Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Hekani Jakhalu: नगालैंड में बना इतिहास, पहली बार कोई महिला बनी विधायक


नई दिल्ली, नगालैंड विधानसभा चुनाव (Nagaland Assembly Election 2023) में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया। पहली बार राज्य में कोई महिला विधायक निर्वाचित हुई हैं। इस महिला का नाम है- हेकानी जखालु

पेश से वकील हैं हेकानी जखालु

हेकानी जखालु भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी एनडीपीपी की प्रत्याशी हैं। उन्होंने दीमापुर-तृतीय सीट से चुनाव लड़ था। नगालैंड को अलग राज्य का दर्जा मिलने के 60 साल बाद कोई महिला विधायक मिली है। हेकानी जखालु पेशे से एक वकील हैं।

चार महिलाएं लड़ रहीं चुनाव

बता दें, नगालैंड में भाजपा और एनडीपीपी यानी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी साथ में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों का गठबंधन 2018 में हुआ था। पिछले चुनाव में गठबंधन को 30 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार के विधानसभा में कुल 183 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से चार महिलाएं हैं। इन महिलाओं में हेकानी जखालु के अलावा, तेनिंग सीट से कांग्रेस की रोजी थॉम्पसन, पश्चिमी अंगामी सीट से एनडीपीपी की सहलौतुओनुओ और अतोइजू सीट से भाजपा की काहुली सेमा शामिल हैं।

महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 56 हजार के पार

नगालैंड में कुल 13 लाख 17 हजार 632 मतदाता हैं, जिनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 56 हजार 143 हैं। यह कुल मतदाताओं का 49.8 प्रतिशत है। नगालैंड में पहली बार 1977 में रानो मेसे शाजिया लोकसभा सांसद निर्वाचित हुई थीं। वे यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी से थीं। भाजपा ने पिछले साल दूसरी महिला, एस फांगनोन कोन्याक को राज्यसभा भेजा।

भाजपा- एनडीपीपी का दमदार प्रदर्शन

नगालैंड में भाजपा-एनडीपीपी गठबंधन ने दमदार प्रदर्शन किया है। राज्य में फिर से गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इस समय नेफियू रियो मुख्यमंत्री हैं। नगालैंड में 60 विधानसभा सीट हैं, जिनमें से 59 सीटों पर वोटिंग हुई है।