News TOP STORIES नयी दिल्ली मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

MP Election : मध्य प्रदेश के वोटरों में दिख रहा गजब का उत्साह, दोपहर 3 बजे तक 61 फीसद हुआ मतदान


भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 61 फीसद मतदान हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।

मतदाताओं ने पिछली बार कमलनाथ की 15 महीने और शिवराज की साढ़े तीन वर्ष की सरकार को देखा है। उसी आधार पर जनता अपना फैसला सुना सकती है।

इस बार जहां कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर होगा तो वहीं भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों के राजनीतिक भविष्य के लिए भी यह चुनाव अहम होगा।

  • 04:30 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: इंदौर-4 से भाजपा प्रत्याशी के बेटे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप

    इंदौर-4 से भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ के बेटे द्वारा कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटने का मामला सामने आया है। इंदौर के एसपी देवेन्द्र सिंह धुर्वे ने बताया कि कुछ समय पहले सिंधी कॉलोनी में मारपीट की सूचना मिली थी। फरियादी (विलियम्स) को थाने लाया गया है, जिसकी ओर से FIR दर्ज की जा रही है।

  • 04:08 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: मध्य प्रदेश के शाजापुर में 3 बजे तक 70.27 फीसद मतदान

    शाजापुर जिले में दोपहर 3 बजे तक 70.27 फीसद मतदान हुआ है। शाजापुर जिले की तीनों विधानसभा में 70 फीसद से ज्यादा मतदान हुआ। शाजापुर विधानसभा में 70.29 फीसद, कालापीपल विधानसभा में 70.38 फीसद, शुजालपुर विधानसभा में 70.12 फीसद वोटिंग हुई।

  • 03:51 PM, 17 Nov 2023

    मध्य प्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 60.52 फीसद हुई वोटिंग

    मध्य प्रदेश में वोटिंग की रफ्तार तेज बनी हुई है। दोपहर 3 बजे तक 60.52 फीसद मतदान हो चुका है। बता दें कि पिछली बार एमपी में कुल 75 फीसद वोटिंग हुई थी।

  • 03:40 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: नरोत्तम मिश्रा बोले- भाजपा को वोट न देना मतलब पाक में जश्न

    मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा को वोट न देने का मतलब पाकिस्तान में जश्न मनना है। उन्होंने कहा कि भारत में जश्न मनाना है तो भाजपा को वोट करें।

  • 03:22 PM, 17 Nov 2023

    सिवनी में तीन बजे तक 57.92 फीसद मतदान

    सिवनी जिले में विधानसभा चुनाव के लिए 1406 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से 3 बजे तक 57.92 फीसद मतदान हो गया है।

  • 02:55 PM, 17 Nov 2023

    इंदौर में झड़प के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां

    इंदौर में दो गुटों में झड़प की बात सामने आई है। घटना के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाठियां भांजी।

  • 02:53 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: वोटिंग की लाइन में खड़ी महिला की मौत

    बलौदाबाजार के कसडोल विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 76 मल्दा में वोट देने लाइन में खड़ी महिला की अटैक आने से मौत हो गई। रिटर्निंग अधिकारी भूपेंद्र अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतिका का नाम सहोदरा उम्र 58 वर्ष है।

  • 02:36 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: अज्ञात लोगों की गोलीबारी में भाजपा उम्मीदवार और आप समर्थक घायल

    एमपी के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में अज्ञात लोगों की गोलीबारी में भाजपा उम्मीदवार और आप समर्थक घायल हो गए हैं।

  • 02:20 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: मध्य प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 45.40 फीसद मतदान हुआ

    मध्य प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 45.40 फीसद मतदान हुआ है। मतदान की रफ्तार में लगातार तेजी देखी जा रही है।

  • 02:00 PM, 17 Nov 2023

    महू में मतदान के दौरान चली तलवारें, दो घायल

    मतदान के बीच मध्यप्रदेश के कई जगह हिंसा की खबरें आ रही हैं। अब महू में तलवारबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीजेपी के पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहे थे। बडगोंदा टीआई कैलाश सोलंकी ने बताया दोनों पक्ष के लोग घायल है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

  • 01:36 PM, 17 Nov 2023

    बालाघाट के सबसे कम मतदाता वाले केंद्र में शत-प्रतिशत मतदान

    जिले में विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे मतदान में लोग घरों से निकलकर मतदान कर रहे हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में लोग बिना किसी भय के मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, अति नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों कट्टीपार में 90 प्रतिशत, टाटीकला 94 प्रतिशत, कंदला में 88 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। राज्य का सबसे कम वोटर वाले बूथ सोनेवानी में सिर्फ 42 मतदाता हैं, जहां शत-प्रतिशत मतदान हो चुका है।

  • 01:33 PM, 17 Nov 2023

    हर तरफ लोगों में जबरदस्त उत्साह: शिवराज सिंह चौहान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर तरफ लोगों में जबरदस्त उत्साह है। मुझे प्रदेश में लाड़ली बहनों, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का प्रेम मिल रहा है।

  • 01:19 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: मुरैना में दिमनी विधानसभा क्षेत्र में पथराव के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई

    मुरैना में मतदान के दौरान दिमनी विधानसभा क्षेत्र में पथराव और झड़प की सूचना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुरैना के एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अभी किसी चीज की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यहां कुछ घरों के बीच किसी बात को लेकर कुछ विवाद है।

    #WATCH | Madhya Pradesh Elections | Heavy security deployed outside polling booths 147-148 of Dimani Assembly constituency, in Mirghan, Morena where one person was injured in an incident of stone pelting. The situation is now under control. https://t.co/2Fc0HRQwV3 pic.twitter.com/4BywZtlUrE

    — ANI (@ANI) November 17, 2023

  • 01:09 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023: दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता राय ने किया मतदान, बोले- राज्य में बदलाव की लहर

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता राय ने भोपाल के मतदान केंद्र पर मतदान किया। दिग्विजय ने कहा कि राज्य में बदलाव की लहर चल रही है और कांग्रेस यहां पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

    #WATCH | Madhya Pradesh Elections | Senior Congress leader Digvijaya Singh and his wife Amrita Rai cast their votes at a polling booth in Bhopal. pic.twitter.com/8WnIbVgMNN

    — ANI (@ANI) November 17, 2023

  • 12:49 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: कटनी में मतदान केंद्रों पर मतदान की गोपनीयता भंग

    MP Election 2023 Live: कटनी में मतदान केंद्रों पर मतदान की गोपनीयता भंग

    कटनी में मतदान केंद्रों पर मतदान की गोपनीयता भंग होती दिख रही है। इंटरनेट मीडिया पर यहां के मतदान का वीडियो खूब प्रसारित हो रहा है। मुड़वारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश जैन को वोट डालने का वीडियो वायरल हुआ है।

  • 12:38 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: रतलाम में चार घंटे में 33.48 फीसद मतदान

    रतलाम में लोग बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं। समय के साथ मतदान फीसद में भी इजाफा हो रहा है। सुबह पहले दो घंटे (7 से 9 बजे तक) जहां जिले की पांचो सीटों पर 14.27 फीसद मतदान हुआ तो वहीं बाद में दो घंटे यानी 11 बजे तक मतदान फीसद बढ़कर 33.28 प्रतिशत हो गया। इस प्रकार बाद के दो घंटे में 19.01 फीसद मतदान हुआ।

  • 12:25 PM, 17 Nov 2023

    Live MP Election 2023: नरेंद्र सिंह तोमर बोले- जनता को केंद्र और राज्य सरकार का काम भाया

    ग्वालियर में मतदान करने के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता केंद्र और राज्य सरकार के काम से खुश हैं और उसी आधार पर वोट कर रहे हैं।

  • 12:19 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023: विकास और काम को देखकर ही वोट करें लोग, मतदान करने के बाद बोलीं सुमित्रा महाजन

    इंदौर में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता सुमित्रा महाजन ने मतदान किया। सुमित्रा महाजन ने वोटिंग के बाद कहा कि हमारे कार्यकर्ता मेहनत करते हैं तो मुझे लगता है कि मेहनत का फल मीठा ही होगा। लोगों को विकास और काम को देखकर वोट करना चाहिए।

    #WATCH इंदौर (मध्य प्रदेश): पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन ने कहा, “हमारे कार्यकर्ता मेहनत करते हैं तो मुझे लगता है कि मेहनत का फल मीठा होता। लोगो को विकास और काम को देखकर वोट करना चाहिए।” https://t.co/OYnZJarThR pic.twitter.com/RrM40wfjQV

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023

  • 12:03 PM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: सिंधिया बोले- मैं कुर्सी की रेस में नहीं, विकास की रेस में हूं

    मध्य प्रदेश में भाजपा के सीएम फेस को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है। सिंधिया ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं हूं और न कभी पहले था। उन्होंने कहा कि दौड़ विकास की है और कुर्सी की रेस कांग्रेस की है।

    #WATCH | On CM’s face, Union Minister and BJP leader Jypotiraditya Scindia says “I have always said that I am not in the race for the Chief Minister. I was never in the race, neither in 2013, 2018 or 2023. The race is for the development and growth of PM. ‘Kursi ka race Congress… pic.twitter.com/yxFG5KWS4l

    — ANI (@ANI) November 17, 2023

  • 11:59 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: मनहद गांव में मतदान केंद्र के बाहर पथराव, भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला घायल

    भिंड के मेहगांव क्षेत्र के मनहद गांव में मतदान केंद्र के बाहर पथराव होने से भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला घायल हो गए हैं। राकेश को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

    #WATCH | Bhind: Stones were pelted outside the polling station in Manhad village of Mehgaon assembly constituency of Bhind. BJP candidate Rakesh Shukla sustained minor injuries during the incident. Police reached the spot. Further details awaited.#MadhyaPradeshElection2023 pic.twitter.com/qV4hU6oMzN

    — ANI (@ANI) November 17, 2023

  • 11:45 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: मध्य प्रदेश में 11 बजे तक 27.62 फीसद मतदान हुआ

    MP Election 2023 Live मध्य प्रदेश में मतदान की रफ्तार में इजाफा हुआ है। सुबह 11 बजे तक 27.62 फीसद मतदान हो गया है।

  • 11:32 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में डाला वोट

    मध्य प्रदेश चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे हैं। सिंधिया ने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

    #WATCH | Madhya Pradesh elections | Union Minister and BJP leader Jyotiraditya Scindia casts his vote at a polling booth in Gwalior. pic.twitter.com/eoGUG14sIu

    — ANI (@ANI) November 17, 2023

  • 11:24 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: कमलनाथ ने भाजपा पर वोट खरीदने का लगाया आरोप

    भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से पार्टी के उम्मीदवार कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा पुलिस, पैसे और प्रशासन के जरिए वोट खरीदने का प्रयास कर रही है। कमलनाथ ने दावा किया कि उनके पास भाजपा के शराब और पैसे बांटने का वीडियो है।

    #WATCH | Bhopal: State Congress president and party’s candidate from Chhindwara, Kamal Nath says, “BJP is making efforts through police, money and administration. All they are left with is this…Yesterday, they distributed liquor and money the entire day. People have sent me… pic.twitter.com/QSEa1vKDol

    — ANI (@ANI) November 17, 2023

  • 11:04 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पत्नी और बच्चों के साथ किया मतदान

    MP Election 2023 Live: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पत्नी और बच्चों के साथ किया मतदान

    सीहोर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने गांव जैत में पत्नी साधना सिंह चौहान, दोनों बेटे कार्तिकेय और कुणाल चौहान के साथ मतदान किया।

  • 11:01 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: नकुलनाथ को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ में जाने से रोका

    कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ में जाने से रोक दिया है। इसके बाद से पोलिंग बूथ पर हंगामा मचा है।

  • 10:54 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: पंधाना के वार्ड क्रमांक 15 में मतदान का बहिष्कार

    खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा के कुंडलेश्वरम वार्ड क्रमांक 15 के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से वोटर्स काफी नाराज हैं और उनका कहना है कि नेता चुनाव में वादे तो करते हैं लेकिन काम कोई नहीं करता।

  • 10:43 AM, 17 Nov 2023

    MP Election Live: बूथ संख्या 146 पर दुपट्टे में उलझकर एक वोटिंग मशीन गिरी, हैंग होने से वोटिंग रुकी

    मध्य प्रदेश विधानसभा के बूथ संख्या 146 पर दुपट्टे में उलझकर एक वोटिंग मशीन गिर गई। अब वो मशीन बार-बार हैंग हो रही है। इस कारण मतदान को रोक दिया गया है।

  • 10:32 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: नरसिंहपुर जिले में 9 बजे तक 13 फीसद हुआ मतदान

    नरसिंहपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। वोटिंग की शुरुआत से पहले ही मतदाता कतार में लग गए थे। सुबह 9 बजे तक नरसिंहपुर विधानसभा में 12 फीसद, गोटेगांव विधानसभा में 13 फीसद, तेंदूखेड़ा विधानसभा के 13 फीसद और गाडरवारा विधानसभा में 11 फीसद सहित जिले में कुल 13 फीसद मतदान हुआ है।

  • 10:23 AM, 17 Nov 2023

    Live MP Election: बैतूल के 1581 मतदान केंद्रों पर उत्साह के साथ मतदान, नौ बजे तक 11.24 फीसद वोटिंग

    बैतूल जिले की पांच विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है और लोग वोटिंग के लिए काफी उत्साहित हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगने लगी थीं। नौ बजे तक बैतूल विधानसभा क्षेत्र में 11.40 प्रतिशत, आमला में 12.80 प्रतिशत, मुलताई में 14 प्रतिशत, घोड़ा डोंगरी में 5.58 प्रतिशत और भैंसदेही में 13 प्रतिशत वोट डाले गए हैं।

  • 10:10 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: मध्य प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 11 फीसद हुई वोटिंग

    MP Election 2023 Live: मध्य प्रदेश में वोटिंग के लिए लोग सुबह से ही लाइनों में लगे हैं। सुबह 9 बजे तक 11 फीसद मतदान हुआ है।

  • 10:00 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: छतरपुर की राजनगर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक की मौत

    छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में एक कांग्रेस समर्थक की मौत होने का मामला सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा भी मामला दर्ज कराने थाने पहुंचे। विक्रम सिंह का आरोप है कि मौत के बाद भी थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हो रही है।

  • 09:30 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: दिमनी में वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र पर पथराव और गोलीबारी

    दिमनी में वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र पर पथराव और गोलीबारी हुई है। घटना के बाद सेंटर पर हंगामा मचा है।

    #WATCH | Madhya Pradesh Elections | Violence reported at polling booths 147-148 of Dimani Assembly constituency, in Mirghan, Morena when stone pelting ensued between two sides. One person injured in stone pelting. The situation is now under control. pic.twitter.com/AeqFhuEUQp

    — ANI (@ANI) November 17, 2023

  • 09:17 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: भाजपा उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा बोले राम राज्य के लिए करें वोट

    भोपाल में भाजपा उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा ने लोगों से भारी संख्या में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को समाज और देश की सुरक्षा के लिए वोट करना चाहिए। शर्मा ने कहा कि लोग उसे वोट दें जो राम राज्य का विचार रखता हो।

  • 09:14 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: मतदान से पहले सीहोर के मंदिर पहुंचे सीएम शिवराज

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और बुधनी से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने मतदान करने से पहले सीहोर के एक मंदिर में पूजा अर्चना की।

    #WATCH | Madhya Pradesh Elections | Chief Minister and BJP candidate from Budhni, Shivraj Singh Chouhan offers prayers at a temple in Sehore. pic.twitter.com/IRONcHH0GR

    — ANI (@ANI) November 17, 2023

  • 09:13 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: सज्जन सिंह वर्मा ने इंदौर के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला

    सोनकच्छ से कांग्रेस उम्मीदवार सज्जन सिंह वर्मा ने इंदौर के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

  • 09:10 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023: वोटिंग के लिए गजब का जज्बा, 75 साल की सुखमी बाई व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंचीं

    मध्य प्रदेश चुनाव में लोगों में वोटिंग के लिए गजब का जज्बा देखने को मिल रहा है। यहां एक 75 साल की सुखमी बाई व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंचीं हैं।

  • 09:02 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: पहली बार वोटिंग करने वाले युवाओं में दिख रहा जोश

    बालाघाट के परसवाड़ा विधानसभा के लिंगा में पहली बार मताधिकार का उपयोग करने से पहले युवाओं में दिख रहा जोश। लंबी कतारों में लगकर भी वोटिंग के लिए उत्साहित हैं युवा वोटर्स।

  • 08:58 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: अनूपपुर जिले में मतदान की लंबी कतारें

    अनूपपुर जिले के ग्रामीण अंचल में सुबह से पुरुष और महिला मतदाताओं की लगी भीड़। मतदान करने के लिए लंबी कतारों में लगे लोग।

  • 08:55 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: इंदौर की जनता का लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी और पोहा प्रेम हुआ उजागर

    MP Election 2023 Live: इंदौर की जनता का लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी और पोहा प्रेम हुआ उजागर

    इंदौर की जनता ने आज लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और इसी के साथ उनका पोहा प्रेम भी उजागर हुआ। यहां 9 बजे के पहले मतदान करने वालों को पोहा जलेबी मुफ्त दिया गया।

  • 08:52 AM, 17 Nov 2023

    MP Election: नरोत्तम मिश्रा ने किया मतदान

    दतिया में चुनाव के लिए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपना वोट डाला। मिश्रा ने राज्य में भाजपा की जीत का दावा किया।

  • 08:48 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: वोटिंग से पहले नर्मदा नदी के तट पर पहुंचे प्रहलाद पटेल

    केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद पटेल वोटिंग से पहले नर्मदा नदी के तट पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं यहां शक्ति मांगता हूं ताकि मैं अपने जीवन में बेहतर कर सकूं, अपने लिए नहीं बल्कि अपने लिए समाज और देश के लिए, क्योंकि मां नर्मदा मध्य प्रदेश की जीवन रेखा है।

  • 08:38 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: कैलाश विजयवर्गीय ने भी अपना वोट डाला

    इंदौर में भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने भी अपना वोट डाल दिया है। मतदान बूथ संख्या 88 पर उन्होंने वोटिंग की।

    #WATCH इंदौर: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान जारी है।भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने अपना वोट डाला।

    वीडियो मतदान बूथ 88 से है। pic.twitter.com/GSmxpkNKex

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023

  • 08:32 AM, 17 Nov 2023

    Live MP Election 2023: जीतू पटवारी ने मतदान किया, बोले- इस बार बहुमत से आ रही कांग्रेस सरकार

    इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार जीतू पटवारी ने मतदान किया। वोटिंग के बाद जीतू ने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है, क्योंकि लोग भाजपा से परेशान हैं।

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023

  • 08:28 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: शिवराज सिंह बोले- मतदाताओं में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मतदान करने से पहले नर्मदा घाट पर पूजा अर्चना की। सीएम ने कहा कि हर तरफ लोगों में जबरदस्त उत्साह है। मुझे प्रदेश में लाड़ली बहनों, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का प्रेम मिल रहा है।

  • 08:21 AM, 17 Nov 2023

    MP Election 2023 Live: सिवनी के मतदाताओं में वोटिंग का उत्साह

    MP Election 2023 Live: सिवनी के मतदाताओं में वोटिंग का उत्साह

    सिवनी में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही है। लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। फर्स्ट टाइम वोटर भी बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों में पहुंच कर मतदान कर रहे हैं। पहली बार मतदान करने पहुंची आवली शर्मा ने बताया कि उन्हें मतदान करने में कोई समस्या नहीं आई।