News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड नयी दिल्ली पंजाब बंगाल मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राष्ट्रीय

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोटिंग खत्म, गहलोत बोले- भारी बहुमत से जीतेंगे खड़गे


नई दिल्ली, । कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जारी है। देशभर में 9 हजार से ज्यादा कांग्रेस के प्रतिनिधि अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। वोटिंग शाम चार बजे तक जारी रहेगी। गौरतलब है कि करीब 22 साल बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। गांधी परिवार के करीबी मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच मुकाबला है। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने वोट डाल दिया है। वहीं, राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डाला।

बता दें कि मतों की गिनती बुधवार को होगी। मतों की गिनती के बाद लगभग 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा।

  • 04:16 PM, 17 Oct 2022

    कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव खत्म

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग अब खत्म हो चुकी है।

  • 03:17 PM, 17 Oct 2022

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का बयान

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान के बाद, पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस के लिए यह गर्व का क्षण है कि हम पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी रबर स्टैंप अध्यक्ष नहीं होगा।

  • 02:47 PM, 17 Oct 2022

    KC Venugopal ने तिरुवनंतपुरम में डाला वोट

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी चुनाव में तिरुवनंतपुरम में मतदान किया।

  • 02:36 PM, 17 Oct 2022

    गुजरात में 1.30 बजे तक 250 वोट पड़े

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गुजरात में दोपहर डेढ़ बजे तक 250 प्रतिनिधियों ने वोट डाल दिया है। प्रदेश में कुल 407 प्रतिनिधि हैं। वोटिंग सुबह 10 बजे शुरू हो गई थी।

  • 02:15 PM, 17 Oct 2022

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डाला वोट

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम उन पार्टी नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अगले अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाला।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर एआईसीसी प्रमुख पद के लिए मैदान में हैं।

  • 02:12 PM, 17 Oct 2022

    मल्लिकार्जुन खड़गे भारी बहुमत से जीतेंगे- अशोक गहलोत

    मल्लिकार्जुन खड़गे भारी बहुमत से जीतेंगे- अशोक गहलोत

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे भारी बहुमत से जीतेंगे। वे अनुभवी व्यक्ति हैं। उनको काफी अनुभव रहा है… जो लोग पार्टी छोड़कर गए, वे अवसरवादी लोग हैं। उनको (ज्योतिरादित्य सिंधिया) कम उम्र में केंद्रीय मंत्री बनने का मौका मिला है। जो मौका बाद में मिलता वह पहले मिल गया।

  • 02:00 PM, 17 Oct 2022

    कांग्रेस ने देश के लिए मिसाल कायम की है- सचिन पायलट

    कांग्रेस ने देश के लिए मिसाल कायम की है- सचिन पायलट

    राजस्थान कांग्रेस के विधायक सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने खुले, लोकतांत्रिक और पारदर्शी चुनाव कराकर देश के लिए एक मिसाल कायम की है। मेरा मानना है कि जो भी इस चुनाव में जीतेगा उसे पार्टी के सभी सदस्यों का पूरा समर्थन मिलेगा।

  • 01:44 PM, 17 Oct 2022

    नए अध्यक्ष तय करेंगे, नेतृत्व के दृष्टिकोण को कैसे आगे बढ़ाया जाए- खुर्शीद

    नए अध्यक्ष तय करेंगे, नेतृत्व के दृष्टिकोण को कैसे आगे बढ़ाया जाए- खुर्शीद

    कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय में कहा कि पार्टी के नए अध्यक्ष तय करेंगे कि नेतृत्व के दृष्टिकोण को कैसे आगे बढ़ाया जाए और कैसे लागू किया जाए। चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

  • 01:34 PM, 17 Oct 2022

    मनीष तिवारी और हुड्डा ने डाले वोट

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने-अपने पार्टी कार्यालयों में वोट डाला। आनंदपुर साहिब से सांसद तिवारी ने पंजाब कांग्रेस भवन में, जबकि हुड्डा ने हरियाणा कांग्रेस भवन में वोट डाला।

  • 01:30 PM, 17 Oct 2022

    जम्मू-कश्मीर में मतदान जारी

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जम्मू-कश्मीर में सोमवार को चुनाव हो रहे हैं। यहां 340 प्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। जेकेपीसीसी के अध्यक्ष विकार रसूल, कर्ण सिंह और जेकेपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर सहित कई कांग्रेस प्रतिनिधियों ने यहां वोट डाला।

  • 01:21 PM, 17 Oct 2022

    Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोटिंग जारी

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज सुबह 10 बजे से वोटिंग जारी है। विभिन्न राज्यों में कांग्रेस प्रतिनिधि मतदान कर रहे हैं।
    /

  • 01:06 PM, 17 Oct 2022

    पूर्व सीएम Kamal Nath ने भी डाला वोट

    मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके सांसद पुत्र नकुल नाथ ने भोपाल में कांग्रेस दफ्तर में वोट डाला।

  • 12:54 PM, 17 Oct 2022

    कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया से संतुष्ट- मधुसूदन मिस्त्री

    कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि वह कांग्रस अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया संतुष्ट हैं। मिस्त्री ने कहा कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से हो रहे हैं।

  • 12:16 PM, 17 Oct 2022

    Rahul Gandhi ने डाला वोट

    भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मतदान कर दिया है। उन्होंने कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डाला। यात्रा के चलते यहीं पर पोलिंग बूथ बनाया गया है।

  • 12:10 PM, 17 Oct 2022

    महाराष्ट्र में 797 प्रतिनिधि डालेंगे वोट

    महाराष्ट्र में कुल 797 कांग्रेस प्रतिनिधि वोट डालने के लिए योग्य हैं। इनमें से 561 प्रतिनिधि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस से हैं जबकि 261 मुंबई कांग्रेस से हैं।

  • 12:06 PM, 17 Oct 2022

    नाना पटोले ने मुंबई में डाला वोट

    महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना वोट डाला। उन्होंने राजधानी मुंबई में अपना वोट डाला।

  • 12:01 PM, 17 Oct 2022

    भूपेश बघेल ने रायपुर में किया मतदान

    छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर में मतदान कर दिया है।
    /

  • 11:58 AM, 17 Oct 2022

    शशि थरूर बोले- 19 अक्टूबर का इंतजार

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने भी मतदान किया। थरूर ने कहा कि वह 19 अक्टूबर को मतगणना का इंतजार कर रहे हैं।

  • 11:46 AM, 17 Oct 2022

    पूर्व पीएम Manmohan Singh ने किया मतदान

    देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मतदान किया है। उन्होंने दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में अपना वोट डाला।
    /

  • 11:40 AM, 17 Oct 2022

    Ashok Gehlot ने जयपुर में डाला वोट

    राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में कांग्रेस मुख्यालय में अपना वोट डाला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा, चीफ व्हिप महेश जोशी के अलावा कई प्रतिनिधियों ने भी मतदान किया।
    /

  • 11:32 AM, 17 Oct 2022

    इस चुनाव का इंतजार था- Sonia Gandhi

    सोनिया गांधी ने वोट डालने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पोलिंग बूथ से बाहर निकली सोनिया गांधी ने कहा कि मैं इसका इंतजार लंबे समय से कर रही थी।

  • 11:25 AM, 17 Oct 2022

    आंध्र प्रदेश में भी वोटिंग जारी

    आंध्र प्रदेश के करनूल में कांग्रेस दफ्तर में पोलिंग बूथ बनाया गया है। यहां सबसे पहले पार्टी प्रवक्ता जंगा गौतम ने अपना वोट डाला। प्रदेश में कांग्रेस के 350 प्रतिनिधि वोट डालेंगे।

  • 11:10 AM, 17 Oct 2022

    गहलोत का भाजपा पर निशाना

    राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि एक तरफ राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा और दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव दोनों ही अपने-अपने जगह महत्वपूर्ण हैं। बीजेपी जब से सरकार में आई है तब से ये संविधान की धज्जियां उठा रहे हैं। पक्ष के साथ विपक्ष का होना जरूरी है।

  • 11:06 AM, 17 Oct 2022

    सोनिया और प्रियंका गांधी ने डाला वोट

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में वोट डाला।

  • 11:00 AM, 17 Oct 2022

    Mallikarjun Kharge ने बेंगलुरु में डाला वोट

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने वोट डाल दिया है। उन्होंने बेंगलुरु में बने पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
    /

  • 10:47 AM, 17 Oct 2022

    क्या बोले डीके शिवकुमार?

    कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में कहा कि ये कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक दिन है। 490 प्रतिनिधि यहां वोट कर रहे हैं। पारदर्शी तरीके से चुनाव हो रहे हैं। देश को इससे फायदा होगा।

  • 10:38 AM, 17 Oct 2022

    शशि थरूर ने की पूजा

    शशि थरूर ने की पूजा

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पझावंगडी गणपति मंदिर में पूजा की। उनका मुकाबला वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से है।

  • 10:36 AM, 17 Oct 2022

    यह एक ऐतिहासिक दिन है- जयराम रमेश

    यह एक ऐतिहासिक दिन है- जयराम रमेश

    कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने अध्यक्ष के लिए चुनाव कराने वाली एकमात्र राजनीतिक पार्टी है। यह एक ऐतिहासिक दिन है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बेल्लारी में वोट डालेंगे। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के सुबह करीब 11 बजे वोट डालने की उम्मीद है।

  • 10:33 AM, 17 Oct 2022

    पी चिदंबरम और जयराम रमेश ने डाला वोट

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव हो रहे हैं। पार्टी सांसद पी. चिदंबरम, जयराम रमेश और पार्टी के अन्य नेताओं ने दिल्ली में AICC कार्यालय में जाकर वोट डाला। नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

  • 10:21 AM, 17 Oct 2022

    खड़गे और थरूर के बीच हुई बात

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह हमारे आंतरिक चुनाव का हिस्सा है। हमने एक-दूसरे से जो कुछ भी कहा वह दोस्ताना अंदाज में कहा। हमें मिलकर पार्टी को मजबूत बनाना है। शशि थरूर ने मुझे फोन किया और शुभकामनाएं दीं और मैंने भी उन्हें यही कहा।

  • 10:16 AM, 17 Oct 2022

    क्या बोले शशि थरूर?

    शशि थरूर ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है। कांग्रेस का भविष्य पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथ में है। हमारे और पार्टी नेताओं के खिलाफ बाधाओं का ढेर लगा है।
    /

  • 10:10 AM, 17 Oct 2022

    राहुल गांधी बेल्लारी में डालेंगे वोट

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डालेंगे। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा के दौरान ही पोलिंग बूथ बनाया गया है।
    /

  • 09:57 AM, 17 Oct 2022

    मधुसूदन मिस्त्री ने लिया जायजा

    कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने एआईसीसी दफ्तर में वोटिंग से पहले तैयारियों का जायजा लिया।

  • 09:37 AM, 17 Oct 2022

    दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में 280 प्रतिनिधि डालेंगे वोट

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और अन्य CWC सदस्यों एवं वरिष्ठ नेताओं सहित कुल 75 कांग्रेस प्रतिनिधि दिल्ली के ऑल इंडिया कांग्रेस दफ्तर मुख्यालय में अपना वोट डालेंगे। दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में 280 प्रतिनिधि वोट डालेंगे।

  • 09:03 AM, 17 Oct 2022

    मतदान केंद्रों पर कतार लगनी शुरू

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान केंद्रों पर कांग्रेस प्रतिनिधि जुट रहे हैं। तस्वीरें लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय की हैं।

  • 08:52 AM, 17 Oct 2022

    थोड़ी देर में शुरू होगी वोटिंग

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। तस्वीरें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के आवास की हैं।
    /

  • 08:42 AM, 17 Oct 2022

    ‘टिक’ का निशान लगाने का विकल्प

    बैलेट पेपर में दो उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर का नाम है। उम्मीदवारों के नाम के सामने बॉक्स बनाया गया है। मतदाताओं को पसंदीदा उम्मीदावरों के नाम के आगे बने बॉक्स में टिक लगाना होगा।

  • 08:31 AM, 17 Oct 2022

    मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा सख्त

    कर्नाटक के बेल्लारी में भी चुनाव के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। बेल्लारी के मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है।
    /

  • 08:19 AM, 17 Oct 2022

    Bharat Jodo Yatra पर निकले हैं राहुल गांधी

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। राहुल गांधी के साथ कई और प्रतिनिधि भी हैं। यात्रा के चलते कर्नाटक के बेल्लारी स्थित संगनाकल्लु में मतदान केंद्र बनाया गया है। राहुल गांधी के अलावा 40 प्रतिनिधि इसी मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे।

  • 08:12 AM, 17 Oct 2022

    वोटिंग के लिए बनाए गए 65 से ज्यादा केंद्र

    कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए देशभर में 65 से ज्यादा केंद्र बनाए गए हैं। 9 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सोनिया और प्रियंका गांधी दिल्ली में मतदान करेंगे।

  • 08:10 AM, 17 Oct 2022

    कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे वोटिंग शुरू होगी। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भी चुनाव की तैयारी की गई है।