News TOP STORIES छत्तीसगढ़ नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Chhattisgarh Election 2023 : पहले चरण के 20 सीटों में से 15 पर भाजपा का दावा, तो कांग्रेस किया सूपड़ा साफ करने का एलान


Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 20 सीटों के लिए मतदान जारी है। इनमें बस्तर संभाग की सभी 12 सीटें और दुर्ग संभाग की आठ सीटें शामिल हैं। बड़ी तादाद में वोटर्स पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं।

छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले फेज में मतदाता बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के पर्व में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि इस बार नक्शली प्रभावित इलाकों में जबरदस्त वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले दो घंटे में सबसे ज्‍यादा अंतागढ़, कांकेर, भानुप्रतापपुर में मतदान हुआ है।

इन दस सीटों पर शाम 3 बजे तक होगी वोटिंग

  • अंतागढ़
  • भानुप्रतापपुर
  • कांकेर
  • केशकाल
  • कोंडागांव
  • नारायणपुर
  • दंतेवाड़ा
  • बीजापुर
  • कोंटा

इन 10 सीटों पर शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग

  • खैरागढ़
  • डोंगरगढ़
  • राजनांदगांव
  • डोंगरगांव
  • खुज्जी
  • पंडरिया
  • कवर्धा बस्तर
  • जगदलपुर
  • चित्रकोट
  • 01:18 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election Voting Live: हमें 18 या 19 सीटें मिलेगी: भूपेश बघेल

    सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ” फिलहाल मतदान प्रतिशत अच्छा है। हमने जो ऋृण माफी की है, 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात की है इत्यादि इन मुद्दे से लोग प्रभावित हैं इसलिए मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा और वोटर भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

    हले चरण के मतदान को लेकर उन्होंने कहा,” हमें 18 या 19 सीट मिलेगी और 1 सीट धोखे से बीजेपी को मिल सकती है।”

  • 01:04 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election Live 2023: भाजपा ‘जय श्री राम’ का नारा भूल गई: टीएस सिंहदेव

    छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “क्या आपने उनके घोषणापत्र में राम को देखा?…वे (बीजेपी) जय श्री राम के नारे भी भूल गए। यह उनका राजनीतिक लाभ के लिए मकसद था। उन्होंने आगे कहा कि हम धर्म से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।”

  • 12:59 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election Voting Live: ‘मोदी वॉशिंग पाउडर’ में धोने के बाद सारे दाग साफ: सीएम बघेल

    छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा जैसे ही अजित पवार बीजेपी में शामिल हुए, उनका नाम ईडी से हटा दिया गया। हिमंत बिस्वा सरमा अभी सीएम हैं, उनका नाम सारदा चिटफंड भ्रष्टाचार में था। ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां, मोदी वॉशिंग पाउडर में धोने के बाद सारे दाग साफ हो जाते हैं।”

    /

  • 12:44 PM, 07 Nov 2023

    मतदान केंद्रों पर तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात किया गया: बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक

    छत्तीसगढ़ में बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टीलिंगम ने कहा,”सुचारु मतदान प्रक्रिया के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बस्तर क्षेत्र में 2,900 से अधिक मतदान केंद्रों में से 600 मतदान केंद्रों को उच्च सुरक्षा क्षेत्र में माना जाता है। इन मतदान केंद्रों के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है।”

  • 12:37 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election Live 2023: अकलतारा में हिमंत बिस्वा सरमा का रोड शो

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अकलतारा में रोड शो किया। बता दें कि भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है।

    /

  • 12:14 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election Voting Phase 1: नक्सलियों ने की चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ में चुनाव को नक्सलियों ने चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की। आज सुबह बांदा मतदान केंद्र से करीब 2 किलोमीटर दूर बाहरी घेरे में तैनात डीआरजी जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी।

    सुकमा पुलिस ने जानकारी दी कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और 10 मिनट बाद नक्सलियों की ओर से गोलीबारी बंद हो गई। सभी जवान सुरक्षित हैं और मतदान जारी है।

  • 12:08 PM, 07 Nov 2023

    Chhattisgarh Election Live 2023: इन्होंने तो महादेव के नाम पर भी घोटाला कर दिया: पीएम मोदी

    सूरजपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,”एक तरफ भाजपा का संकल्प पत्र है, दूसरी तरफ कांग्रेस का झूठ का कारोबार है। आप सभी को कांग्रेस ने विश्वासघात के सिवाय कुछ नहीं दिया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपने भी पूरे नहीं किए।

    पीएम मोदी ने आगे कहा,”इन्होंने (कांग्रेस) तो महादेव के नाम पर भी घोटाला कर दिया। महादेव सट्टेबाजी घोटाले की चर्चा आज देश-विदेश में हो रही है। कांग्रेस ने अपनी तिजोरी भरने के लिए आपके बच्चों से सट्टेबाजी करवाई है।”

    /

  • 11:55 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव चल रहा है और जहां तक ​​मुझे पता चला है, लोग बड़ी संख्या में मतदान करने आ रहे हैं…आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी के लिए आदिवासियों का कोई अस्तित्व नहीं था। कांग्रेस ने कभी आपकी या आपके बच्चों की चिंता नहीं की, जबकि बीजेपी ने हमेशा आदिवासियों के विकास को प्राथमिकता दी है।

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि क्या आपने कभी सोचा था कि एक आदिवासी परिवार से आने वाली महिला हमारे देश की राष्ट्रपति बन सकती है?

    /

  • 11:37 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: सुबह 11 बजे तक 22.97 प्रतिशत वोटिंग

    चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि सुबह 11 बजे तक राज्य में कुल 22.97 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

  • 10:52 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election: सभी मतदाता इस सुरक्षित वातावरण में अपना वोट डालें: बस्तर के आईजी पी

    चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद को लेकर बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने कहा, “बस्तर संभाग के 12 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। सभी क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हमारे पास विशेष सुरक्षा बल भी हैं।

    आईजी पी सुंदरराज ने आगे कहा,”सभी मतदाता इस सुरक्षित वातावरण में अपना वोट डालें। हम लोगों से सुरक्षित रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हैं।”

  • 10:26 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: भानुप्रतापुर में 16 तो कांकेर में 15 प्रतिशत वोटिंग

    चुनाव आयोग के अनुसार, अंतागढ़ में 17. 44, भानुप्रतापुर में 16.9, कांकेर में 15.09 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, कोंटा- 4. 21, बीजापुर- 4.5, दंतेवाड़ा- 10.1, चित्रकोट- 2.5, जगदलपुर- 6.41, बस्तर- 5.55, नारायणपुर- 11.00, कोंडागांव-14, केशकाल-12.8, कांकेर-15.09, भानुप्रतापुर- 16.9, अंतागढ़ – 17. 44, मोहला-मानपुर- 9.00, खुज्जी- 7.0, डोंगरगांव- 12.4, राजनांदगांव- 5.00, डोंगरगढ़- 9.0, खैरागढ़- 6.0, कवर्धा- 13.0, पंडरिया – 12.00 प्रतिशत वोटिंग हुई।

  • 10:17 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: हमारी सरकार में नक्सलवाद काफी हद तक पीछे हट गया

    सीएम भूपेश बघेल ने कहा,हमने 5 साल में जो काम किया है उससे नक्सलवाद काफी हद तक पीछे हट गया है। इसी का नतीजा है कि गांवों के अंदर पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। लोग अपने गांव में ही वोट करेंगे।

  • 10:07 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: नक्सल प्रभावित इलाकों में हो रही जबरदस्त वोटिंग

    कांकेर में 16.48 प्रतिशत वोटिंग
    कबीरधाम में 12.51 प्रतिशत वोटिंग
    कोंडागांव में 13.39 प्रतिशत वोटिंग

  • 09:56 AM, 07 Nov 2023

    LIVE CG Election Voting Phase 1: सुबह 9 बजे तक 9.33 प्रतिशत वोटिंग

    चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि सुबह 9 बजे तक छत्तीसगढ़ में 9.93 प्रतिशत वोटिंग हुए।

  • 09:54 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार: रमन सिंह

    पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा भ्रष्टाचार है।

  • 09:41 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: महादेव बेटिंग एप पर रमन सिंह बोले- मुखिया खुद अपराधी बन गए

    छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा,”भाजपा निश्चित रूप से हम पहले चरण में ही 20 में से 15 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे और दूसरे चरण के मतदान के बाद हम बहुमत हासिल कर लेंगे। हमारी सरकार बनी तो हम महिलाओं और श्रमिकों को काफी फायदा देने जा रहे हैं।

    रमन सिंह ने महादेव बेटिंग एप मामले को लेकर सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा,”मुखिया खुद अपराधी बन गए। ईडी ने भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ सबूत पेश किए। महादेव एप में फंसे हैंडलर ने कहा कि हमनें सीएम बघेल को पैसे दिए।”

  • 09:34 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: हम जो कहते हैं, वो कर के दिखा देते हैं: राहुल गांधी

    छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स के जरिए एक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा,” जब इस्तेमाल करें अपना मताधिकार, याद रहे, छत्तीसगढ़ में फिर एक बार, कांग्रेस की भरोसे की सरकार। कांग्रेस की छत्‍तीसगढ़ की गारंटी। हम जो कहते हैं, वो कर के दिखा देते हैं!

  • 09:21 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मतदान जारी

    छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के नक्सल प्रभावित मानपुर गांव में मतदान जारी है।

  • 09:13 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: 23 साल बाद नक्सल प्रभावित इलाके में हो रही वोटिंग

    नक्सल प्रभावित कारीगुंडम इलाके में 23 साल बाद मतदान हो रहा है। इस इलाके में सीआरपीएफ 150 बटालियन और जिला बल के सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं।

  • 09:12 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: दंतेवाड़ा के पोलिंग बूथ पर जवानों और मतदाताओं के बीच बहस

    दंतेवाड़ा के नकुलनार मतदान केंद्र में मतदाताओं और सुरक्षा बलों के बीच विवाद खड़ा हो गया। नकुलनार पोलिंग बूथ पर सीआरपीएफ जवानों और मतदाताओं के बीच जमकर बहस हुई। जब जवान में मतदताओं को बिना मतदाता पर्ची के पोलिंग बूथ में प्रवेश करने पर आपत्ति जताई तो मतदाताओं ने जवानों से बहस शुरू कर दी।

    बता दें कि नकुलनार मतदान केंद्र आदर्श केंद्र है, यहां सेल्फी जोन भी बनाया गया है। हालांकि, जवानों ने मतदाताओं को मोबाइल लेकर पोलिंथ में प्रवेश करने से आपत्ति जताई।

  • 09:01 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1:औंधी के मतदान केंद्र क्रमांक 226 में ईवीएम मशीन खराब

    वोटिंग के दौरान मोहला मानपुर विधानसभा में ईवीएम मशीन खराब हो गया है। औंधी के मतदान केंद्र क्रमांक 226 में ईवीएम मशीन खराबी की खबर सामने आई है, जिससें लोगों को परेशानी हो रही है। अब तक छह लोगों ने मतदान किया है।

  • 08:48 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: सरोना में आदर्श मतदान केंद्र पर वोटिंग जारी

    कांकेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरोना में आदर्श मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में बड़ी तादाद में वोटर्स खड़े हैं।

  • 08:44 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: सुकमा में कांग्रेस उम्मीदवार ने डाला वोट

    छत्तीसगढ़ के मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा ने सुकमा में वोट डाला।

  • 08:33 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: सुकमा में बड़ी मात्रा में वोट डालने पहुंच रहे मतदाता

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोट डालने के लिए सुकमा विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र के बाहर मतदाता कतार में खड़े हैं।

  • 08:31 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: नारायणपुर में मतदान शुरू

    नारायणपुर कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अभी मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी करके मतदान शुरू करा दिया गया है। सुरक्षा के हिसाब से हर जगह हमारे CAPF और होमगार्ड के फोर्स लगे हुए हैं।

    उन्होंने आगे कहा,” मतदान करना हमारे लिए गर्व की बात है। ये हमारा संवैधानिक अधिकार है।”

  • 08:15 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: दस सीटों पर शाम 3 बजे तक वोटिंग होगी

    छत्तीसगढ़ के 10 सीटों पर शाम 3 बजे तक वोटिंग होगी। वहीं, 10 सीटों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। सुरक्षा कारणों की वजह से वोटिंग के समय को निर्धारित की गई है।

  • 07:56 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election: कोंडागांव से तीसरी बार जीतूंगा: कांग्रेस उम्मीदवार

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद कोंडागांव से कांग्रेस उम्मीदवार मोहन मरकाम ने कहा,”मुझे विश्वास है कि मैं कोंडागांव से तीसरी बार जीतूंगा। बीजेपी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से मुकाबला नहीं कर सकती, इसलिए वे ईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

  • 07:53 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल

    सुकमा के टोंडामरका इलाके में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने जानकारी दी कि जवान को चुनाव ड्यूटी में तैनात किया गया था।

  • 07:45 AM, 07 Nov 2023

    Live CG Election Voting Phase 1: आज लोकतंत्र के पावन उत्सव का दिन: पीएम मोदी

    छत्तीसगढ़ चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह सोशल मीडियो हैंडल के जरिए एक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा,”छत्तीसगढ़ में आज लोकतंत्र के पावन उत्सव का दिन है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और इस उत्सव के भागीदार बनें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने वाले राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई!

  • 07:37 AM, 07 Nov 2023

    भाजपा उम्मीदवार बोले- कांग्रेस ने लगातार भ्रष्टाचार किया है

    नारायणपुर से भाजपा उम्मीदवार केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश के 20 विधानसभा में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है और लगातार सुबह से मतदाताओं की भीड़ साबित करती है छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार को हटाना है। जिन उद्देश्यों के साथ छत्तीसगढ़ को बनाया गया था, उन उद्देश्यों की पूर्ति नहीं हो पा रही है। कांग्रेस ने लगातार भ्रष्टाचार किया है।

  • 07:27 AM, 07 Nov 2023

    वोट डालकर बाहर निकले बुजुर्ग

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोट डालने के बाद एक बुजुर्ग बाहर निकले। भनपुरी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में वोट डालने के लिए मतदान केंद्र के बाहर कतार में मतदाता खड़े हुए हैं।

  • 07:25 AM, 07 Nov 2023

    भाजपा उम्मीदवार केदार कश्यप ने अपना किया मतदान

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। नारायणपुर से भाजपा उम्मीदवार केदार कश्यप ने अपना मतदान किया।

  • 07:23 AM, 07 Nov 2023

    नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में मतदान काफी अहम

    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है, दोनों पार्टियां चुनावी वादों के मामले में एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रही हैं। एक तरफ भूपेश बघेल पर महादेव एप को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं तो कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में मतदान दोनों पार्टियों के लिए अहम है।

  • 07:07 AM, 07 Nov 2023

    पांच हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहले चरण के चुनाव में 90 विधानसभा सीटों में से 20 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में 40 लाख से अधिक मतदाता 5,304 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे।

  • 07:04 AM, 07 Nov 2023

    पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे लोग

    छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए मतदान सात बजे से शुरू हो चुका है। पोलिंग बूथों पर लोग अपना मतदान करने के लिए पहुंच चुके हैं।

  • 06:38 AM, 07 Nov 2023

    पोलिंग बूथ पर तैयारियां तेज

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान आज सात बजे से शुरू होगा। सुकमा के कोंटा विधानसभा क्षेत्र में एक पोलिंग बूथ पर तैयारियां और मॉक पोलिंग चल रही है।

  • 05:57 AM, 07 Nov 2023

    आठवां ट्रांसजेंडर व्यक्ति मतदान करेगा

    ट्रांसजेंडर कांस्टेबल सीमा प्रधान ने कहा कि जैसा कि नाम से पता चलता है, रेनबो सतरंगी कलर है और इसे विशेष रूप से तीसरे लिंग के लोगों के लिए बनाया गया था। इंद्रधनुष मतदान केंद्र बनाया गया है, यहां पुरुष और महिलाएं भी यहां वोट करेंगे। हमारी 69 बहनों को पहले चरण में मतदान करना है और पखांजूर में, जहां मैं ड्यूटी पर हूं, आठवां ट्रांसजेंडर व्यक्ति मतदान करेगा।

  • 05:52 AM, 07 Nov 2023

    ‘इंद्रधनुष’ थीम वाला मतदान केंद्र स्थापित किया गया

    छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रक्रिया में तीसरे लिंग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, आज छत्तीसगढ़ के पहले चरण के मतदान से पहले कांकेर जिले में एक इंद्रधनुष थीम वाला मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। मतदान केंद्र को इंद्रधनुष के सात रंगों में रंगा गया है और उसी रंग-बिरंगे डिजाइन के टेंट भी लगाए गए हैं, जिससे यह दिखने में आकर्षक लग रहा है।

  • 05:30 AM, 07 Nov 2023

    भाजपा-कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस प्रमुख दावेदार हैं और दोनों पक्षों ने 90 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है।

  • 04:07 AM, 07 Nov 2023

    पाटन विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं रमन सिंह

    भाजपा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह को पाटन विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के गिरीश देवांगन से होगा।

  • 10:18 PM, 06 Nov 2023

    Chhattisgarh Election 2023: बस्तर संभाग में मतदान पर एक नजर

    साल 2018 में बस्तर संभाग में 76 प्रतिशत तक मतदान हुआ था। इस बार 85 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य है। बता दें कि पहले चरण के चुनाव के लिए 21,059 ईवीएम का उपयोग किया जा रहा है।

  • 10:16 PM, 06 Nov 2023

    Chhattisgarh Election 2023: नक्सल बाहुल्य इलाके में चुनाव को लेकर 60 हजार जवान तैनात

    बस्तर संभाग में हर बार की तरह इस बार भी चुनाव चुनौतियों से भरा होगा। हालांकि, नक्सल बाहुल्य होने के कारण यहां सुरक्षाबलों के लगभग 60 हजार जवान तैनात किए गए हैं। सुदूर वनांचलों में भी इस बार 126 नए बूथ बनाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को मतदान करने के लिए ज्यादा दूरी तय न करनी पड़े।

    सुरक्षा को देखते हुए यह व्यवस्था बनाई गई है। कुल 40.78 लाख मतदाता, महिला वोटर ज्यादा पहले चरण में कुल 40, लाख 78 हजार, 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे

  • 10:14 PM, 06 Nov 2023

    Chhattisgarh Election 2023 Voting: बस्तर के 12 और दुर्ग के 8 सीटों पर होगी वोटिंग

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग मंगलवार को हो रही है। इसमें बस्तर की 12 सीटों के साथ दुर्ग-राजनांदगांव की 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है।