News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Goa Election: CM अरविंद केजरीवाल ने जारी किया 8 सूत्रीय एजेंडा


पणजी, । गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा आज 8 सूत्रीय एजेंडा पेशा किया। उन्होंने कहा कि, आज गोवा में ST समाज के लिए AAP 8 प्वाइंट एजेंडे का एलान कर रही है। अगर AAP आएगी तो ट्राइबल सब प्लान का कुल पैसा आदिवासियों पर खर्च किया जाएगा। ST समाज के लिए जो 3,000 पद खाली हैं, उन सभी को भरा जाएगा। फोरेस्ट की जमीनों पर उनको हक दिया जाएगा। साथ ही, ST समाज के लोगों का फ्री इलाज कराएंगे, और उनके लिए स्कूल खोले जाएंगे।

दरअसल, CM अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, ST समाज के बच्चों को ग्रेजुएशन तक फ्री शिक्षा दी जाएगी। ST समाज की महिलाओं को हर माह 1,000 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा, ST समाज के बच्चों के लिए नौकरियां सुनिश्चित की जाएगी और अगर ऐसा नहीं होता है, तो उन्हें हर माह 3,000 रुपए दिए जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ST समाज के लोगों के लिए फॉरेस्ट राइट एक्ट को लागू करवाया जाएगा, और ST समाज के लोगों का जमीनों पर जो हक बनता है, वो दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, विधानसभा के अंदर 12.5 फीसदी ST समाज की सीट होनी चाहिए, जिसे अब तक लागू नहीं किया गया है, उसे भी लागू करवाया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, भाजपा और कांग्रेस के पास गोवा के विकास के लिए कोई एजेंडा नहीं है, सिर्फ गालियां ही देते हैं। हम सभी के लिए एजेंडा लेकर आ रहे हैं। हम 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं के लिए 1000 रुपए और सबको बिजली फ्री देने की बात कह रहे हैं, गोवा में आम आदमी पार्टी ने दो ST उम्मीदवारों को भी मौका दिया है।