News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Delhi: यमुना का जलस्तर आज खतरे के निशान से नीचे पहुंच जाएगा मोटर पंप से निकाला जा रहा इलाकों का पानी


नई दिल्ली, : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर की सभी छोटी-बड़ी खबरें, पल-पल की अपडेट आपको Jagran.Com के इस लाइव ब्लॉग में मिलेगा। यहां पर ताजा खबरों को लगातार अपडेट किया जाता रहेगा। दिल्ली की राजनीति में उथल-पुथल, शिक्षा, चिकित्सा, अपराध, बिजनेस, सोशल मीडिया पर वायरल टिप्पणियां, मानसून की जानकारी, रेलवे सहित अन्य जानकारियों के लिए आप हमारे साथ बने रहें।

 

6:49:44 PM

बाढ़ और जलभराव को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएम केजरीवाल को घेरा

जलभराव को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा, एक ऐसी पार्टी है जो कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेना चाहती। अगर पानी की कमी हो या बारिश में पानी भर जाए तो अपनी नाकामी को छुपाने के लिए अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेता दूसरों पर ठिकरा फोड़ते हैं। आप इस दल के नेताओं से ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते।

4:59:00 PM

खतरे के निशान से 0.45 मीटर ऊपर बह रही यमुना

दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार घटता जा रहा है। इससे अब राहत तो मिल रही है, लेकिन अभी भी कई इलाकों में समस्या बनी हुई है। यमुना अभी भी खतरे के निशान (205.33 मीटर) से 0.45 मीटर ऊपर बह रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि यमुना का जलस्तर रविवार रात तक खतरे के निशान से नीचे आ जाएगा।

इसके साथ ही यमुना किनारे के इलाकों में बाढ़ का पानी अभी भी भरा हुआ है, जिसे निकालने के लिए मोटर पंप का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि, पानी निकाला जा सके। हालांकि समस्या अभी यह बनी हुई है, जहां से यमुना का जलस्तर घट रहा है, वहां गाद रह जा रही है।

4:01:42 PM

Delhi Flood Updates: बीजेपी ने आप सरकार पर लगाया ‘लापरवाही’ का आरोप, यमुना बाढ़ की जांच की मांग

Delhi Flood Updates: दिल्ली भाजपा ने रविवार को न्यायिक जांच की मांग की कि क्या आप सरकार द्वारा दिल्ली में यमुना और नालों से गाद निकालने का काम किया गया था और यदि हां, तो इस पर कितना पैसा खर्च किया गया था।

3:41:01 PM

Delhi Flood Updates: यमुना बाजार से पानी खाली होके बाद बोरियों हटाते श्रमिक

Delhi Flood Updates: यमुना बाजार से पानी खाली होके बाद बोरियों हटाते श्रमिक

Delhi Flood Updates: यमुना बाजार में जलस्तर कम होने के बाद वहां लगी बोरियों को हटाते कामगार।

3:39:16 PM

Delhi Flood Updates: लाल किले के पास से खाली हुआ बाढ़ का पानी

Delhi Flood Updates:  लाल किले के पास से खाली हुआ बाढ़ का पानी

Delhi Flood Updates: यमुना का जलस्तर घटने के बाद लाल किला के पास से पानी कम हो गया है। वहीं, पानी कम होने के बाद लाल किले के आसपास गंदगी का अंबार लग गया है।

3:33:12 PM

Delhi Flood Updates: बाढ़ प्रभावितों के लिए पहुंचा रहे हैं हरसंभव मदद: CM केजरीवाल

Delhi Flood Updates: दिल्ली के जो इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं वहाँ रहने वाले लोगों के लिए हमने स्कूलों में राहत शिविर लगाए हैं। मोरी गेट स्थित एक स्कूल में लगे राहत शिविर में व्यवस्थाओं को देखने मैं खुद गया। यहां प्रभावित लोगों के लिए रहने के साथ-साथ खाना-पानी और टॉयलेट्स का इंतज़ाम किया गया है। जिन लोगों के इस बाढ़ में जरूरी कागज और बच्चों की किताबें बह गई हैं उनके लिए बाद में विशेष कैम्प लगाए जाएँगे और बच्चों के लिए किताबें और ड्रेस का फिर से इंतज़ाम किया जाएगा। जिनका ज्यादा नुकसान हुआ है उनकी सहायता के लिए भी सरकार जल्द घोषणा करेगी। बाढ़ प्रभावितों के लिए हम हरसंभव मदद पहुंचा रहे हैं।

दिल्ली के जो इलाक़े बाढ़ से प्रभावित हैं वहाँ रहने वाले लोगों के लिए हमने स्कूलों में राहत शिविर लगाए हैं। मोरी गेट स्थित एक स्कूल में लगे राहत शिविर में व्यवस्थाओं को देखने मैं खुद गया। यहाँ प्रभावित लोगों के लिए रहने के साथ-साथ खाना-पानी और टॉयलेट्स का इंतज़ाम किया गया है।… pic.twitter.com/DIsGzgHcfk

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 16, 2023

2:55:42 PM

Delhi Flood Updates: जल्द खतरे के निशान से नीचे पहुंचे यमुना का जलस्तर

Delhi Flood Updates: दिल्ली में यमुना का जलस्तर तेजी से घट रहा है। रविवार दोपहर 2 बजे यमुना का जलस्तर 205.78 मीटर दर्ज किया गया है। उम्मीद लगाई जा रही हैं कि आज रात तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच जाएगा।

दिल्ली में दोपहर 2 बजे यमुना नदी का जलस्तर 205.78 मीटर दर्ज किया गया।

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2023

2:36:38 PM

कुछ समय में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला जाएगाः सौरभ भारद्वाज

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आईटीओ यमुना बैराज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यमुना का जलस्तर तेज गति से नीचे जा रहा है, कुछ समय में जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला जाएगा।जैसे ही पानी का स्तर थोड़ा और कम होगा, आईटीओ रोड से भी पानी कम होगा।

1:40:43 PM

Delhi Flood Updates: कश्मीरी गेट का दौरा करने पहुंचीं मेयर शैली ओबेरॉय

Delhi Flood Updates: दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय बाढ़ प्रभावित इलाका कश्मीरी गेट का दौरा करने  पहुंची हैं।

#WATCH | Delhi Mayor Dr. Shelly Oberoi flood affected area in Kashmere Gate pic.twitter.com/isI2W6MXbF

— ANI (@ANI) July 16, 2023

1:39:23 PM

Delhi Flood Updates: बाढ़ प्रभावित इलाकों को दौरा करने पहुंचे उपराज्यपाल

Delhi Flood Updates: दिल्ली में यमुना का जलस्तर कम होने के बाद उपराज्यपाल विनय सक्सेना शांति वन इलाके का दौरान करने पहुंचे हैं।

दिल्ली: उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शांति वन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। pic.twitter.com/2L5SSYmJ9w

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2023

1:25:08 PM

Delhi Flood Updates: WHO ऑफिस के पास कम हुआ बाढ़ का पानी

 Delhi Flood Updates: WHO ऑफिस के पास कम हुआ बाढ़ का पानी

Delhi Flood Updates: डब्लूएचओ ऑफिस के पास जलस्तर कम होने पर शुरू हो गया है।

1:16:04 PM

Delhi Flood Updates: जलस्तर कम होने के बाद खुला पुराना रेलवे पुल

Delhi Flood Updates: दिल्ली में यमुना का जलस्तर 206 मीटर के नीचे आने पर लोहा पुल को मालगाड़ियों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। ट्रेनों की आवाजाही अभी भी बंद है। मालगाड़ी 20 किलोमीटरप्रति घंटे से कम की गति से इस पुल से गुजरेगी।

12:45:51 PM

Delhi Flood Updates: राज घाट का निरीक्षण करने पहुंचे एलजी

Delhi Flood Updates: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बाढ़ प्रभावित राज घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया।

#WATCH | Delhi LG Vinai Kumar Saxena inspects flood-affected areas; visuals from Raj Ghat area pic.twitter.com/9aTXhpqdey

— ANI (@ANI) July 16, 2023

12:44:08 PM

Delhi Flood Updates: मोरी गेट स्थित राहत शिविर का दौरा करने पहुंचे केजरीवाल

Delhi Flood Updates: मोरी गेट स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में बाढ़ राहत शिविर का दौरा करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, यमुना नदी के आस-पास के निचले क्षेत्रों में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया और उन लोगों के लिए दिल्ली सरकार ने अलग-अलग जगहों पर कई राहत शिविर लगाए हैं। दिल्ली में 6 जिले प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित लोग जिनका सब कुछ बह गया। उनके सामान की भरपाई करने का तरीका भी हम निकाल रहे हैं। पंप से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अब धीरे-धीरे पानी का स्तर 205.9 तक आ गया है।

#WATCH यमुना नदी के आस-पास के निचले क्षेत्रों में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया और उन लोगों के लिए दिल्ली सरकार ने अलग-अलग जगहों पर कई राहत शिविर लगाए हैं। दिल्ली में 6 जिले प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित लोग जिनका सब कुछ बह गया, उनके सामान की भरपाई करने का तरीका भी हम निकाल रहे… pic.twitter.com/iuymmm9F9f

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2023

12:02:27 PM

Delhi Flood Updates: नौसेना के गोताखोरों ने शुरू किया ITO बैराज के गेट खोलने का अभियान

Delhi Flood Updates: राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय नौसेना के गोताखोरों की टीम ने ITO यमुना बैराज पर गेट खोलने का अभियान शुरू किया।

#WATCH राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय नौसेना के गोताखोरों की टीम ने ITO यमुना बैराज पर गेट खोलने का अभियान शुरू किया। pic.twitter.com/FiB3l9jJWB

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2023

11:10:56 AM

Delhi Flood Updates: यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट फिर से शुरू

Delhi Flood Updates: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ट्वीट कर जानकारी दी है, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट को यमुना का जलस्तर कम होने के बाद फिर से खोल दिया है। DMRC ने 13 जुलाई को यमुना का जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

Delhi | “Entry and exit at Yamuna Bank Metro Station are now open,” tweets Delhi Metro Rail Corporation.

On 13th July, the entry and exit at the Yamuna Bank Metro station were temporarily closed due to the rising water level of the Yamuna River. pic.twitter.com/hjtxY9jfSQ

— ANI (@ANI) July 16, 2023

10:35:14 AM

Delhi Flood Updates: ग्रेटर नोएडा में बाढ़ के पानी में डूबे दो बच्चे

Delhi Flood Updates: ग्रेटर नोएडा के रामपुर खादर गांव में बाढ़ के पानी में डूबे दो बच्चे।

10:10:59 AM

Delhi Flood Updates: 206 मीटर से कम हुआ यमुना का जलस्तर

Delhi Flood Updates: यमुना का जलस्तर लगातार दो दिन से घट रहा है, लेकिन फिर भी दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रविवार सुबह नौ बजे यमुना का जलस्तर 205.98 मीटर दर्ज किया गया हैं।

#WATCH | Delhi: Yamuna continues to overflow though the water level of the river has started receding. At 9 am, water level of the river was recorded at 205.98 m

(Drone visuals from Kashmere Gate to Seelampur Yamuna Bridge) pic.twitter.com/zH6PWgDfIz

— ANI (@ANI) July 16, 2023

10:02:11 AM

Delhi Flood Updates: पुराना लोहा पुल राहत शिविर पहुंचीं आतिशी

Delhi Flood Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण अभी तक बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। इसी बीच दिल्ली की PWD मंत्री आतिशी ने पुराना लोहा पुल में राहत शिविर का दौरा करने पहुंचीं हैं।

दिल्ली की लोक निर्माण मंत्री आतिशी ने पुराना लोहा पुल में राहत शिविर का दौरा किया। pic.twitter.com/FgKCCFxBj4

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2023

9:58:43 AM

Delhi Flood Updates: नोएडा के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बरकरार

Delhi Flood Updates: गौतम बुद्ध नगर सेक्टर-135 में अभी भी बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है और कई इलाकों में पानी भरा हुआ है।

#WATCH उत्तर प्रदेश: गौतम बुद्ध नगर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति अभी भी बनी हुई है। वीडियो नोएडा सेक्टर-135 से है। pic.twitter.com/zwBVvtCkSO

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2023

9:52:25 AM

Faridabad: यमुना का पानी कम होने के बाद फरीदाबाद में जल्द शुरू होंगे दो रेनी वेल

Faridabad: यमुना का जलस्तर घटने से दो रेनी वेल को चालू करने की कवायद शुरू। यमुना नदी में आई बाढ़ में नौ रेनी वेल डूब गए थे। अब दो रेनीवेल से पानी उतर चुका है। इसलिए वहां फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की टीम पहुंच कर इन्हें चालू कर रही है। इन रेनी वेल से करीब पांच लाख लोगों को पेयजल आपूर्ति होती है।

9:26:11 AM

Delhi Flood Updates: IP फ्लाईओवर के पास भरा सीवर का पानी

Delhi Flood Updates: रिंग रोड पर राजघाट से निज़ामुद्दीन की ओर आईपी फ्लाईओवर के पास सीवर का पानी भर जाने के यातायात बंद है। इसके आलावा रिंग रोड को मथुरा रोड से जोड़ने वाले भैरो मार्ग पर रेलवे ब्रिज के नीचे जलभराव के कारण यातायात बंद किया गया है।

9:07:09 AM

Delhi Flood Updates:तीन दिन बाद चंद्रावल जल शोधन संयंत्र शुरू हो गया है

Delhi Flood Updates: बाढ़ के पानी में डूबने के कारण तीन दिन से बंद जल बोर्ड का चंद्रावल जल शोधन संयंत्र आज सुबह शुरू हो गया है।‌ अगले पांच घंटे में इस संयंत्र के कमांड क्षेत्र नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के इलाकों में पानी आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

वजीराबाद जल शोधन को अभी शुरू नहीं किया जा सका है। यह संयंत्र आज चौथ दिन भी बंद है। जल बोर्ड के अधिकारी इसका संचालन शुरू करने में लगे हुए हैं, लेकिन वक्त लगेगा।

Chandrawal water treatment plant has also started.

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 16, 2023

8:45:37 AM

Delhi Flood Updates: 206.02 मीटर दर्ज हुआ यमुना का जलस्तर

Delhi Flood Updates: दिल्ली में जलभराव के कारण यमुना नदी का उफान जारी है, आसपास के इलाके और प्रमुख सड़कों पर अभी भी पानी भरे होने से यातायात प्रभावित है। दिल्ली में सुबह आठ बजे यमुना नदी का जलस्तर 206.02 मीटर दर्ज किया गया।

#WATCH | Yamuna River continues to overflow, nearby areas and key roads remain affected due to waterlogging in Delhi

The water level in Yamuna river was recorded at 206.02 mtrs at 0800 hours in Delhi. pic.twitter.com/Nznaf3OQvM

— ANI (@ANI) July 16, 2023

8:27:41 AM

Delhi Flood Updates: कश्मीरी गेट इलाके में अभी भी भरा है बाढ़ का पानी

Delhi Flood Updates: कश्मीरी गेट इलाके में बाढ़ का पानी भरा होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

#WATCH | Delhi: Commuters face problems due to waterlogging situation; visuals from Kashmere Gate area pic.twitter.com/xrInY9qWJy

— ANI (@ANI) July 16, 2023

8:22:17 AM

बारिश के बाद हापुड़ में बढ़ा गंगा का जलस्तर, कई गांवों में घुसा पानी

यूपी के हापुड़ में भारी बारिश के बाद गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां लगातार गंगा नदी का पानी बढ़ रहा है और धीरे-धीरे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

उत्तर प्रदेश: हापुड़ में भारी बारिश के बाद गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गंगा नदी के पानी का स्तर बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। (15.07)

यहां लगातार गंगा नदी का पानी बढ़ रहा है और धीरे-धीरे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। हमने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पानी… pic.twitter.com/j1HzNHI02g

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2023

8:18:47 AM

Delhi Flood Updates: लाल किले के पास अभी भी भरा है पानी

Delhi Flood Updates: बीते दिनों यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ का पानी रिंग रोड पर लाल किले की दीवार तक पहुंच गया था, लेकिन जलस्तर कम होने पर अब पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है।

#WATCH | Delhi: As water from overflowing Yamuna River has touched the Red Fort wall on Ring road, the nearby area remains inundated.

(Drone visuals) pic.twitter.com/bCAjU5cUzw

— ANI (@ANI) July 16, 2023

8:15:19 AM

Delhi Flood Updates: मजनू का टील से कश्मीरी गेट तक सुधरे हालात

Delhi Flood Updates: यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने से मजनू का टीला से कश्मीरी गेट तक सड़क की स्थिति में सुधार हो रहा है।

#WATCH दिल्ली: यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने से मजनू का टीला से कश्मीरी गेट तक सड़क की स्थिति में सुधार हो रहा है। pic.twitter.com/D8zxWg8njE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2023

8:12:56 AM

Delhi Floods Updates: दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी भरा है बाढ़ का पानी

Delhi Floods Updates: यमुना नदी का जलस्तर लगातार कम होने के बाद भी आईटीओ मेन रोड पर अभी भी बाढ का पानी भरा हुआ है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।