Latest News करियर राष्ट्रीय

सेबी ने ग्रेड ए ऑफिसर फेज 1 ऑनलाइन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए


नई दिल्ली, । SEBI Grade A Officer Admit Card 2022: सेबी ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) भर्ती के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। सिक्यूरिटीज एण्ड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने जनरल, लीगल, आइटी, रिसर्च और आधिकारिक भाषा विभागों में ग्रेड ए ऑफिसर यानि असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण यानि फेज 1 ऑनलाइन परीक्षा में के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सेबी द्वारा ग्रेड ए ऑनलाइन परीक्षा के एडमिट कार्ड मंगलवार, 8 फरवरी को जारी किए गए, जिसे उम्मीदवार 20 फरवरी 2022 तक डाउनलोड सकेंगे।

ऐसे करें डाउनलोड सेबी ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2022

ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने सेबी में ग्रेड ए ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन किया है, उन्हें अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, sebi.gov.in पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड पेज पर जाना होगा। इस पेज पर उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म-तारीख भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना सेबी ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

20 फरवरी को होगी परीक्षा

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सेबी द्वारा असिस्टेंट मैनेजर (ऑफिसर ग्रेड ए) के पदों के लिए पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी 2022 को किया जाना है। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन डाउनलोड किए गए सेबी ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2022 के साथ अपनी एक वैलिड फोटो आइडी साथ ले जानी होगी। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड पर दिए वस्तुओं को ही ले जाने की अनुमति होगी और दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा।