Latest News नयी दिल्ली महाराष्ट्र

CNG : पुणे में सीएनजी के दाम में 2.20 रुपये प्रति किलो का इजाफा


पुणे, एएनआइ। महाराष्ट्र के पुणे शहर में आज एक बार फिर लोगों का महंगाई का झटका लगा है यहां आज सीएनजी (compressed natural gas) के दाम में बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है। पुणे में सीएनजी के दाम लगातार चौथी बार बढ़ाये गए हैं। सीएनजी के दाम में आज 2.20 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया गया है। अब पुणे में सीएनजी का रेट 77.20 रुपये प्रति किलो हो गया है। ये बढ़े हुए दाम आज से ही लागू कर दिए गए हैं। बता दें कि इससे पहले 6 अप्रैल, 13 अप्रैल और 18 अप्रैल को यहां सीएनजी के दाम बढ़ाये गए थे।