News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Gujarat Election 2022 : गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को होगा मतदान, 8 को आएंगे नतीजे


  1. नई दिल्ली, ।  चुनाव आयोग ने गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि गुजरात में पिछली बार की तरह दो बार चुनाव होंगे। वोटिंग 1 और 5 दिसंबर को होगी। आयोग के अनुसार मतगणना हिमाचल प्रदेश के चुनाव की तरह हीं 8 दिसंबर को होगी। 

बता दें कि गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इस बार इस चुनावी मैदान में आप (आम आदमी पार्टी) के आने से त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। बता दें कि पिछली बार भाजपा की 99 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। वहीं कांग्रेस को 77 सीटें मिली थी।

  • 12:47 PM, 03 Nov 2022

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कांग्रेस के सवाल पर दिया जवाब

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कांग्रेस के ईवीएम पर सवाल उठाने का आज जवाब दिया है। राजीव कुमार ने कहा कि हमारे परिणाम वास्तव में शब्दों से अधिक बोलते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव के परिणामों से पता चला है कि जो भी लोग आलोचना करते हैं उन्हें उनके पक्ष में आश्चर्यजनक परिणाम भी मिले हैं।

  • 12:37 PM, 03 Nov 2022

    8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

    गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को चुनाव का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग के अनुसार चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

  • 12:31 PM, 03 Nov 2022

    Gujarat Election 2022 गुजरात में विधानसभा चुनाव की घोषणा

    Gujarat Election 2022 गुजरात में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग के अनुसार इस बार भी दो चरणों में चुनाव होंगे। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को चुनाव होंगे।

  • 12:22 PM, 03 Nov 2022

    Gujarat Election 2022 में कोरोना पीड़ितों को खास सुविधा

    Gujarat Election 2022 में चुनाव आयोग ने कोरोना पीड़ितों के लिए बड़ा ऐलान किया है। आयोग के अनुसार कोरोना से संक्रमित लोगों को घर से मतदान की सुविधा मिलेगी।

  • 12:19 PM, 03 Nov 2022

    100 मिनट में शिकायत का जवाब दिया जाएगा

    चुनाव आयोग ने एक बड़ा ऐलान किया है। आयोग के अनुसार इस बार के गुजरात चुनाव में किसी भी मतदाता द्वारा शिकायत करने पर 100 मिनट में जवाब दिया जाएगा। सी-विजिल एप पर वोटर शिकायत कर सकते हैं।

  • 12:14 PM, 03 Nov 2022

    दिव्यांगो के लिए 182 नए पोलिंग स्टेशन

    दिव्यांगों ने लिए इस बार 182 विशेष पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। इन पोलिंग स्टेशन पर दिव्यांगों को विशेष तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

  • 12:12 PM, 03 Nov 2022

    Gujarat Election 2022 4.6 लाख लोग पहली बार वोट डालेंगे

    चुनाव आयोग के अनुसार 18 फरवरी 2023 को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। इस बार 4.6 लाख लोग पहली बार के वोटर होंगे।

  • 12:09 PM, 03 Nov 2022

    Gujarat Election में इस बार 51782 पोलिंग स्टेशन होंगे

    चुनाव आयोग के अनुसार Gujarat Election में इस बार 51782 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें महिलाओं के लिए विशेष 1274 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

  • 12:07 PM, 03 Nov 2022

    गुजरात में 4 करोड़ 90 लाख लोग डालेंगे वोट

    गुजरात की मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 4,90,89,765 मतदाता पंजीकृत हैं। कुल मतदाताओं में 2,53,36,610 पुरुष और 2,37,51,738 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। कुल 11,62,528 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं। जबकि इसमें 1417 ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं।

  • 12:04 PM, 03 Nov 2022

    चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू

    चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो गई है। आयोग थोड़ी देर में गुजरात चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा।

  • 11:45 AM, 03 Nov 2022

    Gujarat Assembly Election 2022 में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला

    गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटों पर आज चुनाव की घोषणा होने वाली है। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी के आ जाने से त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है। पिछली बार भाजपा और कांग्रेस में कांटे का मुकाबला था।

  • 11:32 AM, 03 Nov 2022

    अमित शाह ने गांधीनगर में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की

    अमित शाह ने गांधीनगर में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की

    गुजरात चुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा ने कमर कस ली है। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने आज चुनाव के ऐलान को देखते हुए गुजरात के गांधीनगर में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।

  • 11:27 AM, 03 Nov 2022

    Gujarat Vidhan Sabha Election 2017 में भाजपा को मिला था बहुमत

    Gujarat Vidhan Sabha Election 2017 में भाजपा को मिला था बहुमत

    गुजरात चुनाव में पिछली बार भाजपा को बहुमत मिला था। पिछली दफा विधानसभा चुनाव में कुल 182 सीटों में से भाजपा को 99 सीटें मिली थी। कांग्रेस 77 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।

  • 11:15 AM, 03 Nov 2022

    12 बजे Gujarat Assembly Election 2022 की तारीखों की घोषणा

    चुनाव आयोग थोड़ी देर में करीब 12 बजे Gujarat Vidhan Sabha Election 2022 की तारीखों की घोषणा कर सकता है। मतगणना हिमाचल की तरह 8 दिसंबर में हो सकती है।