Latest News अलीगढ़ आगरा उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Eid al-Adha 2023 दस तस्‍वीरों में देखें यूपी में ईद उल अजहा का जश्‍न बार‍िश की बूंदों संग अल्‍लाह की इबादत


लखनऊ, । उत्‍तर प्रदेश में ईद उल अजहा का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। अयोध्‍या से लेकर मेरठ और काशी से लेकर नोएडा तक 33000 हजार से अध‍िक मस्‍ज‍िद और ईदगाहों में नमाज‍ियों ने अल्‍लाह की इबादत कर कुर्बानी की रस्‍म अदा की।

नमाज के बाद गले म‍िलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। प्रयागराज में नमाज के दौरान मण‍िपुर में ह‍िंसा को रोकने के साथ अमन की दुआ भी मांगी गई।

अयोध्या में बकरीद की नमाज सकुशल संपन्न हुई। सिविल लाइन की ईदगाह में बारी-बारी बकरीद की नमाज पढ़ी गई। टाटशाह मस्जिद के पेश इमाम शमशुल कादरी ने बकरीद की नमाज अदा कराई।

जिले की सभी मस्जिदों ईदगाह में ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई। सिविल लाइन ईदगाह पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। ईदगाह पहुंच कर सपा नेता पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे व जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने मुसलमानों को दी ईद उल अजहा की बधाई दी।

मेरठ में ईद-उल-अजहा की सामूहिक नमाज गुरुवार सुबह बरसात के बीच मेरठ रोड स्थित शाही ईदगाह पर अदा की गई। जिसमें अकीदतमंदों ने देश में अमनो-अमान के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद दूसरे को गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी।

अलीगढ़ में धूम धाम से बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है। अलीगढ़ में पहली बार सड़क पर नमाज अदा नहीं हुई।

यह तस्‍वीर कौशांबी ज‍िले की है। यहां भी धूमधाम से बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है। नमाज के बाद बच्‍चों ने एक दूसरे को गले म‍िलकर बकरीद की बधाई दी।

कानपुर में सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान आरएएफ और पुल‍िस ने सड़क पर नमाज न करने की अपील की।

शामली में बकरीद का त्‍यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बकरीद के पर्व पर लोगों ने नमाज अदा करने के बाद जमकर खरीदारी भी की।

बरेली ज‍िले में बकरीद के पर्व पर अल्‍लाह की इबादत करने के बाद कुर्बानी की रस्‍म अदा की गई। इस दौरान पुल‍िस प्रशासन मुस्‍तैद रहा।