Latest News खेल

ENG vs SA :दक्षिण अफ्रीका को पहले ओवर में लगा तगड़ा झटका क्विंटन डी कॉक को टॉपली ने बनाया शिकार – Live Score ENG vs SA ICC ODI World Cup 2023 Reece Topley gets Quinton De Kock wicket in 1st over


England vs South Africa Live Score Updates 2023 World Cup: इंग्‍लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर वर्ल्‍ड कप 2023 का 20वां मैच खेला जा रहा है। इंग्‍लैंड के कप्‍तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है

इंग्‍लैंड ने अपनी प्‍लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं। बेन स्‍टोक्‍स की वापसी हुई है। इसके अलावा डेविड विली और एटकिंसन को क्रिस वोक्‍स व सैम करन की जगह शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के नियमित कप्‍तान टेंबा बावुमा बीमार होने के कारण मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह रीजा हेंड्रिक्‍स को शामिल किया गया है।

इंग्‍लैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों अपने पिछले मैच में उलटफेर का शिकार हुईं। इंग्‍लैंड को अफगानिस्‍तान के हाथों शिकस्‍त झेलनी पड़ी। दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड्स ने पटखनी दी। दोनों ही टीमें आज जीत की पटरी पर लौटने के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगी। टेंबा बावुमा के नेतृत्‍व वाली दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों में दो जीत दर्ज की और वो प्‍वाइंट्स टेबल में तीसरे स्‍थान पर काबिज है।

यह भी पढ़ें: ENG vs SA Pitch Report: बल्लेबाजों का रहेगा जलवा या गेंदबाजों की आएगी शामत! जानें वानखेड़े की पिच का हाल

वहीं, जोस बटलर के नेतृत्‍व वाली इंग्‍लैंड ने तीन मैचों में केवल एक जीत दर्ज की और वो अंक तालिका में छठे स्‍थान पर काबिज है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 69 वनडे खेले गए हैं, जिसमें से इंग्‍लैंड ने 30 जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 33 मैच जीते। एक मैच टाई रहा, जबकि पांच मैचों के नतीजे नहीं निकले।

ENG vs SA Playing 11

इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11 – जॉनी बेयरस्‍टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्‍टोक्‍स, जोस बटलर (कप्‍तान), हैरी ब्रूक, क्रिस वोक्‍स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड और रीस टॉपली।

दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11 – क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्‍स, रासी वान डर डुसैन, एडेन मार्करम (कप्‍तान), हेनरिच क्‍लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्‍ड कोएत्‍जे, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।

21 Oct 20232:11:42 PM

ENG vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत

 रीस टॉपली ने पहले ही ओवर में दक्षिण अफ्रीका को करारा झटका दिया। क्विंटन डी कॉक ने पहली गेंद पर शानदार ड्राइव लगाकर बाउंड्री जमाई। अगली ही गेंद पर टॉपली ने कॉक को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट करा दिया। इस ओवर में 5 रन बने और एक विकेट आया।

1 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 5/1। रासी वान डर डुसैन 0* और रीजा हेंड्रिक्‍स 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

21 Oct 20231:47:55 PM

ENG vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्‍स, रासी वान डर डुसैन, एडेन मार्करम (कप्‍तान), हेनरिच क्‍लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्‍ड कोएत्‍जे, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।

21 Oct 20231:46:04 PM

ENG vs SA Live: इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11

जॉनी बेयरस्‍टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्‍टोक्‍स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्‍तान), डेविड विली, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड और रीस टॉपली।

21 Oct 20231:44:24 PM

ENG vs SA Live: दोनों टीमों में हुए बदलाव

इंग्‍लैंड ने अपनी प्‍लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं। बेन स्‍टोक्‍स की वापसी हुई है। इसके अलावा डेविड विली और एटकिंसन को क्रिस वोक्‍स व सैम करन की जगह शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के नियमित कप्‍तान टेंबा बावुमा बीमार होने के कारण मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह रीजा हेंड्रिक्‍स को शामिल किया गया है।

21 Oct 20231:42:55 PM

ENG vs SA Live: इंग्‍लैंड ने जीता टॉस

इंग्‍लैंड के कप्‍तान जोस बटलर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

21 Oct 20231:19:36 PM

ENG vs SA Live: पिच का क्‍या है हाल

मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम की पिच बल्‍लेबाजों के लिए शानदार मानी जाती है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो एक बेहतरीन हाई स्‍कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

21 Oct 20231:16:38 PM

England vs South Africa Live: दोनों टीमें उलटफेर का शिकार

इंग्‍लैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों अपने पिछले मैच में उलटफेर का शिकार हुई। इंग्‍लैंड को अफगानिस्‍तान तो दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड्स ने मात दी।

21 Oct 20231:04:55 PM

ENG vs SA Live: आपका स्‍वागत है

इंग्‍लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 के 20वें मैच के कवरेज में आपका स्‍वागत है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेला जा रहा है। कुछ ही देर में टॉस होगा। दक्षिण अफ्रीका इस समय प्‍वाइंट्स टेबल में तीसरे स्‍थान पर है जबकि इंग्‍लैंड छठे स्‍थान पर है।