Latest News करियर नयी दिल्ली राष्ट्रीय

CBSE : केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई रिजल्ट पर दी बड़ी जानकारी, स्टूडेंट्स देखें कब आएगा रिजल्ट


नई दिल्ली, । CBSE 10th, 12th Result 2022 Date: सीबीएसई बोर्ड दसवीं, बारहवीं रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। लाखों छात्र-छात्राएं जानना चाह रहे हैं कि आखिर दसवीं, बारहवीं टर्म-2 के नतीजे कब रिलीज किए जाएंगे। वहीं अब इन परिणामों पर लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) ने इस संबंध में बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि, सीबीएसई के परिणाम समय पर जारी किए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह जानकरी मीडियाकर्मियों के साथ इस हालिया बातचीत के दौरान कहा है। कानपुर में पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार सीबीएसई 10वीं, 12वीं का परिणाम 2022 समय पर घोषित किया जाएगा। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि सीबीएसई 10 वीं और सीबीएसई 12 वीं के परिणाम 2022 में कोई देरी नहीं हुई है और समय पर जारी किए जाएंगे।

वहीं इस संबंध में, एएनआई ने एक ट्विट भी किया है। इसके अनुसार, सीबीएसई रिजल्ट में कोई देरी नहीं है। सीबीएसई की परीक्षाएं 15 जून तक चल रही थीं। उसके बाद चेकिंग में 45 दिन लगते हैं। मैंने कल ही सीबीएसई (अधिकारियों) से बात की थी और परिणाम समय पर आएंगे: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान