Latest News मनोरंजन महाराष्ट्र

Ganesh Chaturthi : बॉलीवुड के सितारे हैं बप्पा के बड़े भक्त, खुद बनाते हैं गणपति की ईको फ्रेंडली मूर्ति


नई दिल्ली । Ganesh Chaturthi 2022 : आज यानी 31 अगस्त तो गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। इसे बड़े ही धूम-धाम से पूरे देश में मनाया जा रहा है। लोग ढोल-नगाड़ों के साथ भगवाण गणेश को अपने घर ला रहे हैं। करीब दो साल बाद इस उत्सव की फिर से वहीं धूम देखने को मिल रही है। साल 2020 और 21 की बात करें तो कोरोना महामारी ने इस उत्सव को उस तरह से मनाने ही नहीं दिया था, लेकिन आज इसे एक त्योहार के तौर में मनाया जा रहा है। इस मौके पर फिल्मी सितारें कैसे पीछे रह सकते हैं।

कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स के घर बप्पा की स्थापना हो चुकी है। इनमें से कई सितारे तो ऐसे हैं, जो अपने हाथ से गणपति बप्पा की मूर्ति बनाते हैं तो कई ऐसे भी है, जो अपने घर ईको फ्रेंडली गणेश (Eco Friendly Ganesh) की स्थापना करते हैं। आइए आपको बताते हैं इन स्टार्स के बारे में।

शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पिछले 12 सालों से गणेश उत्सव मना रही है। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के परिवार में गणेश स्थापना की पुरानी परंपरा है। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा साल 2010 से गणेशजी का ये त्योहार मना रही है। ऐसे में एक्ट्रेस मुंबई के लालबाग गणपति से भगवान गणेश की ईको फ्रेंडली मूर्ति घर लेकर आती है। इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ। सोमवार को शिल्पा के घर गणेश जी की मूर्ति आई, जिसका उन्होंने पूरे रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया।

सलमान खान

सलमान खान के घर भी हर साल गणपति बप्पा का स्वागत होता है। सलमान की लाडली बहन अर्पिता ने इसकी उत्सव की शुरुआत की थी। वो गणेश चतुर्थी की सुबह गणेश भगवान की ईको फ्रेंडली मूर्ति लेकर आती है। अर्पिता अपने घर करीब डेढ़ दिन तक बप्पा को विराजती है, जिसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ उन्हें अंतिम विदाई देती है।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन भी गणपति बप्पा की ईको फ्रेंडली मूर्ति की स्थापना करते हैं। उनका पूरा परिवार मिलकर बप्पा की पूजा-अर्चना करता है और फिर उन्हें विदा करता है।

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख उन सितारों में से हैं, जो अपने हाथों से गणपति बप्पा की मूर्ति बनाते हैं। हर साल रितेश गणेश चतुर्थी से कुछ दिन पहले बप्पा की मूर्ति बनाना शुरू करते हैं।

दिया मिर्जा

दिया मिर्जा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जो अपने घर पर अपने ही हाथों से गणपति बनाना पसंद करती हैं।

राकेश बापट

टीवी के जाने माने एक्टर राकेश बापट भी बड़ी धूमधाम से गणेश उत्सव मनाते हैं। हर साल राकेश बापट अपने हाथों से बप्पा की मूर्ति बनाते हैं। इस बार भी उन्होंने गणेश जी की मूर्ति बनाई और वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

करण वाही

टीवी एक्टर करण वाही भी बप्पा की मूर्ति घर पर खुद से बनाते हैं और 10 दिनों तक बप्पा की स्थापना करते हैं, जिसके बाद उन्हें विदा कर देते है।

ऋत्विक धनजानी

ऋत्विक धनजानी गणपति के बड़े भक्त हैं। एक्टर सालों से इस त्योहार को मनाते आ रहे हैं और अपने हाथों से गणेश भगवान की ईको फ्रेंडली मूर्ति बनाते हैं।