देहरादून। उत्तराखंड के पांचवें विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत प्राप्त करने के बाद भाजपा के नेता विधायक दल चुने गए पुष्कर सिंह धामी बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। देहरादून के परेड मैदान में दोपहर ढाई बजे आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री […]
राष्ट्रीय
अफगानिस्तान: मारे गए फोटो पत्रकार दानिश सिद्दिकी के परिवार ने आइसीसी में तालिबान पर दर्ज कराया मामला
नई दिल्ली, । तालिबान के हाथों मारे गए पुलित्जर पुरस्कार विजेता फोटो पत्रकार दानिश सिद्दिकी के परिवार ने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत (आइसीसी) में शिकायत दर्ज कराई है। परिवार के वकील अवि सिंह ने मंगलवार को कहा कि दानिश की हत्या की जांच कराने और तालिबान के उच्चस्तरीय कमांडर एवं नेताओं समेत जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला […]
जम्मू-कश्मीर में 27 हजार करोड़ के निवेश संबंधी प्रस्तावों को मंजूरी: उपराज्यपाल
श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में परिवर्तन का दौर शुरु हो चुका है। रोजगार, सुख-समृद्धि का दौर आ रहा है, लोग सुरक्षा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहेंगे। बाहर से हो रहा पूंजी निवेश प्रदेश में सात लाख नौकरियां जुटाएगा। उन्होंने यह दावा आज यहां […]
गंदे पानी के प्रबंधन के लिए ‘सुजलाम 2.0’ अभियान शुरू,
नई दिल्ली: ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन से ‘हर घर नल से जल’ पहुंचाने का अभियान अपनी रफ्तार से चल रहा है। लेकिन घरों से निकलने वाले गंदे पानी के प्रबंधन की जरूरत को देखते हुए सरकार ने मंगलवार को ‘सुजलाम 2.0’ की शुरुआत की। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घरों से निकले गंदे पानी […]
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए चार वैक्सीन को मंजूरी
नई दिल्ली, । सरकार ने मंगलवार को संसद को बताया कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए चार वैक्सीन को मंजूरी दी जा चुकी है। अभी 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों का टीकाकरण हो रहा है। सरकार ने यह भी कहा है कि लक्षित लाभार्थियों में से ज्यादातर को टीका लगा […]
हरियाणा विधानसभा: जबरन मतांतरण पर अब दस साल तक कैद, विरोध के बीच बना कानून
चंडीगढ़। हरियाणा में अब किसी ने जबरन या लालच देकर मतांतरण कराया तो दोषी को दस साल तक की जेल काटनी पड़ेगी। नए कानून में विवाह के लिए झूठ बोलकर, अनुचित प्रभाव डालकर, प्रलोभन देकर या डिजिटल संसाधनों का इस्तेमाल कर मतांतरण कराने वाले को न्यूनतम एक साल और अधिकतम पांच साल की सजा तथा […]
देश के 257 पुलिस थानों में नहीं है परिवहन का इंतजाम, वहीं 638 के पास दूरसंचार के साधन भी नहीं, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी
नई दिल्ली, : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि देश में करीब 257 पुलिस थाने ऐसे हैं जहां परिवहन के नाम पर कोई वाहन नहीं है। साथ ही ऐसे थानों की संख्या करीब 638 है जहां मोबाइल के जमाने में कोई टेलीफोन कनेक्शन नहीं है। पुलिस के आधुनिकीकरण के […]
दुनिया की सर्वाधिक प्रदूषित राजधानी बनी दिल्ली, तीसरे स्थान पर है चीन का होतान शहर
नई दिल्ली, दिल्ली देश ही नहीं, दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी है। लगातार दूसरे साल ऐसा हुआ है जब भारत की राजधानी दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शीर्ष पर है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका दूसरे नंबर पर, अफ्रीकन देश चाड की राजधानी नजामिना, तीसरे, तजाकिस्तान का दुशांबे चौथे और ओमान का मस्कट पांचवें नंबर […]
प्रमोद सावंत 28 मार्च को लेंगे गोवा के सीएम पद की शपथ,
पणजी, । प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) गोवा के मुख्यमंत्री पद (Goa Chief Minister) के तौर पर 28 मार्च को शपथ लेंगे। सावंत लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। गोवा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा नेतृत्व ने प्रमोद सावंत के नाम पर भरोसा जताया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि […]
जम्मू-कश्मीर में सीमापार से घुसपैठ में आई कमी,
नई दिल्ली, एएनआई: केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि जम्मू-कश्मीर में 2018 से नियंत्रण रेखा के पार घुसपैठ में काफी कमी आई है। एक अनुमान के मुताबिक 2018 से 2021 के बीच करीब 366 घुसपैठ की वारदातों के बारे में जानकारी मिली है। 2018 के बाद से घटी घुसपैठ की घटनाएं यह जानकारी […]











