Latest News खेल

SA T20 League: मुंबई केप-टाउन ने की कोचिंग स्टाफ की घोषणा,


नई दिल्ली, । अगले साल जनवरी में होने वाले साउथ अफ्रीका टी20 लीग के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम मुंबई केप टाउन के लिए अपने कोचिंग स्टाफ की घोषणा कर दी है। टीम की तरफ से जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। मुंबई केप टाउन ने अपनी कोचिंग टीम में साइमन कैटिच, हाशिम अमला, जेम्स पेमेंट और रॉबिन पीटरसन जैसे दिग्गजों को शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज साइमन कैटिच मुख्य कोच का पद जबकि दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला को बल्लेबाजी कोच के रूप में जगह दी गई है।

मुंबई इंडियंस के मौजूदा फील्डिंग कोच जेम्स पैमेंट, फील्डिंग कोच के रूप में अतिरिक्त भूमिका निभाएंगे और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी और घरेलू कोच रॉबिन पीटरसन टीम के महाप्रबंधक होंगे। आपको बता दें कि इस लीग के लिए ऑक्शन की तारीख भी तय हो गई है। 19 सितंबर को साउथ अफ्रीका के कन्वेंशन सेंटर में इसका आयोजन किया जाएगा जिसमें 318 खिलाड़ी भाग लेंगे।

महेला जयवर्धने और जहीर की बढ़ी जिम्मेदारी

14 सितंबर को ही मुंबई इंडियंस ने अपने टीम मुंबई इंडियंस से जुड़े दो कोचिंग स्टाफ के रोल को बढ़या था। टीम की तरफ से यह बदलाव अपने विस्टार को ध्यान में रख कर किया गया था। नई जिम्मेदारी के तहत टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने को मुंबई इंडियंस के ग्लोवल हेड ऑफ परफॉर्मेंस की जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस में बतौर हेड कोच अपनी सेवाएं दे रहे थे।

इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान के रोल को भी बदला गया था। उन्हें नई जिम्मेदारी के तौर पर जहीर अब तीनों टीमों के लिए ग्लोबल हेड ऑफ डेवलपमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान में मुंबई फेंचाइजी के पास तीन अलग-अलग टीमें हैं।