Latest News करियर राष्ट्रीय

HBSE 12th Result 2023 : हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज, दोपहर 3 बजे आएंगे नतीजे


: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा जल्द ही किए जाने हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE, BSEH) द्वारा जल्द ही कक्षा 10 और कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षाओं के 27 मार्च 2023 तक आयोजन के बाद एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 और एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा 15 और 16 मई को किए जाने की पूरी संभावना है। बोर्ड के चेयरमैन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2023 को आज यानी सोमवार, 15 मई 2023 को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। वहीं, एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा मंगलवार, 16 मई 2023 को की जाएगी। ऐसे में दोनों कक्षाओं के 5.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट, bseh.org.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

15 May 2023

1 : 12 : 56 PM

HBSE 12th Result 2023 LIVE: दोपहर 3 बजे आएंगे नतीजे

हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज की जानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणाम आज दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा।

11 : 32 : 32 AM

BSEH 12th Result 2023 Live Updates: बोर्ड अध्यक्ष ने दी ये जानकारी

हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 को लेकर अध्यक्ष ने यह जानकारी दी कि परिणाम आज, 15 घोषित किए जाएंगे।

10 : 56 : 06 AM

BSEH 12th Result 2023 Live: आज होगी हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा, दोपहर 3 बजे आएगा परिणाम

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज, 15 मई 2023 को दोपहर 3 बजे कर देगा। साथ ही, दसवीं के परिणाम कल, 16 मई 2023 को घोषित किए जा सकते हैं।

10 : 32 : 15 AM

HBSE Result 2023 LIVE: क्या आज होगी हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा और 10वीं के नतीजे

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हरियाणा बोर्ड HBSE 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज, 15 मई 2023 को कर सकता है। साथ ही, BSEH 10वीं रिजल्ट 2023 को कल यानी मंगलवार, 16 मई 2023 को घोषित किया जा सकता है। हालांकि, दोनों ही कक्षाओं के नतीजों की तिथि व समय की आधिकारिक तौर पर कोई अधिसूचना बोर्ड द्वारा अभी तक जारी नहीं की गई है।

9 : 57 : 00 AM

BSEH 10th, 12th Result 2023 LIVE: एकसाथ घोषित होंगे नतीजे?

हरियाणा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजो की घोषणा एक साथ की जाएगी या अलग-अलग तारीखों पर परिणाम घोषित होंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।

9 : 34 : 12 AM

BSEH 10th, 12th Result 2023 Live: डेट व टाइम नोटिफिकेशन जल्द, 5.5 लाख स्टूडेंट्स को है इंतजार

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 नोटिस का इंतजार राज्य के 5.5 लाख स्टूडेंट्स को है।

9 : 01 : 59 AM

BSEH 10th, 12th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द

हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा जल्द ही की जानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणाम एक-दो दिन में घोषित किया जा सकता है।