Latest News करियर नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

CUET PG Result 2024: घोषित हुआ सीयूईटी पीजी रिजल्ट, इस लिंक से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड और देखें


नई दिल्ली। सीयूईटी पीजी 2024 प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CUET) पीजी 2024 के नतीजों का इंतजार समाप्त हो गया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ही NTA द्वारा सीयूईटी पीजी 2024 प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है और नतीजों (CUET PG Result 2024) की घोषणा आज यानी शनिवार, 13 अप्रैल 2024 को कर दी गई है। साथ ही, परिणाम लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है।

 

CUET PG Result 2024: इन स्टेप में देखें परिणाम

ऐसे में जो उम्मीदवार NTA द्वारा 11 मार्च से 23 मार्च और फिर 27 व 28 मार्च 2024 को आयोजित CUET PG 2024 प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम (CUET PG 2024 Result) इस परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट, pgcuet.samarth.ac.in पर देख सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर एक्टिव किए जाने वाले परिणाम लिंक (CUET PG Result 2024 Link) पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नए पेज पर उम्मीदवारों को अपने अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना परिणाम और Score Card देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

CUET PG Result 2024: NTA स्कोर से ले सकेंगे दाखिला

स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि परिणामों (CUET PG 2024 Result) की घोषणा के बाद डाउनलोड किए गए Score Card के माध्यम से वे अपना स्कोर जान सकेंगे। इस स्कोर के माध्यम से स्टूडेंट्स अपने पसंद के विश्वविद्यालय में पीजी कोर्सेस में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, प्रवेश प्रक्रिया की पूरी जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को सम्बन्धित विश्वविद्यालय या महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।

दूसरी तरफ, NTA ने CUET PG Result 2024 से पहले इस परीक्षा के लिए फाइनल आंसर-की जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल पर विजिट करके अंतिम उत्तर-कुंजियां डाउनलोड कर सकते हैं।