Latest News करियर

GATE 2022 एग्जाम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव,


  • GATE 2022 Registration: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE 2022) के लिए आज यानी 30 अगस्त 2021 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होनी थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है। अब इस परीक्षा के लिए 2 सितंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरु होगी। आईआईटी खड़गपुर ने आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है।

गेट परीक्षा 2021 का आयोजन 5 फरवरी 2022 से 13 फरवरी 2022 तक संभावित है। जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जो अभ्यर्थी एक से अधिक पेपर के लिए उपस्थित होने चाहते हैं। उन्हें अलग से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस साल कुछ क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों को कम किया गया है। इस परीक्षा मे सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को पोस्ट ग्रेजुएट इंजिनियरिंग और साइंस कोर्सों में दाखिला मिलता है। परीक्षा फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर चुनने के लिए तीन विकल्प दिए जाएंगे।आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को जरूर देखें।

दो पालियों में होगी परीक्षा

गेट 2022 परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी, 6 फरवरी, 12 फरवरी और 13 फरवरी 2022 को संभावित है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक परीक्षा चलेगी। रिजल्ट 17 मार्च 2021 को घोषित किया जाएगा।

आवेदन फीस

सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपए आवेदन फीस निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के लिए लेट फीस 2000 रुपए निर्धारित की गई है। वहीं एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 750 रुपए और लेट फीस फीस 1250 रुपए निर्धारित की गई है।

यह है गेट 2022 का शेड्यूल

आवेदन शुरू होने की तिथि- 2 अगस्त 2021

आवेदन की अंतिम तिथि – 24 सितंबर 2021

लेट फीस से साथ आवेदन की अंतिम तिथि – 1 अक्टूबर 2021

प्रवेश परीक्षा की तिथि – 5, 6, 12 और 13 फरवरी 2022 (संभावित)

रिजल्ट घोषित होने की तिथि – 17 मार्च 2022

आधिकारिक वेबसाइट – gate.iitkgp.ac.in