

Related Articles
चीन ने भारतीयों से दो साल का कोविड वीजा प्रतिबंध हटाया, व्यवसायियों और छात्रों की वापसी का रास्ता खुला
Post Views: 20 बीजिंग, प्रेट्र। चीन ने भारतीय पेशेवरों से दो साल का कोविड वीजा प्रतिबंध हटाने की घोषणा की है। इससे अलग-थलग पड़े भारतीय व्यवसायियों और उनके स्वजनों की वापसी का रास्ता खुल गया है। चीन अब चीनी विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हजारों भारतीय छात्रों की कालेज और विश्वविद्यालयों में फिर से पढ़ाई शुरू […]
21 लाख उम्मीदवारों के लिए 23 जनवरी को ही होगी परीक्षा, CM ने दिए एग्जाम अथॉरिटी को ये निर्देश
Post Views: 27 नई दिल्ली, । यूपीटीईटी 2021 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 यानि यूपीटीईटी 2021 के 23 जनवरी 2022 के आयोजन को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किये हैं। सीएम द्वारा परीक्षा नियामक प्राधिकारिक, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश को आज, 17 […]
Adipurush के मेकर्स पर बरसे रामायण के श्रीराम फिल्म को बताया- हॉलीवुड कार्टून
Post Views: 22 नई दिल्ली, रामानंद सागर की रामायण में प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने आदिपुरुष को ‘हॉलीवुड की कार्टून’ बताया है। गौरतलब है कि इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ है। इस फिल्म के सीन से लेकर इसमें किए गए डायलॉग को लेकर निर्माताओं की काफी ट्रोलिंग हो रही है। अरुण […]





नई दिल्ली, । अगर आप नौकरीपेशा कर्मचारी हैं तो, आपको रिटायरमेंट के बाद पेंशन सुविधा का फायदा मिलता है। पेंशन के जरिए रिटायरमेंट के बाद अपने खर्चों को सही से चलाने में आसानी होती है। ईपीएफ मेंबर की मृत्यु या अन्य आकस्मिक घटना जैसी परेशानियों से बचने के लिए अपने पीएफ अकाउंट का नॉमिनी बनाना जरूरी होता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सभी सदस्यों को भविष्य निधि (PF) नामांकन सुविधा देता है। ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर लॉग इन करके अपना ईपीएफ, ईपीएस नामांकन डिजिटल रूप से जमा किया जा सकता है। ईपीएफओ के सदस्य नया पीएफ नामांकन दाखिल करके अपने नॉमिनी में बदलाव भी कर सकते हैं। ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स को अपने नॉमिनी को बदलने के लिए ईपीएफओ से पूछने की जरूरत नहीं है। पीएफ खाताधारक नया नामांकन दाखिल करके खुद ऐसा कर सकते हैं।
कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाताधारकों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे अपने खाते में किसी को नामांकित करें ताकि उनकी मृत्यु की स्थिति में नामित व्यक्ति आसानी से रकम का दावा कर सके। ऐसी परिस्थितियां हो सकती हैं जब शुरू में नामांकित नामों को बदलना पड़ सकता है। इसके लिए ईपीएफ सदस्य ईपीएफ नामांकन ऑनलाइन बदल सकते हैं। आइये जानते हैं पूरी प्रक्रिया के स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस के बारे में।