News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Delhi : केजरीवाल की 10 गारंटी के सहारे एमसीडी चुनाव जीतने की तैयारी में AAP


नई दिल्ली, । दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 जीतने की योजना की कड़ी में अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को  ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ का ऐलान किया। इसमें कई ऐसी जनहित से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं, जिनके जरिये AAP दिल्ली नगर निगम पर काबिज होने की तैयारी में है।

एक नया पैसा केंद्र सरकार ने नहीं दिया

‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ का ऐलान करने के साथ ही केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली तो हमारी है और हमने बहुत पैसा नगर निगम (एमसीडी) को दिया, लेकिन केंद्र सरकार ने हमें एक पैसा नहीं दिया।

jagran

ये है केजरीवाल की 10 गारंटी योजना

1. दिल्ली को सुंदर बनाएंगे

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ ख़त्म करेंगे। मैं दिल्ली के लोगों को भरोषा दिलाना चाहता हूं कि भविष्य में कोई नया कूड़े का पहाड़ नहीं बनने देंगे।

2. सड़कों और गलियों को साफ करेंगे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी को भ्र्ष्टाचार मुक्त करेंगे। बिल्डिंग बिभाग में सबसे ज्यादा भ्र्ष्टाचार होता है। बिल्डिंग के लेंटर जो उगाही होती है उसको खत्म करेंगे।

3. पार्किंग

दिल्ली नगर निगम में पार्किंग की समस्या पर लगाम लगाएंगे।

4.आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाएंगे।

5.निगम की गलियों और सड़कों को और सुन्दर बनाएंगे।

6.दिल्ली के स्कूल और अस्पताल को और दुरुस्त करेंगे।

7.निगम के पार्कों को शानदार बनाएंगे।

8. सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करके समय पर तनख्वाह देना सुनिश्चित करेंगे।

9 व्यापारियों के लिए लाइसेंस प्रणाली को सरल बनाएंगे।

10. रेहड़ी और पटरी वालों के लिए वेंडिंग जोन बताएंगे।

यहां पर बात दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 की प्रक्रिया के तहत आगामी 4 दिसंबर को मतदान होगा, जबकि 7 दिसंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।