोड़ किया। सीतारमण ने कहा कि हम लोगों को रहने के तेजी से घर आवंटित करेंगे।

  • 11:35 AM, 01 Feb 2023

    वित्त मंत्री ने 57 नए नर्सिंग कॉलेजों की घोषणा की

    वित्त मंत्री ने 2014 से स्थापित मौजूदा 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ कोलोकेशन में 157 नए नर्सिंग कॉलेजों को स्थापित करने की घोषणा की।

  • 11:32 AM, 01 Feb 2023

    Budget 2023 जनजातीय समूहों के लिए बड़ी घोषणा

    Budget 2023 निर्मला सीतारमण ने कहा कि विशेष रूप से जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पीएमपीबीटीजी विकास मिशन शुरू किया जाएगा, ताकि पीबीटीजी बस्तियों को मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण किया जा सके। अगले 3 वर्षों में योजना को लागू करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे।

  • 11:30 AM, 01 Feb 2023

    Budget 2023 परंपरागत कारीगरों और शिल्पकारों के लिए सहायता पैकेज की घोषणा

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि पीएम विश्व कर्म कौशल सम्मान-परंपरागत कारीगरों और शिल्पकारों के लिए सहायता के पैकेज की परिकल्पना की गई है, जो उन्हें एमएसएमई मूल्य श्रृंखला के साथ एकीकृत करते हुए अपने उत्पादों की गुणवत्ता, पैमाने और पहुंच में सुधार करने में सक्षम बनाएगा।

  • 11:27 AM, 01 Feb 2023

    भारतीय मिलेट्स अनुसंधान संस्थान पर बड़ी घोषणा

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि भारतीय मिलेट्स अनुसंधान संस्थान को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में समर्थन दिया जाएगा।

  • 11:26 AM, 01 Feb 2023

    Aam Budget 2023 कृषि कर्ज लक्ष्य 20 लाख करोड़ किया जाएगा

    Aam Budget 2023 निर्मला सीतारमण ने कहा कि राज्यों की सक्रिय भागीदारी, सरकारी और सार्वजनिक पार्टनरशिप के साथ मिशन मोड पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देने के साथ कृषि कर्ज लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा।

  • 11:22 AM, 01 Feb 2023

    Budget 2023 Speech कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए बनेगा कृषि कोष

    Budget 2023 Speech  वित्त मंत्री ने कहा कि युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि कोष बनाया जाएगा।

  • 11:21 AM, 01 Feb 2023

    Budget 2023 पर्यटन को मिशन मोड पर मिलेगा बढ़ावा

    Budget 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राज्यों की सक्रिय भागीदारी, सरकारी कार्यक्रमों और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के साथ मिशन मोड पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए अत्यधिक आकर्षण प्रदान करता है। पर्यटन में दोहन की अपार संभावनाएं हैं।

  • 11:16 AM, 01 Feb 2023

    Budget 2023 मजबूत पब्लिक फाइनेंस और एक मजबूत फाइनेंस सेक्टर पर होगा काम- सीतारमण

    Budget 2023 मजबूत पब्लिक फाइनेंस और एक मजबूत फाइनेंस सेक्टर पर होगा काम- सीतारमण

    सीतारमण ने कहा कि अमृत ​​काल के लिए हमारी दृष्टि में मजबूत पब्लिक फाइनेंस और एक मजबूत फाइनेंस सेक्टर के साथ एक टेक्नोलॉजी-संचालित और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था शामिल है। सबका साथ, सबका प्रयास के माध्यम से इस जनभागीदारी को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।

  • 11:15 AM, 01 Feb 2023

    Budget 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट की प्राथमिकताएं बताईं

    Budget 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट 2023-24 में मेरी सरकार की प्राथमिकताएं समावेशी विकास, अंतिम मील तक पहुंचना, बुनियादी ढांचा और निवेश, क्षमता को उजागर करना, हरित विकास, युवा और वित्तीय क्षेत्र होगा।

  • 11:13 AM, 01 Feb 2023

    Budget 2023 वित्त मंत्री बोलीं- दुनिया के आकाश पर भारत चमक रहा

    Budget 2023 वित्त मंत्री बोलीं- दुनिया के आकाश पर भारत चमक रहा

    Budget 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दुनिया के आकाश पर भारत चमक रहा है। चालू वर्ष के लिए हमारी वार्षिक आर्थिक वृद्धि दर 7.0% अनुमानित है। यह महामारी और युद्ध के कारण बड़े पैमाने पर वैश्विक मंदी के बावजूद सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है।

  • 11:11 AM, 01 Feb 2023

    COVID महामारी में भी सरकार ने बड़े कदम उठाए- सीतारमण

    सीतारमण ने कहा कि COVID महामारी के दौरान हमने सुनिश्चित किया कि 28 महीनों के लिए 80 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति करने की योजना के साथ कोई भी भूखा न रहे।

  • 11:10 AM, 01 Feb 2023

    प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़ी- निर्मला सीतारमण

    सीतारमण ने कहा कि 2014 से मोदी सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के लिए जीवन की बेहतर गुणवत्ता और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार दुनिया में 10वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ा है।

  • 11:08 AM, 01 Feb 2023

    Budget 2023 विश्व आर्थिक व्यवस्था में भारत की बड़ी भूमिका

    Budget 2023 वित्त मंत्री  निर्मला ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के इस समय में भारत की G20 अध्यक्षता हमें विश्व आर्थिक व्यवस्था में भारत की भूमिका को मजबूत करने का एक अनूठा अवसर देती है।

  • 11:07 AM, 01 Feb 2023

    Budget 2023 वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू, बोलीं- गरीब खाद्यान्न योजना 1 साल के लिए बढ़ाई गई

    Budget 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण शुरू किया। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और दुनिया में एक चमकता सितारा है।