Latest News मध्य प्रदेश

Crime News Indore: भड़काऊ पर्चे बांट घर-घर तालिबानी संदेश पहुंचा रहा था अल्तमश


  • इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि Crime News Indore। दंगे की साजिश का आरोपित अल्तमश खान भड़काऊ पर्चे बांट कर तालिबानी संस्कृति का प्रचार कर रहा था। तस्लीम चुड़ीवाला से हुई मारपीट के दो दिन पूर्व भी उसने रानीपुरा, दौलतगंज और खजराना क्षेत्र में जावेद, मोहम्मद इमरान के साथ पर्चे बंटवाए थे।

आइजी हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक इशाक कालोनी खजराना निवासी अल्तमश पुत्र अबरार खान गुरुवार तक रिमांड पर है। पूछताछ के लिए एएसपी (पूर्वी) राजेश रघुवंशी की टीम गठित की गई है। छानबीन में पता चला कि अल्तमश तालिबानी विचारधारा का समर्थक बन चुका था। वह खुद इसका प्रचार करने में जुटा हुआ था। बाणगंगा के न्यू गोविंद नगर में तस्लीम चुड़ीवाला से हुई मारपीट के दो दिन पूर्व भी उसने मुस्लिम इलाकों में पर्चे बंटवाए थे।

खासकर महिलाओं पर कई प्रकार के प्रतिबंध लगाने की बातें करता था। उसने पर्चे में महिलाओं के टीवी न देखने, मोबाइल न चलाने और बुर्के में रहने जैसी बातें लिखी थी।

एएसपी के मुताबिक करीब दो महीने पूर्व बुरहानपुर में लव जिहाद के प्रकरण को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना के बाद उसने भगवा लव ट्रेप के नाम से वॉट्सएप ग्रुप बना लिया था। उसमें भी अल्तमश की भूमिका सामने आई है। पाकिस्तान और तालिबान से संपर्कों के बाद आइबी और एटीएस ने जानकारी जुटाई है।