News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Chandigarh Deputy Mayor Election: भाजपा के कुलजीत बने सीनियर डिप्टी मेयर, कांग्रेस-आप गठबंधन को पड़े इतने वोट


चंडीगढ़। (Chandigarh Deputy Mayor elections 2024) पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देश पर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हो रहा है। पहले सीनियर डिप्टी मेयर के लिए मतदान हुआ। इसमें भाजपा के कुलजीत सिंह संधू (Kuljeet Singh Sandhu) 19 मतों के साथ विजय हुए। कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी (Gurpreet Singh Gabi) को 16 वोट मिले।

 

एक वोट बैलेट गलत फोल्ड करने की वजह से मुहर का प्रभाव दूसरी जगह पड़ने से रद हो गया। बता दें की कांग्रेस और आप ने चुनाव में गठबंधन किया है। इस दौरान मेयर पद आप तो सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर कांग्रेस को मिला था।

मेयर कुलदीप कुमार पीठासीन अधिकारी हैं। वही चुनाव करवा रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह ने भी वोट किया है। यह वोट भाजपा को मिला है। तभी उनकी संख्या 19 हुई है। अब डिप्टी मेयर के लिए मतदान हो रहा है।

वोटों की संख्या कुल
36 35 (मान्य
भाजपा 19
आप-कांग्रेस गठबंधन 16