Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Happy Chocolate Day 2022: चॉकलेट के फायदे जानते हैं आप?


नई दिल्ली, । Happy Chocolate Day 2022: फरवरी साल का वो महीना होता है जिसका सभी को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह महीना प्यार और इज़हार से भरपूर होता है। जी हां, क्योंकि फरवरी में ही आता है वैलेंटाइन्स डे और इस दिन के आने से पहले शुरू हो जाता है वैलेंटाइन वीक। वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज़ डे के साथ हो चुकी है। रोज़ डे मनाने के बाद पूरा हफ्ता किसी न किसी बहाने प्यार को सेलीब्रेट किया जाता है। जिसमें 8 फरवरी को प्रपोज़ डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे, 12 फरवरी को हग ( HUG ) डे, 13 फरवरी को किस डे और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।

लांकि, वैलेंटाइन वीक में हर दिन का ख़ास महत्व होता है, लेकिन चॉकलेट डे की बात कुछ अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि चॉकलेट सभी को काफी पसंद आती है खासकर लड़कियों को। यही वजह है कि लड़कियां वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट डे का बेसब्री से इंतज़ार करती हैं। ऐसे में आज हम आपको लड़कियों के चॉकलेट खाने और उसे पसंद करने के बारे में बताने जा रहे हैं।

चॉकलेट का शेप

कुछ समय रहले हुए एक शोध के अनुसार लड़कियां चॉकलेट के शेप से अधिक अट्रैक्ट होती हैं। इसलिए बाज़ार में आपको कई आकार की चॉकलेट नज़र आ जाएंगी। ये अलग-अलग आकार सिर्फ लड़कियों को रिझाने के लिए बनाए जाते हैं।

चॉकलेट खाने की लत

किसी भी नशे की तरह चॉकलेट की भी लत लग जाती है। आप जितनी चॉकलेट खाएंगे आपके शरीर को उसकी लत लगती जाएगी। हालांकि, ऐसा सुगर यानी चीनी युक्त सभी चीज़ों के साथ होता है। एक बार आपने इसका सेवन कम दिया तो शरीर में लत भी धीरे-धीरे ख़त्म हो जाती है।

डार्क कोको

इसके अतिरिक्त चॉकलेट में डार्क कोको भी होता है, जो शरीर में एनर्जी लेवल को संतुलित रखता है। इसे खाने से आपको खुशी मिलती है और आपके चेहरे पर हर दम मुस्कान झलकती है। इसलिए कई लोग खराब मूड को ठीक करने के लिए चॉकलेट खाते हैं।

चॉकलेट खाने के फायदे

आपने अक्सर ऐसा सुना होगा कि चॉकलेट आपका मूड कर सकती है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है। चॉकलेट में पाया जाने वाला फिनालेथायलामाईन शरीर में होने वाले हार्मोन परिवर्तन को कंट्रोल करता है। इसलिए अब जब भी आपका मूड ख़राब हो जाए, तो आप भी चॉकलेट खाकर इसे ठीक कर सकते हैं।