Latest News करियर राष्ट्रीय

CUET UG Result 2022: नतीजों का इंतजार खत्म, रात 10 बजे घोषित होंगे सीयूईटी यूजी परिणाम


नई दिल्ली, : सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2022 की पहले तारीख 15 सितंबर की घोषणा और अब समय रात 10 बजे की जानकारी यूजीसी अध्यक्ष ने आज साझा की। इसके साथ ही, सीयूईटी यूजी 2022 रिजल्ट के समय को लेकर सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे कयासों पर अब विराम लग गया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने अब से कुछ ही पहले जानकारी साझा करते हुए बताया कि एनटीए सीयूईटी यूजी 2022 रिजल्ट की घोषणा आज रात 10 बजे कर देगा। इसके साथ ही यूजीसी चीफ से स्टूडेंट्स को परिणामों को लेकर उम्मीदवारों को शुभकानाएं भी दीं।

 

CUET UG Result 2022: सीयूईटी यूजी रिजल्ट की घोषणा आज होने की थी जानकारी

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) 2022 के नतीजों की घोषणा की राह देख रहे उम्मीदवारों का इंतजार आज, 15 सितंबर 2022 की तारीख महत्वूपर्ण होने जा रहा है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2022 के परिणामों की घोषणा आज की जानी है। सीयूईटी यूजी 2022 रिजल्ट को 15 सितंबर तक घोषित किए जाने की जानकारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने हाल ही दी थी और इसके साथ उन्होंने भाग ले रहे विश्वविद्यालयों से यूजी प्रवेश के लिए अपनी-अपनी वेबसाइट को अपडेट करने की अपील भी की थी।

सीयूईटी यूजी 2022 के लिए करीब 15 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। हालांकि, परीक्षा में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 61 फीसदी यानि 9 लाख से अधिक उम्मीदवार ही सम्मिलित हुए थे और परीक्षाओं का आयोजन 15 जुलाई से 30 अगस्त तक कुल छह चरणों में किया गया था। इसके बाद प्रोविजिनल आंसर-की 8 सितंबर को जारी की गई और उम्मीदवारों की आपत्तियां 10 सितंबर तक स्वीकार की गईं। इन आप्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की और सीयूईटी यूजी 2022 रिजल्ट आज घोषित किए जाने हैं।

CUET UG Result 2022: सीयूईटी यूजी NTA स्कोर कार्ड डाउनलोड इस समय से

सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनटीए की तरफ से आधिकारिक तौर पर तारीख और समय की जानकारी साझा नहीं की गई थी, लेकिन यूजीसी अध्यक्ष द्वारा साझा किए गए अपडेट से सीयूईटी यूजी 2022 रिजल्ट टाइम रात 10 बजे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। घोषणा के बाद, परिणाम देखने और उम्मीदवारों के NTA स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cuet.samarth.ac.in पर, एनटीए की वेबसाइट, nta.ac.in पर और एनटीए रिजल्ट पोर्टल, ntaresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार इन वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।