Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

Google ने तालिबान को दिया झटका, अफगान सरकार के अकाउंट्स को नहीं कर पाएगा इस्तेमाल


  • काबुल, । गूगल ने तालिबान को बड़ा झटका दिया है। उसने अफगानिस्तान सरकार के कुछ सरकारी ईमेल खातों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। रायटर के अनुसार तालिबान पूर्व सरकार के अधिकारियों के ईमेल उकाउंट्स तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है।

गूगल ने शुक्रवार को कहा कि वह ईमेल अकाउंट्स को सुरक्षित करने के लिए इनपर अस्थायी कार्रवाई कर रहा है। कंपनी ने कहा है कि उसने खातों को पूरी तरह से बंद करने के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया है। गूगल के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘विशेषज्ञों की सलाह पर हम अफगानिस्तान की स्थिति का लगातार आकलन कर रहे हैं। हम खातों को सुरक्षित करने के लिए अस्थायी कार्रवाई कर रहे हैं, क्योंकि लगातार अफगानिस्तान से नई जानकारी आ रही है।

इस मामले में जानकार एक व्यक्ति ने रायटर को बताया कि खातों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, क्योंकि जानकारी का इस्तेमाल पूर्व सरकारी अधिकारियों को खजने के लिए किया जा सकता है। रायटर के अनुसार, स्थानीय सरकारों के साथ साथ लगभग दो दर्जन अधिकारी, जिनमें से कुछ वित्त, उद्योग, उच्च शिक्षा और खान मंत्रालयों से हैं वो आधिकारिक संचार के लिए गूगल का उपयोग कर रहे हैं।