News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Delhi MCD : AAP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, भाजपा 97 और कांग्रेस 7 सीटों पर जीती


  1.  दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने 126 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, भाजपा 97 सीटें, कांग्रेस 7 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 पर जीत दर्ज की और 3 पर बढ़त बनाई है। एमसीडी चुनाव के 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है। आइए जानते हैं चुनाव नतीजे से जुड़ी हर लाइव अपडेट। 
  • 03:24 PM, 07 Dec 2022

    MCD में जीत पर CM केजरीवाल ने जताया जनता का आभार

    MCD में जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं।

  • 02:28 PM, 07 Dec 2022

    MCD Chunav Result 2022 में AAP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

    दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 126 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, भाजपा ने 97 सीटें, कांग्रेस ने 7 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीती। 250 वार्डों के लिए अभी मतगणना चल रही है।

  • 02:11 PM, 07 Dec 2022

    Delhi MCD Election Result 2022 मंत्री गोपाल राय ने कहा कि Time Bound तरीके से MCD में काम होगा

    दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अगर BJP काम नहीं करेगी, तो जनता केजरीवाल को चुनेगी। ये फैसला दिल्ली के लोगों ने लिया है, इसके लिए दिल्ली के लोगों को बधाई। आप का मेयर बनेगा और मुख्यमंत्री केजरीवाल के निर्देश पर Time Bound तरीके से MCD में काम होगा।

  • 01:53 PM, 07 Dec 2022

    MCD Chunav Result 2022 बॉबी ने कहा- क्षेत्र में विकास के लिए काम करना है

    किन्नर समुदाय से आप उम्मीदवार बॉबी ने जीत के बाद कहा कि मेरी जीत जनता को समर्पित है। जिन लोगों ने भी मेरी जीत के लिए मेहनत की उन सभी का धन्यवाद। जनता के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। अब मुझे सिर्फ अपने क्षेत्र में विकास के लिए काम करना है।

  • 01:38 PM, 07 Dec 2022

    MCD Election 2022 Result अब दिल्ली के कूड़े के पहाड़ होंगे साफ

    पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल ने पहले दिल्ली से कांग्रेस की सत्ता उखाड़ी, अब BJP की सत्ता उखाड़ी है। बीजेपी ने 7 मुख्यमंत्री एमसीडी चुनाव में उतारे थे लेकिन लोग नफ़रत की राजनीति नहीं चाहते है। लोग स्कूल, अस्पताल, बिजली और सफाई की राजनीति चाहते हैं। अब दिल्ली के कूड़े के पहाड़ साफ होंगे।

  • 01:28 PM, 07 Dec 2022

    MCD Election 2022 Result में गोपाल राय के विधानसभा क्षेत्र में 2 वार्डों पर BJP जीती

    दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय के विधानसभा क्षेत्र के चार वार्डों में से दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस सिर्फ एक सीट आप को जीत मिली है।

  • 01:21 PM, 07 Dec 2022

    MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र में 3 वार्डों पर BJP जीती

    एमसीडी चुनाव में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र के चार वार्डों में से तीन भाजपा जीती, सिर्फ एक सीट आप को मिली।

  • 01:16 PM, 07 Dec 2022

    MCD Election Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, बवाना से AAP जीती

    एमसीडी चुनाव में बवाना सीट से आम आदमी पार्टी के पवन सहरावत ने जीत का परचम लहराया है।

  • 01:13 PM, 07 Dec 2022

    MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट

    एमसीडी चुनाव का ताजा अपडेटः-

    पार्टी— आगे—-जीत——कुल
    आप——20—-112—–132
    भाजपा—–14—-91—-105
    कांग्रेस—–2——6——8
    आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन—–1——0——1
    अन्य——3——-1——4
    कुल रुझान व नतीजे-250 सीटें

  • 01:05 PM, 07 Dec 2022

    Delhi MCD Election Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, पहाड़गंज से BJP जीती

    दिल्ली नगर निगम चुनाव में पहाड़गंज से भाजपा उम्मीदवार मनीष चड्ढा ने जीत दर्ज की है।

  • 12:59 PM, 07 Dec 2022

    Delhi MCD Election Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, इशापुर से निर्दलीय प्रत्याशी मीना तरुण यादव जीतीं

    दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे तेजी से आ रहे हैं। इस बीच, ताजा अपडेट है कि इशापुर से निर्दलीय प्रत्याशी मीना तरुण यादव जीत दर्ज की है।

  • 12:55 PM, 07 Dec 2022

    MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, घडोली गांव वार्ड-194 से AAP जीती

    MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, घडोली गांव वार्ड-194 से AAP जीती

    एमसीडी चुनाव में घडोली गांव वार्ड-194 से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी प्रियंका गौतम ने जीत दर्ज की है।

  • 12:53 PM, 07 Dec 2022

    MCD Election 2022 Result Live को लेकर ताजा अपडेट, सरस्वती विहार से भाजपा जीती

    MCD Election 2022 Result Live को लेकर ताजा अपडेट, सरस्वती विहार से भाजपा जीती

    एमसीडी चुनाव में सरस्वती विहार से भाजपा की शिखा भारद्वाज जीत दर्ज की है। जीत को लेकर कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

  • 12:50 PM, 07 Dec 2022

    Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, रानी बाग से BJP जीती

    Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, रानी बाग से BJP जीती

    दिल्ली नगर निगम चुनाव में रानी बाग से भाजपा की उम्मीदवार ज्योति अग्रवाल ने जीत दर्ज की है।

  • 12:47 PM, 07 Dec 2022

    MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, रोशनपुरा वार्ड से BJP जीती

    एमसीडी चुनाव में रोशनपुरा वार्ड से बीजेपी के प्रत्याशी बांके पहलवान और नजफगढ़ वार्ड से अमित खड़खड़ी ने जीत दर्ज की है।

  • 12:40 PM, 07 Dec 2022

    MCD Election 2022 Result Live को लेकर ताजा अपडेट

    एमसीडी चुनाव में AAP ने अभी तक की मतगणना में 89 सीटों पर जीत हासिल की है और 47 पर आगे चल रही है, बीजेपी ने 69 सीटों पर जीत हासिल की है और 32 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस ने 4 सीटें जीत ली हैं और 5 पर आगे चल रही हैं। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार ने 1 सीट पर जीत जीत दर्ज की और 2 पर आगे हैं।

  • 12:34 PM, 07 Dec 2022

    MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट

    ईसापुर से आप की पिंकी दीक्षित, रोशनपुरा से बीजेपी के बांके पहलवान और नजफगढ़ वार्ड से बीजेपी के अमित खरखड़ी दो-दो हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

  • 12:23 PM, 07 Dec 2022

    MCD Election Results 2022 को लेकर ताजा अपडेट, महिपालपुर वार्ड से AAP जीती

    MCD Election Results 2022 को लेकर ताजा अपडेट, महिपालपुर वार्ड से AAP जीती

    एमसीडी चुनाव में बिजवासन विधानसभा के महिपालपुर वार्ड से आम आदमी पार्टी के इंद्रजीत सहरावत ने 271 वोटों से जीत दर्ज की है।

    एमसीडी चुनाव का ताजा अपडेटः-
    पार्टी—आगे—-जीत——कुल
    आप——54—-82—–136
    भाजपा—–39—–62—-101
    कांग्रेस—–5——4——9
    आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन —–1——0——1
    अन्य——2——-1——3
    कुल रुझान व नतीजे-250 सीटें

  • 12:21 PM, 07 Dec 2022

    Delhi Municipal Election Result 2022 को लेकर भगवंत मान बोले- अब दिल्ली की सफाई होगी

    एमसीडी चुनाव के नतीजों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि MCD में हम शानदार जीत दर्ज करने वाले हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया। लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी।