Latest News आज़मगढ़ उत्तर प्रदेश झारखंड नयी दिल्ली बंगाल मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

By Election 2022: यूपी से लेकर त्रिपुरा तक बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी और अमित शाह


नई दिल्‍ली, उपचुनाव में भाजपा ने उत्‍तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। ये दोनों सीटें सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान के इस्‍तीफे के बाद खाली हुई थी। वहीं त्रिपुरा में 4 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसमें मुख्‍यमंत्री मानिक साहा की सीट भी शामिल है। उपचुनाव में भाजपा की बंपर जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री मंत्री राजनाथ सिंह और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बधाई है। इस जीत में डबल इंजन सरकार पर जनता के विश्‍वास और 2024 के स्‍पष्‍ट संकेत छिपे हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपचुनाव में भाजपा को चुनने के लिए आंध्र प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्‍होंने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक है। यह केंद्र और यूपी में डबल इंजन सरकारों के लिए व्यापक पैमाने पर स्वीकृति और समर्थन का संकेत देता है। समर्थन के लिए लोगों का आभारी हूं। मैं हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं त्रिपुरा के लोगों को भाजपा में विश्वास जताने के लिए धन्यवाद देता हूं। उपचुनाव में जीत के साथ मुख्यमंत्री मानिक साहा सहित हमारे उम्मीदवारों के विकास का एजेंडा और आशीर्वाद दिया है। हमारी सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करती रहेगी। मैं अपने कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए उनकी सराहना करता हूं।