Latest News करियर नयी दिल्ली राष्ट्रीय

GATE 2023 Exam: आईआईटी कानपुर ने गेट परीक्षा का शेड्यूल किया जारी,


 GATE 2023 Exam: आईआईटी कानपुर ने गेट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, यह परीक्षा 4 फरवरी, 2022 से शुरू होगी और 12 फरवरी, 2022 तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे पोर्टल पर जाकर शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर की ओर से जारी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (Graduate Aptitude Test in Engineering, GATE 2023) परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को होगा। गेट एग्जाम सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। परीक्षा के पहले दिन यानी कि 4 फरवरी को उम्मीदवार सीएस, एआर, एमई के पेपर देंगे। वहीं GATE परीक्षा 12 फरवरी को CE1, ST, CE2, MN पेपर के साथ संपन्न होगी।

GATE 2023 परीक्षा का आयोजन कुल 29 पेपरों के लिए आयोजित किया जाएगा। यह एग्जाम कुल 100 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs),और MSQs, NAT पेपर शामिल होंगे।

3 जनवरी को रिलीज होगा एडमिट कार्ड

आईआईटी कानपुर GATE 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 3 जनवरी को रिलीज करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं परीक्षा का रिजल्ट 16 मार्च को घोषित किया जाएगा।