Latest News उत्तराखण्ड नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Char Dham Yatra 2022: गंगोत्री धाम के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा


कपाटोद्घाटन के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की फूलों से भव्य सजावट की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन मई को हर्षिल हेलीपैड पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार से गंगोत्री धाम पहुंचे और कपाटोद्घाटन में प्रतिभाग किया।

मां यमुना की डोली पहुंची

यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया जारी है। धाम में मां यमुना की डोली पहुंच चुकी है। धाम में कपाट खोलने की प्रक्रिया चल रही है। दोपहर 12:15 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट विधिविधान के साथ खोले जाने हैं।

यात्रा को लेकर कोई संख्या निर्धारित नहीं : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

वहीं चारधाम यात्रा को लेकर तीन दिन पहले शासन की ओर से यात्रियों की संख्या निर्धारण के आदेश के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा को लेकर कोई संख्या निर्धारित नहीं की गई है। अगर यात्री अधिक संख्या में आते हैं तो उसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।

गंगोत्री के लिए रवाना हुई डोली

मंगलवार सुबह 6:30 बजे डोली गंगोत्री के लिए रवाना हुई और सुबह ठीक 11:15 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए। मां यमुना की डोली मंगलवार सुबह शीतकालीन पड़ाव खरसाली से रवाना हुई और दोपहर 12:15 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। वहीं इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को खोले जाएंगे। जबकि, बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खोले जाएंगे हैं।