Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

CM बिप्लब देब का विवादित बयान,


उत्तर-पूर्व के त्रिपुरा राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब कई बार अपने बेबाक बयानबाजी के चलते सुर्खियों में रह चुके है। ऐसे में एक बार फिर मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे विवाद की स्थिति बन सकती है। बिप्लब ने सरकारी अधिकारियों से कहा है कि वे अदालत की अवमानना ​​के बारे में चिंता न करें क्योंकि पुलिस उनके नियंत्रण में है और ऐसे में किसी को जेल भेजना आसान नहीं है।
देब ने त्रिपुरा सिविल सर्विस ऑफिसर्स एसोसिएशन के द्विवार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि अधिकारियों का एक वर्ग इस तरह अदालत की अवमानना ​​​​का हवाला दे रहा है जैसे कि यह अवमानना कोई बाघ हो, लेकिन वास्तव में ”मैं बाघ हूं।” देब की इस टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष ने कहा कि उनके शासन में लोकतंत्र दांव पर है।