News TOP STORIES खेल राष्ट्रीय

Commonwealth Games Day 2 : भारत का पहला गोल्ड पक्का, मीराबाई चानू ने रचा इतिहास


नई दिल्ली, । Commonwealth Games Day 2 updates: भारतीय टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन काफी अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरे दिन भारत को वेटलिफ्टिंग में संकेत ने पहला मेडल दिलाया। इसके बाद गुरुराजा 61 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को ब्रांज मेडल दिलाया। दूसरे दिन भारतीय महिला हाकी टीम की अनुभवी खिलाड़ी नवजोत कौर कोविड पाजिटिव पाई गईं और उन्हें भारत वापस आना होगा। दूसरे दिन भारत के हर एक इवेंट की अपडेट को आप यहां देख सकते हैं। हर एक मुकाबले की जानकारी आपको यहां पर पढ़ने को मिलेगी।

दूसरे दिन की खास बातें

  • संकेत सरगर ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल, खुला भारत का खाता
  • टेबल टेनिस में महिला टीम ने गयाना को 3-0 से हराया
  • बैडमिंटन के टीम इवेंट में श्रीलंका को हराया
  • मुक्केबाजी में हुसामु्द्दीन जीते (57kg)
  • गुरुराजा पुजारा (61kg) ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज
  • भारतीय महिला हाकी खिलाड़ी नवजोत कौर कोविड पाजिटिव पाई गईं

49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट जारी, चानू पर सबकी नजर

49 किलोग्राम भारवर्ग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली मीराबाई चानू ने स्नैच राउंड के अपने पहले प्रयास में 84 किलोग्राम भार को उठाने का प्रयास किया और उसमें सफल रहीं। दूसरी प्रयास में उन्होंने 88 किलोग्राम भार को उठाने की कोशिश की और उसमें भी सफल रहीं। ये उसका सर्वश्रेष्ठ प्रयास इंटरनेशनल लेवल पर रहा और उन्होंने एक नया रिकार्ड बना डाला। तीसरी बार उन्होंने 90 किलोग्राम भार को उठाने की चुनौती स्वीकार की और लेकिन वो इसमें सफल रहीं।

क्लीन एंड जर्क राउंड में मीराबाई चानू ने पहले प्रयास में ही 109 किलोग्राम का वेट उठा लिया और भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीत लिया।

भारतीय महिला हाकी टीम की खिलाड़ी कोविड पाजिटिव

हॉकी इंडिया ने साफ कर दिया है कि टीम की अनुभवी खिलाड़ी नवजोत कौर का कोविड-19 टेस्ट पाजिटिव आया है, हालांकि उनमें कोई लक्षमण नहीं दिखा। उन्हें भारत वापस जाने की अनुमति दी गई है और उनकी जगह टीम में सोनिका ने ली है।

मैराथन में नितेंद्र सिंह रावत 12वें स्थान पर रहे

भारत के नितेंद्र सिंह रावत पुरुषों की मैराथन दौड़ में 12वें स्थान पर रहे। 35 साल के रावत ने अपनी दौड़ पूरी करने के लिए 2 घंटे, 19 मिनट, 22 सेकेंड का समय निकाला। इस रेस में युगांडा के विक्टर किपलांट पहले स्थान पर रहे और उन्होंने अपनी रेस 2 घंटे, 10 मिनट, 55 सेकेंड में पूरी की।

स्क्वैश में जोशन चिनपप्पा की शानदार जीत

भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी जोशन चिनप्पा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए बारबादोस की मेगन बेस्ट को 11-8, 11-9, 12-10 से हराया। इसके अलावा भारतीय पुरूष खिलाड़ी सौरव घोषाल ने श्रीलंका के शमील वकील को 11-4, 11-4, 11-6 से हराया

वेटलिफ्टिंग 61kg- गुरुराजा ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारत की तरफ से 61kg भारवर्ग में खेलने उतरे वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी ने स्नैच के अपने पहले प्रयास में 115kg भार उठाया। इसके बाद 118kg का भार सफलतापूर्वक उठाया। तीसरे प्रयास में 120kg भार उठाने में वह सफल नहीं रहे। मलेशिया के अजनिल बिन ने 127 किलोग्राम का भार उठाकर नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड कायम किया

क्लीन एंड जर्क में भारतीय वेटलिफ्टर ने पहले प्रयास में 144kg, दूसरे प्रयास में 148kg जबकि आखिरी प्रयास में 151kg का भार उठाते हुए कुल 269kg का भार उठाया। पहले स्थान पर रहने वाले मलेशिया के अजनिल बिन ने कुल 285kg का भार उठाते हुए गेम्स का नया रिकार्ड बनाकर गोल्ड जीता। PNG के मोरिया बारू ने 273kg का कुल भाग उठाया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। भारत के गुरुराजा ने बॉन्ज मेडल जीता।

मुक्केबाजी- हुसामु्द्दीन मोहम्मद जीते 57kg

भारतीय मुक्केबाज हुसामु्द्दीन मोहम्मद ने 57kg भार वर्ग में साउथ अफ्रीका के अमजोले डाइनी के खिलाफ 5-0 की जीत हासिल करते हुए अंतिम 16 में जगह पक्की की।

पुरुष वेटलिफ्टिंग (55kg) में संकेत ने जीता सिल्वर 

भारत के मेडल का खाता संकेत महादेव सरगर ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल के साथ खोला। हालांकि उनकी कोशिश गोल्ड जीतने की थी लेकिन चोटिल होने की वजह से वह इससे चूक गए।

क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में भारतीय युवा ने 132kg का वजन उठाया और पहले ही प्रयास में कुल वजह वो 248 तक पहुंचाते हुए तालिका में पहले स्थान पर जगह बनाई। इसके बाद उनका दूसरा प्रयास सफल नहीं रहा और वह चोटिल हो गए। तीसरे प्रयास से पहले जूरी, डॉक्टर और मेडिकल टीम ने उनकी चोट का जायजा लिया। वह इसके बाद भी 138kg भार उठाने का प्रयास करने पहुंचे लेकिन इस बार खुद पहले से ज्यादा चोटिल कर बैठे।

भारत के वेटलिफ्टर संकेत सरगर ने पहली कोशिश में 107kg का भार उठाया। दूसरे प्रयास में भी संकेत ने अपना दम दिखाया और इस बार 111kg का भार उठाने में सफल रहे। तीसरा प्रयास भी उनका सफल रहा और इस भारतीय वीर ने 113kg का भार सफलतापूर्व स्नैच किया। स्नैज में वह पहले स्थान पर रहे, दूसरे नंबर पर मलेशिया के मोहम्मद अनीक ने 107kg और श्रीलंका के इसरु कुमार 105kg के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

टेबल टेनिस में गयाना को 3-0 से हराया

मनिका बत्रा की शानदार जीत के दम पर भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने दूसरे दिन भी धमाकेदार जीत हासिल की। गयाना के खिलाफ भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की। पहले दिन अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 3-0 से मात दी थी। मनिका बत्रा ने थुराइया थामस के खिलाफ 11-1, 11-3, 11-3 की एकतरफा जीत हासिल की जबकि रीत रिश्या ने 11-7, 14-12, 13-11 के अंतर से चेल्सी को हराया

बैडमिंटन टीम इवेंट -भारत की श्रीलंका 1-0 की बढ़त

पहले दिन पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद भारतीय बैडमिंटन का सामना श्रीलंका के साथ हो रहा है। भारत की स्टार जोड़ी अश्विन पोनप्पा और सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी ने पहला गेम में एक तरफा खेल दिखाते हुए 21-14 से इसे अपने नाम किया। दूसरा गेम दोनों ने और भी कम अंतर 21-9 से अपने नाम कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। युवा स्टार लक्ष्य सेन दूसरे मैच में श्रीलंका के निलुका करुणारत्ने के खिलाफ उतरे। पहला गेम लक्ष्य ने 21-18 से जीता।

लॉन बॉल के मुकाबले जारी

भारत की पुरुष ट्रिपल्स टीम लॉन बॉल इवेंट में भारत की चुनौती पेश कर रही है। महिला वर्ग में तान्या चौधरी वेल्स की लॉरा डेनियल्स से भिड़ रही हैं।

बॉ़क्सिंग

54-57 किग्रा (featherweight) राउंड ऑफ 32: हुसामु्द्दीन मोहम्मद (शाम 5 बजे) 66-70 किग्रा (लाइट मिडलवेट) राउंड ऑफ 16: लवलीना बोरगोहेन (रविवार को 12 बजे) 86-92 किग्रा (हैवीवेट) राउंड ऑफ 16: संजीत (1 बजे) रविवार मेंस 55 किग्रा:

वेटलिफ्टिंग

संकेत सरगर (1.30 बजे) मेंस 61 किग्रा: गुरुराजा (4.15 शाम) वुमेंस 49 किग्रा: मीराबाई चानू (8 बजे रात) वुमेंस 55 किग्रा: एस बिंदियारानी देवी (12:30 रात)

साइकिलिंग

साइकिलिंग महिला स्प्रिंट क्वालीफाइंग: मयूरी, त्रियशा पॉल (दोपहर 02.30 दोपहर से 6.15 बजे) महिला 3000 मीटर इंडीविजुएल परस्यूट क्वालीफाइंग: मीनाक्षी (दोपहर 2.30 – 6.15 बजे) पुरुष कीरिन पहला राउंड: एसो एल्बेन (8.30 बजे – 11.30 बजे)

लॉन बाल

मेंस ट्रिपल: भारत बनाम माल्टा (1 बजे – 6.15 बजे) महिला एकल: तानिया चौधरी बनाम लौरा डेनियल (वेल्स): (दोपहर 1 बजे – शाम 6.15 बजे) मेंस डबल्स: भारत बनाम कुक आइलैंड (शाम 7.30 बजे से 12.45 बजे) वुमेंस फोर : भारत बनाम कनाडा (शाम 7.30 बजे – 12.45 बजे)

हॉकी

महिला हाकी, भारत बनाम वेल्स, 23:30 बजे