Uncategorized

Chandigarh Mayor : भाजपा के अनूप गुप्ता होंगे चंडीगढ़ के नए मेयर, चुनाव में AAP को 1 वोट से हराया


चंडीगढ़, बीजेपी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव जीत लिया है। एएनआइ से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव जीता क्योंकि उसे कुल 15 वोट मिले जबकि AAP को 14 वोट मिले। भाजपा के अनूप गुप्ता चंडीगढ़ के नए मेयर होंगे।

बता दें कि भाजपा के अनूप गुप्ता मंगलवार को यहां हुए मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह को हराकर चंडीगढ़ के नए मेयर चुने गए।

 

अधिकारियों के मुताबिक, गुप्ता को जहां 15 वोट मिले, वहीं आप उम्मीदवार को 14 वोट मिले।

छह सदस्यों वाली कांग्रेस और एक मात्र सदस्य शिरोमणि अकाली दल के दूर रहने के निर्णय के बाद भाजपा और आप के बीच करीबी मुकाबले की उम्मीद की जा रही थी।