Latest News नयी दिल्ली साप्ताहिक

Earth Day 2022: इन 5 आसान तरीकों से ‘पृथ्वी दिवस’ पर बनें एक ज़िम्मेदार नागरिक!


नई दिल्ली, । Earth Day 2022: हर साल की तरह इस साल भी 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देने के लिए इन दिन को दुनियाभर में मनाया जाता है। ‘इन्वेस्ट इन अवर प्लैनेट’ 2022 के लिए आधिकारिक थीम है। इस दिन की अवधारणा कठिन लग सकती है, लेकिन अपने ग्रह के लिए काम करना इतना मुश्किल नहीं है।

हम यह स्वीकार करते हुए शुरू कर सकते हैं कि दुनिया और उसकी उदारता हमारे लिए एक उपहार है, न कि हमारे द्वारा अर्जित किया गया अधिकार। जब हम अपने स्वार्थ के लिए इसके संसाधनों का दुरुपयोग करते हैं, तब हम भूल जाते हैं कि यह हमारा एकमात्र घर है। ऐसे में इस साल क्यों न एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें और अपने घर यानी पृथ्वी को मरने से बचाएं।

ज़िम्मेदार नागरिक बनने के 5 बुनियादी तरीके:

1. सस्टेनेबल लाइफस्टाइल की ओर बढ़ें

अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव लाएं। खपत कम करें, चीज़ों को रीसाइकल और अपसाइकल करें, कचरे को कम करें, ऑर्गैनिक चीज़ों का इस्तेमाल करें, पर्यावरण के अनुकूल सफाई एजेंटों का उपयोग करना और त्वरित फैशन से बचना, हम इस दुनिया के निवासियों के रूप में अधिक जिम्मेदार बन सकते हैं। इन निर्णयों के परिणाम तुरंत नहीं दिखेंगे, लेकिन अगर इनका पालन किया जाए, तो धीरे-धीरे पर्यावरण में परिवर्तन देखे जा सकते हैं।

 

2. हरित ऊर्जा को अपनाएं

हरित ऊर्जा ऐसा स्थायी स्रोत है, जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिये अत्यधिक हानिकारक नहीं है। वास्तव में हरित ऊर्जा प्राकृतिक अक्षय ऊर्जा स्रोतों जैसे सूर्य, पवन, जल, भूगर्भ और पादपों से उत्पन्न की जाती है।

3. जल संरक्षित करें

किसी भी जीव के लिए जल सबसे महत्वपूर्ण संसाधन है, लेकिन WHO के अनुसार, 2 अरब से अधिक लोग जल-तनाव वाले देशों में रहते हैं। जलवायु परिवर्तन के परिणामस्वरूप यह संख्या निकट भविष्य में बढ़ने वाली है। पानी बचाने के लिए देर तक न नहाएं, वर्षा जल संचयन का प्रयास करें, अपने किचन और बाथरूम में पानी बहने न दें, ब्रश या शेव करते हुए पानी न बहाएं, वॉशिंग मशीन का उपयोग कम करें। आप रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कई तरीकों से पानी बचा सकते हैं।

4. पेड़ लगाएं

अगर हर व्यक्ति एक पेड़ लगाने का संकल्प लेता है, तो शायद यह सूखते शहरों, तबाह होते वन्यजीवों और जंगलों के लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा। पेड़ लगाना काफी आसान है, आप लोगों को इसे तोहफे में दे सकते हैं, अपने दिल के करीब लोगों की याद में पेड़ लगा सकते हैं, जिससे हमारी यह पृथ्वी हरी-भरी हो जाएगी।

5. प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें

 

प्लास्टिक एक ऐसी चीज़ है जो हमारे महासागरों, लैंडफिल, पहाड़ों और नदियों को नष्ट कर रहा है। सिंगल-यूज प्लास्टिक जैसे थ्रोअवे कॉफी कप, प्लास्टिक कटलरी, स्ट्रॉ और पानी की बोतलें जब लैंडफिल और समुद्र में पहुंच जाते हैं, तो ये पारिस्थितिक तंत्र में विषाक्त पदार्थों का उत्सर्जन करती हैं। इसलिए अब समय आ गया है कि हम प्लास्टिक की चीज़ों का इस्तेमाल बंद करें और घर का सामान खरीदते वक्त अपने बैग, पानी की बोतल और कटलरी ले जाएं।