Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

Guinness World Record: इस बच्चे का दूध का दांत सबसे लंबा, बन गया विश्व रिकॉर्ड


 छोटे बच्चों की टूटे हुए दूध के दांत को लेकर आपने कई किस्से कहानियां सुने होंगे जैसे दूध के टूट हुए दांत को यदि तकिए के नीचे रखकर सोते हैं तो रात में बच्चों में मिलने के लिए परी आती है और दूध के दांत लेकर चली जाती है और बदले में सोने के सिक्के देकर जाती है, लेकिन हाल ही में एक 9 साल के बच्चे को अपने टूटे हुए दांत के कारण शानदार उपहार मिला है। यदि आप सोच रहे हैं कि सच में उससे मिलने परी आ गई तो ऐसा नहीं है। दरअसल 9 साल के बच्चे ल्यूक बोल्टन का नाम टूट हुए दांत के कारण गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

कनाडा में रहता है ल्यूक

कनाडा में रहने वाले ल्यूक बोल्टन ने अपने दूध के टूटे हुए दांत के कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में इतनी कम उम्र में नाम दर्ज कराया है। ल्यूक के टूटा दांत दुनिया का सबसे लंबा दूध का दांत है और यह एक नया रिकॉर्ड है। हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने एक ब्लॉग के जरिए बताया है कि ल्यूक बोल्टन का दांत सितंबर 2019 में निकाला गया था, तब उसकी उम्र 8 साल थी। ल्यूक के दांत की लंबाई 2.6 सेंटीमीटर है। ल्यूक ने अपने दांत को सभी लोगों को दिखाने के लिए शोकेस में रखा था। हाल ही में जब ल्यूक को बताया गया कि उसका टूटा हुआ दूध का दांत दुनिया का अब तक का सबसे लंबा दांत है तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।