News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Gujarat : पीएम मोदी कल जाएंगे मोरबी, मेंटेनेंस कंपनी पर FIR के बाद नौ लोग हिरासत में


नई दिल्ली। : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, एक नवंबर को मोरबी जाएंगे। उल्लेखनीय है कि रविवार की शाम मोरबी जिले में मच्छू नदी पर बना केबल ब्रिज (Morbi Cable Bridge) टूट गया था। इस दुर्घटना में 140 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह पुल करीब 140 साल पुराना था।

सोमवार को प्रधानमंत्री (Pm Narendra Modi) गुजरात के केवड़िया जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल हुए। इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृहमंत्री मोरबी जा चुके हैं। वहां राहत एवं बचाव कार्य जारी है। राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने बताया कि पुल रविवार शाम लगभग 6.30 बजे टूटा था। उस समय पुल पर 300 से अधिक लोग मौजूद थे।

Gujarat Morbi Bridge Collapse LIVE Updates:

  • 03:21 PM, 31 Oct 2022

    मोरबी पुल हादसे में नौ लोग हुए गिरफ्तार

    गुजरात के मोरबी में पुल टूटने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है। इस हादसे में 140 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं कई लोग घायल हैं और बहुत से लोग अभी भी लापता है जिनके लिए सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।

  • 03:18 PM, 31 Oct 2022

    केजरीवाल ने रद्द किया रोड शो

    गुजरात के मोरबी में हुए हादसे के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के आदमपुर में अपना रोड शो रद्द कर दिया है। बता दें कि यह रोड शो आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर आयोजित होना था।

  • 03:15 PM, 31 Oct 2022

    मोरबी में हुए हादसे में लोगों के साथ खड़ी है सरकार- मनोहर लाल खट्टर

    हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने मोरबी घटना पर कहा, यह बहुत दुखद घटना है। ब्रिज के टूट जाने से सैकड़ों लोगों की जान चली गई। मैं इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिजनों को अपनी ओर से संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हम उनके साथ खड़े हैं।

  • 02:28 PM, 31 Oct 2022

    अमेरिकी दूतावास ने मोरबी में हुए हादसे पर जताया दुख

    भारत में अमेरिकी दूतावास ने गुजरात के मोरबी हादसे पर दुख जताया। अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट किया कि हम गुजरात में एक पुल के गिरने की खबर से बहुत दुखी है। इस भयानक त्रासदी के पीड़ितों और परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है।

  • 02:24 PM, 31 Oct 2022

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने Morbi Bridge Collapse पर जताया दुख

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मोरबी हादसे (Morbi Incident) पर दुख जताया। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि गुजरात में हादसे में मारे गए मृतकों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करता हूं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

  • 02:20 PM, 31 Oct 2022

    Morbi Bridge Collapse रूसी राजदूत ने मोरबी हादसे पर जताया दुख

    रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने मोरबी हादसे (Morbi Bridge Collapse) पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कल मोरबी में एक भयानक त्रासदी हुई! मरने वालों के परिजनों और भारत के सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं! मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

  • 02:07 PM, 31 Oct 2022

    नीतीश कुमार ने मोरबी हादसे पर व्यक्त किया दुख

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोरबी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर गौर करना चाहिए, यह एक दुखद घटना है। इस घटना में कई लोगों की मौत हो चुकी है। यह एक पुराना पुल था, जिसकी हाल ही में मरम्मत की गई थी।

  • 01:32 PM, 31 Oct 2022

    Gujarat, Morbi गिरते हुए पुल का CCTV फुटेज

    मोरबी में गिरते हुए पुल का वीडियो

     

  • 01:20 PM, 31 Oct 2022

    Morbi Bridge Collapse: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे मोरबी का दौरा

    Morbi Bridge Collapse: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे मोरबी का दौरा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल, 1 नवंबर को मोरबी, गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Pm Narendra Modi) सोमवार को गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने मोरबी ब्रिज हादसे (Gujarat Morbi Bridge Collapse) पर दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा कि मेरा मन करुणा से भरा हुआ है।

  • 12:59 PM, 31 Oct 2022

    Morbi Bridge Collapse जामनगर के एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

    Morbi Bridge Collapse जामनगर के एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

    जामनगर जिले के धरोल तालुका के जलिया देवानी गांव में एक परिवार के पांच बच्चों समेत सात सदस्यों की कल गुजरात के मोरबी में हुए हादसे (Morbi Bridge Collapse) में मौत हो गई। शवों को अब अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है।

  • 12:50 PM, 31 Oct 2022

    Morbi Bridge में हुई घटना थी बेहद दर्दनाक- चश्मदीद

    मोरबी में केबल ब्रिज (Morbi Bridge Collapse) गिरने की घटना की एक चश्मदीद ने बताया, यह बेहद दर्दनाक था, वहां बच्चे-महिलाएं भी थी। मैं रातभर घटनास्थल पर मौजूद रही और लोगों की मदद की। मैंने शवों को अस्पताल ले जाने के लिए अपना वाहन भी दिया था।

     

  • 12:36 PM, 31 Oct 2022

    Morbi Bridge Collapse मोरबी में हुई घटना दिल दहला देने वाली – अमित शाह

    Morbi Bridge Collapse मोरबी में हुई घटना दिल दहला देने वाली - अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कहा, गुजरात में दिल दहला (Morbi Bridge Collapse) देने वाली घटना हुई है। इस घटना में बच्चों समेत कई लोगों की जान चली गई। हादसों पर कोई नियंत्रण नहीं कर सकता लेकिन पूरे देश की भावनाओं को झकझोर देने वाली इस घटना ने लोगों को आहत और दुखी कर दिया है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। दिवंगत की आत्मा को शांति मिले।

  • 11:41 AM, 31 Oct 2022

    CM भूपेंद्र पटेल पहुंचे मोरबी में घटनास्थल, लिया स्थिति का जायजा

    CM भूपेंद्र पटेल पहुंचे मोरबी में घटनास्थल, लिया स्थिति का जायजा

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Gujrat CM) ने मोरबी में घटनास्थल (Morbi Bridge accident) का दौरा किया।

    /

  • 11:13 AM, 31 Oct 2022

    मोरबी में हुई पुल दुर्घटना पर नेपाल के पीएम ने जताया दुख

    नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने गुजरात के मोरबी में हुए हादसे पर कहा, गुजरात के मोरबी में पुल गिरने की घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। हम बहुमूल्य जीवन की क्षति पर भारत सरकार और भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

  • 10:51 AM, 31 Oct 2022

    मोरबी में हुई घटना पर हम किसी तरह की राजनीति नहीं करना चाहते- खड़गे

    मोरबी में हुई घटना पर हम किसी तरह की राजनीति नहीं करना चाहते- खड़गे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोरबी में हुई दुर्घटना को लेकर कहा, मृतकों के परिवार को जल्द सरकार की ओर से राहत दी जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी के कई नेता घटनास्थल पर पहुंचे हैं और अशोक गहलोत भी घटनास्थल पर पहुंचे रहे हैं। हम अभी इस पर किसी तरह की राजनीति नहीं करना चाहते हैं।