Latest News नयी दिल्ली बिजनेस

Gautam Adani बने दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स, 9वें स्थान पर मुकेश अंबानी हैं काबिज


नई दिल्ली, । अमीरी के मामले में भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, गौतम अदाणी अब दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं, भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में गौतम अदाणी से तीन पायदान नीचे हैं। इंडेक्स में अदाणी छठे नंबर पर हैं जबकि मुकेश अंबानी नौवें स्थान पर हैं।

बीते कुछ समय में गौतम अदाणी की नेट वर्थ काफी तेजी से बढ़ी है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, गौतम अदाणी की नेट वर्थ 119 बिलियन डॉलर है। इसमें 533 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। वहीं, मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 102 बिलियन डॉलर है, इसमें 1.17 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है।

दुनिया के टॉप-10 अमीर

  1. एलन मस्क: नेट वर्थ- 259 बिलियन डॉलर
  2. जेफ बेजोस: नेट वर्थ- 169 बिलियन डॉलर
  3. बर्नार्ड अरनॉल्ट: नेट वर्थ- 143 बिलियन डॉलर
  4. बिल गेट्स: नेट वर्थ- 127 बिलियन डॉलर
  5. वॉरेन बफेट: नेट वर्थ- 122 बिलियन डॉलर
  6. गौतम अदानी: नेट वर्थ- 119 बिलियन डॉलर
  7. लैरी पेज: नेट वर्थ- 108 बिलियन डॉलर
  8. सर्गेई ब्रिन: नेट वर्थ- 104 बिलियन डॉलर
  9. मुकेश अंबानी: नेट वर्थ- 102 बिलियन डॉलर
  10. लैरी एलिसन: नेट वर्थ- 97.4 बिलियन डॉलर