Latest News मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 12 contestant : मुनव्वर फारुकी, प्रतिक सहजपाल और फेमस बहुओं समेत ये सेलेब्स करेंगे स्टंट


नई दिल्ली, । ‘खतरों के खिलाड़ी’ 12 की शूटिंग मई में साउथ अफ्रीका में शुरू होने वाली है। खबर है कि इस सीजन को भी फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे। 12वें सीजन में भाग लेने के लिए चैनल ने कई पॉपुलर सेलेब्स से कॉन्टेक्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं, जिनकी शो में पार्टिसिपेट करने की प्रबल संभावना है।

मुनव्वर फारुकी

कंगना रनोट के अत्याचारी खेल से और भी ज्यादा पॉपुलर हो चुके मुनव्वर फारुकी का नाम सबसे पहले सामने आ रहा है। खबर है कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ 12 में मुनव्वर दिल दहला देने वाले स्टंट को अंजाम देते दिखाई देंगे।

चेतना पांडे

फना में धारा की भूमिका निभाने वाली चेतना पांडे जिन्हें ऐस ऑफ स्पेस के पहले सीजन में भी देखा गया था, वो भी इस खतरनाक रियलिटी शो में जान की बाजी लगाती नजर आएंगी।

 

फैसल शेख

टीओआई के रिपोर्ट्स की माने तो मिस्टर फैसू के नाम से मशहूर फैसल शेख भी शो में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। और इस शो में भाग लेगे के लिए उनसे संपर्क किया गया है।

जन्नत जुबैर

रिपोर्ट्स के अनुसार खतरों के खिलाड़ी में देखा जाने वाला एक और संभावित नाम जन्नत जुबैर रहमानी हैं। एक्ट्रेस इससे पहले तू आशिकी और फुलवा जैसे सफल शो का हिस्सा रह चुकी हैं।

श्रीति झा

कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा के रूप में नजर आने वाली श्रीति झा के प्रशंसकों को उन्हें खतरों के खिलाड़ी 12 में देखना का एक और मौका मिलेगा। खबरों की माने तो एक्ट्रेस अपकमिंग सीजन का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

प्रतीक सहजपाल

खतरों के खिलाड़ी 12 में बिग बॉस फेम प्रतीक सहजपाल भी नजर आ सकते हैं जो फिलहाल अपने म्यूजिक वीडियो में व्यस्त हैं। रियलिटी शो में भाग लेने के बाद प्रतीक की फैन फॉलोइंग कई गुना बढ़ गई और वह केकेके 12 में अपने प्रशंसकों को और प्रभावित कर सकते हैं।

एरिका फर्नांडीस

एरिका फर्नांडीस, जिन्हें आखिरी बार टेलीविजन पर कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में शहीर शेख के साथ देखा गया था, एक और नाम है जो ट्रेंड कर रहा है। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं और शो में खतरनाक स्टंट आराम से कर सकती हैं।

शिवांगी जोशी

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी भी शो में नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस बालिका वधू 2 का हिस्सा थीं, जिसने छोटे पर्दे पर टीआरपी के मामले में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।

 

आरती सिंह

आरती सिंह इन दिनों अपनी फिटनेस पर काम कर रही हैं। और शो इसका कारण हो सकता है। बतौर प्रतिभागी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस केकेके 12 में नजर आ सकती हैं।

तुषार कालिया

डांस दीवाने से जुड़े रहे कोरियोग्राफर तुषार कालिया के शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने की संभावना है। वह निश्चित रूप से बाकी प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देंगे।

मोहित मलिक

नए डैडी मोहित मलिक, जिन्हें आखिरी बार छोटे पर्दे पर लॉकडाउन की लव स्टोरी में ध्रुव जायसवाल के रूप में देखा गया था, रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए शो में प्रवेश कर सकते हैं। उन्होंने टीवी पर कुल्फी कुमार बाजेवाला, डोली अरमानो की, मन की आवाज प्रतिज्ञा, फुलवा जैसे अन्य लोकप्रिय शो किए हैं।

शशांक व्यास

खबर है कि बालिका वधू फेम शशांक व्यास भी शो के निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर सब कुछ सही रहता है तो वो शो में शामिल होने वाले सेलेब्स की लंबी सूची में एक और नाम होंगे।