Latest News छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय

Chhattisgarh: किरण सिंह देव का बढ़ा कद, भाजपा ने नियुक्त किया प्रदेशाध्यक्ष;


रायपुर। भाजपा नेता किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ की भाजपा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाजपा महासचिव अरुण सिंह के दस्तखत वाली एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए पार्टी ने यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किरण सिंह देव को भाजपा छत्तीसगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

कौन हैं किरण सिंह देव?

पहली बार विधानसभा पहुंचे किरण सिंह देव को भाजपा ने जगदलपुर से चुनावी मैदान में उतारा था, जहां पर उनका मुकाबला कांग्रेस के जतिन जायसवाल से था, लेकिन उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को पटकनी देते हुए यह चुनाव जीत लिया। किरण सिंह देव नगर निगम में महापौर का पद संभाल चुके हैं।