मिन्स्क, : रूस द्वारा यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का आज आठवां दिन है। समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक युद्धविराम को लेकर यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल रूसी पक्ष के साथ वार्ता करने के लिए बेलोरूस पहुंचा है। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता में कई बिंदुओं पर सहमति बनी थी। जिसके बाद आज दूसरे दौर की वार्ता […]
TOP STORIES
Russia Ukraine News : यूक्रेन से वापस आए छात्रों से मिले पीएम मोदी,
वाराणसी, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार यूक्रेन से सकुशल स्वदेश लौटे वाराणसी व आसपास के जिलों के छात्र-छात्राओं से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री चंदौली व जौनपुर में सभा के बाद दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। मुलाकात में सही सलामत वतन लौटे छात्रों ने प्रधानमंत्री का आभार […]
UP : बलिया में भाजपा प्रत्याशी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के वाहन पर हमला,
बलिया, । UP Election 2022 6th Phase: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के छठे चरण वाले विधानसभा क्षेत्र में मतदान के पहले प्रत्याशियों पर हमला हुआ है। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के वाहनों के काफिले पर हमले के बाद अब बलिया में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दयाशंकर सिंह के वाहन पर हमला हुआ […]
Russia Ukraine War: युद्ध रोकने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से 90 मिनट की फिर बातचीत में पुतिन ने रखी यह शर्त
पेरिस, । रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ 90 मिनट की फिर मुलाकात की। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएफपी ने दी है। व्लादिमीर पुतिन ने इमैनुएल मैक्रों से कहा कि यूक्रेन में रूस के अभियान के लक्ष्य यूक्रेन का विसैन्यीकरण और […]
हिंदी में भी मेडिकल की पढ़ाई कर बन सकेंगे डाक्टर, : पीएम मोदी
चंदौली/जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को निजी मेडिकल कालेजों की फीस आधी करने की बात कही। साथ ही कहा कि गरीब का बच्चा अंग्रेजी नहीं पढ़ पाता तो हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई कर डाक्टर बन सकेगा। पीएम मोदी गुरुवार को चंदौली और जौनपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यूक्रेन पर रूस के […]
UP : अंबेडकरनगर में छह बजे तक 62.66 तो बलरामुपर में 48.90 फीसद मतदान
लखनऊ। विधानसभा चुनाव के छठें चरण के महासमर के तहत बलरामपुर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक तरीके से हुई। यहां मतदाताओं ने 49 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया है। वहीं, अंबेडकरनगर में (पांच विधानसभा क्षेत्रों कटेहरी, टांडा, आलापुर, जलालपुर एवं अकबरपुर में मतदान चल रहा है। यहां पंजीकृत […]
UP Election 6 Voting LIVE: मतदान प्रतिशत में आठ घंटे बाद भी अम्बेडकरनगर की बढ़त बरकरार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए छठे चरण का मतदान जारी है। दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्र के लिए मॉक पोलिंग के बाद मतदान प्रारंभ हो गया है। छठे चरण में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उनके सात मंत्रियों, नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी तथा बसपा विधायक दल के नेता […]
UP : प्रियंका गांधी ने बनारस घराने के गायन, वादन और कथक की तीन पीठों पर नवाया शीश
वाराणसी,। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों बनारस में हैं। वह कबीरचौरा-स्थित विलक्षण संत कवि कबीर की मूलगादी में ही रुकी हुई हैं। आज सुबह उन्होंने बिल्कुल सादा और अनौपचारिक शिल्प में कबीरमठ-स्थित कबीर के पालनहार माता-पिता नीरू-नीमा की समाधि का दर्शन-अवलोकन किया और मठ में स्थित कबीर के बचपन और उनके व्यवसाय से जुड़ी पुरानी […]
यूक्रेन संकट पर बैठक: यूएन में वोटिंग से दूर रहने पर कांग्रेस ने किया सरकार का समर्थन,
नई दिल्ली, । यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद हजारों भारतीय नागरिक वहां फंसे हुए हैं। भारतीयों को वापस लाने के लिए आपरेशन गंगा चलाया गया है। इस मिशन के तहत कई भारतीयों को सकुशल स्वदेश लाया जा चुका है। यूक्रेन के ताजा हालातों पर गुरुवार को विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक हुई। […]
चंदौली में पीएम मोदी बोले- हम सिर्फ कोरी बात नहीं करते, बल्कि करके दिखाते हैं ठोस काम
चंदौली, । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम चरण में है। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके बाद भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जौनपुर के बाद गुरुवार को पीएम मोदी ने चंदौली में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी […]










