Latest News राजस्थान

Gyanvapi Dispute: राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत बोले, देश में ज्ञानवापी का नया तमाशा शुरू हो गया


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ज्ञानवापी परिसर मामले पर निशाना साधा है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ज्ञानवापी परिसर मामले और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआइ के छापों को लेकर केंद्र सरकार व भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी को लेकर नया तमाशा शुरू हो गया है।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ज्ञानवापी परिसर मामले और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआइ के छापों को लेकर केंद्र सरकार व भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस सेवादल के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी को लेकर नया तमाशा शुरू हो गया है। देश में 100 ऐसे स्थान होंगे, जहां ये विवाद पैदा करेंगे। कब तक ये हिंदू- मुस्लिम को लड़ाते रहेंगे। सदियों से साथ रहते आए हैं और सदियों साथ रहना है। देश का माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान उन्होंने पूर्व में राजस्थान की सरकार गिराने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं को घेरा।