News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Chandrayaan-3: ‘चंदामामा के आंगन में जैसे खेल रहा हो…’, गोल-गोल घूमता दिखा प्रज्ञान रोवर


नई दिल्ली, । चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिग के बाद अब प्रज्ञान रोवर और लैंडर विक्रम नई-नई तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इस बीच आज फिर इसरो ने लैंडर द्वारा बनाई गई एक वीडियो जारी की है।

जैसे चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो…

इस वीडियो में रोवर खास अंदाज में दिख रहा है। दरअसल, वो सुरक्षित मार्ग की तलाश में गोल गोल घूम रहा है।  रोटेशन को लैंडर इमेजर कैमरे द्वारा लिया गया है। इस पर इसरो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ऐसा महसूस हो रहा है मानो कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो और मां प्यार से देख रही हो।