News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

G20 Summit : भारतीय समुदाय के लोगों से बोले पीएम मोदी, बाली आने के बाद अलग ही एहसास होता है


  1.  पीएम नरेन्द्र मोदी 17वें जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली में हैं। बाली के अपूर्व केम्पिसंकी होटल में शिखर सम्मेलन हो रहा है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पीएम का जोरदार स्वागत किया। पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। मोदी ने अपने संबोधन में रूस-यूक्रेन युद्ध पर खुलकर अपनी बात रखी। मोदी ने कहा कि कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध ने विश्व में तबाही मचाई है। हमें युद्ध विराम का रास्ता खोजना होगा। पिछली सदी में विश्व युद्ध ने दुनिया में कहर बरपाया था, जिसके बाद उस समय के नेताओं ने शांति का रास्ता अपनाने का गंभीर प्रयास किया। अब हमारी बारी है।

 

  • 03:16 PM, 15 Nov 2022

    कटक में चल रहा बाली यात्रा महोत्सव- मोदी

    मोदी ने कहा कि आज जिस समय मैं आपसे बात कर रहा हूं इसी पल बाली से 1500 किलोमीटर दूर भारत के कटक शहर में महानदी के किनारे बाली यात्रा का महोत्सव चल रहा है।

  • 03:09 PM, 15 Nov 2022

    पीएम मोदी का संबोधन शुरू

    पीएम मोदी बाली में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि बाली आने के बाद एक अलग ही एहसास होता है।

  • 03:07 PM, 15 Nov 2022

    PM Modi ने वाद्य यंत्र बजाया

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाली में वाद्य यंत्र बजाया। वे यहां शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए हैं।

  • 03:05 PM, 15 Nov 2022

    भारतीयों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

    पीएम मोदी बाली में हैं। वह थोड़ी देर में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे।

  • 01:02 PM, 15 Nov 2022

    विकासशील देशों को सशक्त बनाया जाना चाहिए- विडोडो

    जोको विडोडो ने कहा कि समाधान के हिस्से के रूप में विकासशील देशों को सशक्त बनाया जाना चाहिए। स्वास्थ्य क्षमता में अंतराल की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। विकासशील देशों को सशक्त भागीदारी की आवश्यकता है, उन्हें वैश्विक स्वास्थ्य आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा होना चाहिए।

  • 01:01 PM, 15 Nov 2022

    G 20 Summit: पीएम ने स्वास्थ्य पर सम्मेलन में लिया हिस्सा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाली में स्वास्थ्य पर 17वें G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।

  • 11:29 AM, 15 Nov 2022

    Rishi Sunak से मिले पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से भी मुलाकात की है। ये मुलाकात जी20 सम्मेलन के दौरान हुई है। पीएमओ के ट्विटर अकाउंट से दोनों नेताओं की एक तस्वीर ट्वीट की गई है।
    /

  • 10:02 AM, 15 Nov 2022

    प्राकृतिक खेती पर जोर- PM Modi

    पीएम ने बताया कि भारत में स्थायी खाद्य सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए हम प्राकृतिक खेती पर जोर दे रहे हैं। अन्य पारंपरिक खाद्यान्नों के साथ-साथ हम बाजरा को और अधिक लोकप्रिय बना रहे हैं। अक्षय ऊर्जा में भारत की प्रगति के बारे में भी बात की।

  • 09:56 AM, 15 Nov 2022

    खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर हुई बात

    पीएम ने कहा कि आज सुबह G20 शिखर सम्मेलन में खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर बात की। हमारे नागरिकों के लिए खाद्य सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए भारत के प्रयासों पर प्रकाश डाला। साथ ही खाद्य और उर्वरकों के लिए पर्याप्त आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करने की आवश्यकता के बारे में भी बताया।
    /

  • 09:50 AM, 15 Nov 2022

    ‘तरक्की और निवेश के लिए प्लान बनाएंगे’

    जेड तरार ने कहा कि G20 का मकसद यही है कि हमें एक प्लान बनाना है कि हमें तरक्की और निवेश कैसे करना है और बड़े-बड़े जो वैश्विक मुद्दे हैं उसका हल कैसे ढूंढना है। उम्मीद यही है कि हम जलवायु परिवर्तन पर प्लान बनाएंगे और हमें आर्थिक विकास पर चर्चा करना है।

  • 09:49 AM, 15 Nov 2022

    बाइडन और पीएम मोदी की खास दोस्ती

    यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता जेड तरार ने कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच खास दोस्ती है। हर देश अपनी रणनीति के अनुसार चलता है, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम रूस पर दबाव बना रहे हैं अपने दोस्तों पर नहीं।

  • 09:30 AM, 15 Nov 2022

    नवीकरणीय ऊर्जा से पैदा होगी आधी बिजली

    पीएम ने कहा कि 2030 तक हमारी आधी बिजली नवीकरणीय ऊर्जा से पैदा होगी। समावेशी ऊर्जा परिवर्तन के लिए विकासशील देशों को समयबद्ध और किफायती वित्त और प्रौद्योगिकी की समय पर आपूर्ति आवश्यक है।

  • 09:25 AM, 15 Nov 2022

    वैश्विक विकास के लिए भारत की ऊर्जा-सुरक्षा अहम

    पीएम ने कहा कि वैश्विक विकास के लिए भारत की ऊर्जा-सुरक्षा अहम है, क्योंकि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हमें ऊर्जा की आपूर्ति पर किसी भी प्रतिबंध को बढ़ावा नहीं देना चाहिए और ऊर्जा बाजार में स्थिरता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

  • 09:14 AM, 15 Nov 2022

    ‘आज खाद की कमी कल का खाद्य संकट’

    आज की खाद की कमी कल का खाद्य संकट है, जिसका समाधान दुनिया के पास नहीं होगा। हमें खाद और खाद्यान्न दोनों की आपूर्ति श्रृंखला को स्थिर और सुनिश्चित बनाए रखने के लिए आपसी समझौता करना चाहिए।

  • 09:12 AM, 15 Nov 2022

    उत्साह के साथ मनाएं अतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष – PM Modi

    मोदी ने कहा कि भारत में स्थायी खाद्य सुरक्षा के लिए हम प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। बाजरा जैसे पौष्टिक और पारंपरिक खाद्यान्नों को फिर से लोकप्रिय बना रहे हैं। बाजरा वैश्विक कुपोषण और भूख को भी दूर कर सकता है। हम सभी को अगले वर्ष अतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष बड़े उत्साह के साथ मनाना चाहिए।

  • 09:06 AM, 15 Nov 2022

    नई विश्व व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी- मोदी

    कोविड के बाद के लिए एक नई विश्व व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर है। शांति, सद्भाव और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और सामूहिक संकल्प दिखाने की आवश्यकता है। विश्वास है कि जब जी20 गौतम बुद्ध और महात्मा गांधी की पवित्र भूमि में मिलेंगे, तो हम दुनिया को शांति का एक मजबूत संदेश देने के लिए सहमत होंगे।

  • 09:01 AM, 15 Nov 2022

    Ukraine War पर बोले पीएम… ‘अब हमारी बारी’

    मोदी ने कहा, मैंने हमेशा कहा है कि हमें यूक्रेन में युद्धविराम और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का रास्ता खोजना होगा। पिछली सदी में विश्व युद्ध ने दुनिया में कहर बरपाया था, जिसके बाद उस समय के नेताओं ने शांति का रास्ता अपनाने का गंभीर प्रयास किया। अब हमारी बारी है।

  • 08:55 AM, 15 Nov 2022

    UN जैसी संस्था युद्ध को रोकने में विफल- मोदी

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि यूएन जैसी संस्था युद्ध को रोकने में विफल रही है। ऐसे में जी20 सम्मेलन से ही दुनिया को उम्मीद है।

  • 08:53 AM, 15 Nov 2022

    यूक्रेन युद्ध पर बोले पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध ने विश्व में तबाही मचाई है। मोदी ने कहा कि युद्ध विराम का रास्ता खोजना होगा।

  • 08:30 AM, 15 Nov 2022

    खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर सत्र में शामिल PM Modi

    पीएम नरेन्द्र मोदी ने खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर आयोजित सत्र में भाग लिया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर आयोजित सत्र में भाग लिया। मोदी ने इस दौरान खाद्य, उर्वरक और ऊर्जा के लिए आपूर्ति की महत्वपूर्णता को रेखांकित किया।

     

  • 08:04 AM, 15 Nov 2022

    Emmanuel Macron से भी हुई मुलाकात

    Emmanuel Macron से भी हुई मुलाकात

    पीएम नरेन्द्र मोदी की शिखर सम्मेलन के मंच पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ गर्मजोशी से मुलाकात हुई।

  • 08:00 AM, 15 Nov 2022

    Joe Biden से मिले पीएम मोदी

    Joe Biden से मिले पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की।

  • 07:55 AM, 15 Nov 2022

    सभी मतभेदों को दूर करना होगा- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति

    जोको विडोडो ने आगे कहा कि G-20 की अध्यक्षता के रूप में, इंडोनेशिया ने गहन और व्यापक मतभेदों को पाटने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, लेकिन सफलता तभी प्राप्त की जा सकती है जब हम सभी मतभेदों को दूर करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हों।

  • 07:49 AM, 15 Nov 2022

    बैठक पर दुनिया की निगाहें- Joko Widodo

    इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा कि हमने विश्व व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय कानून का परीक्षण होते हुए देखा है। आज दुनिया की निगाहें हमारी बैठक पर टिकी हैं। क्या हम सफल होंगे या असफलताओं की संख्या में हम एक और चीज जोड़ेंगे? मेरे विचार से, G-20 को सफल होना चाहिए।

  • 07:47 AM, 15 Nov 2022

    G20 Summit: बाइडन और मैक्रों भी मौजूद

    G20 Summit: बाइडन और मैक्रों भी मौजूद

    अपूर्व केम्पिसंकी होटल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अन्य नेता मौजूद हैं।