News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

GoM की 28वीं बैठक में बोले स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, देश में रिकवरी का रेट बढ़ रहा


  1. देश में कोविड-19 की स्थिति पर मंत्रियों के समूह (GoM) की 28वीं बैठक को आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने संबोधित किया। इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंत्रियों के समूह की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज तक देश में 14,01,609 सक्रिय मामले हैं। पॉजिटिविटी रेट घट रहा है और रिकवरी रेट बढ़ रहा है। देश मे कोविड के मामले कम हो रहे है। देश मे टीकाकरण तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने कोरोना के हालात पर 28वीं GoM की बैठक में कहा कि 83 फीसदी केस 10 राज्यों से आ रहे हैं। महाराष्ट्र सहित दूसरे राज्यों में केस कम हो रहे हैं। भारत के कोविड चार्ट में सुधार जारी है। आज देश में 1.06 लाख मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि कल 1.14 लाख संक्रमणों में से 12 फीसदी की गिरावट देखी गई। दो महीनों में सबसे कम बताया गया था। भारत लगातार 14 दिनों से सकारात्मकता दर 10 प्रतिशत से नीचे जा रही है।